फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी मासिक राशिफल : राशि के अनुसार जानें इस माह क्या कहते हैं, आपकी किस्मत के सितारे

Fri, 01 Feb 2019 04:03 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
February horoscope 2019 ज्योतिष के नजरिए से साल 2019 का दूसरा महीना किन राशियों के लिए व्यापार में सफलता देगा अपार और किन्हें मिलेगा अपना प्यार, सुख-समृद्धि और सेहत का हाल जानने के लिए देखें फरवरी का राशिफल...
विज्ञापन

Aries Horoscope February

2 of 13
Aries Horoscope February
Aries Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष  
इस मास भागेदारी व्यावसायिक और आर्थिक रूप से आपके लिए लाभप्रद रहेगी। कोई नई साझेदारी भी आरम्भ हो सकती है।आशा के विपरीत स्त्रोतों से लाभ प्राप्ति आपको हैरान करेगी। मास मध्य की अवधि में सहयोगी आपका दाहिना हाथ साबित होंगे। परन्तु अधिनस्थों के कारण कार्यो में विलम्ब हो सकता है। महीने के अन्त में शेयर बाजार में धन विनियोजन के भी शुभ योग बने हुए है। समय पड़ने पर अधिकारी आपका मार्ग करते प्रशस्त करेंगे। अधिकारियों के अनुशासनात्मक रुख का विरोध करने के स्थान पर उनकी सलाह से काम करना उचित रहेगा। 

आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में आर्थिक कार्यो में वाद- विवाद से बनते काम बिगड सकते हैं। विरोधियों को परास्त करने के उद्धेश्य से आप इस अवधि में प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त रह सकते है। संचय में वृद्धि इस समय मन्द गति से होगी। मास उतरार्ध में आप में से कुछ को चोरी, धोखे और सहयोगियों से मतभेदों का सामना करना पड सकता है। पुरुषार्थ में वृद्धि करने से आर्थिक क्षेत्र प्रबल होगा। व्यावसायिक यात्राओं के कार्यक्रम बनकर स्थगित होते रहेंगे। महीने के अंत में  दैनिक कार्यो के व्यय बढ़ जाएगा। लम्बी अवधि कि यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बने हुए है। आर्थिक नीतियों की कमियां आपके धन हानि की संभावनाएं बना सकती है। 

पारिवारिक पक्ष 
संतान तथा परिवार के लिये यह मास पहले कि अपेक्षा अनुकूल रहेगा। इस समय जीवन साथी के स्वभाव में जिद का भाव कम होने से संबन्धों की मधुरता शुभ रहेगी। मास मध्य में पिता के साथ आपके तनाव बढ़ सकते हैं। इस अवधि में संतान आपके सम्मान में कमी कर सकती है। पर यह स्थिति लम्बे समय तक नहीं रहेगी। इसलिए आप इसे गंभीरता के साथ न लें। पारिवारिक तनाव आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों पर आपका क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। 

प्रेम सम्बन्ध 
मास के मध्य समय में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होकर, सुख की स्थितियां बनेगी। प्रेमी  के साथ आपका जो अविश्वास भाव बना हुआ था। वह अब दूर हो जायेगा। यह समय स्नेह व मित्रताओं के अनुकूल है। परन्तु फिर भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जो रिश्ते बनाएं, उन्हें निभाने का पूरा प्रयास करें। इससे आपका सम्मान बना रहेगा। इस समय में बन रहा निराशा का भाव, प्रेम विषयों में आपकी रुचि में कमी कर सकता है। परन्तु यह स्थिति अल्प समय के लिये है, इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा। 

स्वास्थ्य 
इस मास स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियां कम ही होंगी। माता के प्रति अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास करें। मास के मध्य की अवधि में माता के स्वास्थ्य की कमी आपकी चिन्ताएं बढा सकती है। इस समय आपके अपनी माता से वैचारिक मतभेद,  परिवार की सुख - शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंतिम भाग में पारिवारिक चिन्ताएं रहेगी। इससे आपका मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

Taurus Horoscope February

3 of 13
Taurus Horoscope February
Taurus Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष  
महीने के शुरु में व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। बडी योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। मास मध्य की अवधि में आप में से कुछ व्यवसाय विस्तार हेतु विदेश यात्राओं पर जा सकते है। किन्तु व्यावसायिक व्यय अत्यधिक बढ़ जाएंगे। इन व्ययों का अधिकतर भाग व्यर्थ रहेगा। मास अन्त में योजनाओं पर आपकी व्यक्तिगत देख -रेख बनी रहने से पुरुषार्थ बनाये रखने से योजनाओं में गति बनी रहेगी। कार्यो के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण इस अवधि की बाधाओं में कमी करेगा। प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। मास अंत में वितीय विषयों में बाधाओं के योग बने हुए है। प्रतियोगी आपको कष्ट नहीं दे पाएंगे।

आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखें। मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। निर्णय दूरदर्शिता से लें, इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि आपके आर्थिक स्थिति में कमी कर सकती है। मध्य अवधि में विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं है। मास अंत में अपने अनुभव व योग्यता का कुशलता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती है। व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगी। 

पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में बढ़े हुए पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी रह सकती है। इसके कारण से आप दोनों में शीघ्र ही गलतफहमियां अपनी जगह बना सकती हैं। मास के मध्य भाग में आप दोनों की दूरियों को दूर करने के लिये आपके मित्र आपका सहयोग कर सकते है। इसके अंतिम समय में आप अपनी संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के सुख में सामान्य कमी आपको अनुभव हो सकती है। 

प्रेम सम्बन्ध 
मास की इस अवधि में आप अपने परिवार की सहमति के विपरीत जाकर आप प्रेमी के साथ विवाह संबन्धी कदम उठा सकते है। आपके लिये उचित रहेगा कि आप ऎसा कोई भी निर्णय बेहद सोच- समझ कर करें। मास  मध्य में आप अपने मित्रों के साथ आप भ्रमण के लिये जा सकते हैं। दांम्पत्य जीवन में इस समय, स्नेह की कमी हो सकती है। दैनिक जीवन के कार्यो को लेकर ग्रहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहनी की संभावनाएं बन रही है। 

स्वास्थ्य 
इस महीने के शुरू में आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परन्तु माता का स्वास्थ्य इस समय में आपके लिये चिन्ताएं लेकर आ सकता है। मास के मध्य भाग में आप के स्वभाव में क्रोध का भाव अधिक रहेगा। जिससे आपके परिवार के साथ संबन्ध खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास की स्थिति भी आपके लिये शुभ बनी हुई है। इस समय में रोगों से लड़ने की शक्ति आप में अधिक बनी हुई है। इसके फलस्वरुप शारीरिक रोग आपको शीघ्र प्रभावित नहीं कर पाएंगे। इस मास आपका स्वास्थ्य अनुकुल बना रहेगा। 

Gemini Horoscope February

4 of 13
Gemini Horoscope February

Gemini Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष  
आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की प्रेरणा प्राप्त होगी l इस अवधि में पहले से किये गये कार्यो के लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे l इस समय में शहर के आसपास के क्षेत्रों की यात्राएं व्यावसायिक सफलताएं दे सकती हैl मास के मध्य भाग में आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता प्राप्त होने के योग हैl बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें, घाटा लग सकता है और आपका करियर भी प्रभावित हो सकता है l प्रतियोगियों को लेकर चिन्तित न हों, वे आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे l जॉब में बदलाव के प्रयास किये जा सकते है l

आर्थिक पक्ष
इस मास  आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो जाएंगे। अपनी रचनात्मक्ता का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र में करेंगे। आप प्रबन्ध विषयों पर अपने नियन्त्रण को बढाएंगे तथा व्यावसायिक व्ययों में कमी करने का प्रयास करेंगे। वित्तिय नीतियों की समीक्षा भी कर सकतें हैं। मास मध्य में  में निर्णय लेते समय आप दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं। परन्तु मासान्त में आत्मविश्वास का भाव आपकी इस दुविधा कि स्थिति का निवारण करेगा। इस अवधि में विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्ति हो सकती  है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य एव लाभ क्षेत्र विकसित हो सकता है। साधारण जोखिम लेना उचित रहेगा। इस समय में आपके लाभ संचय का रुप लेंगे। 

पारिवारिक पक्ष 
मास के शुरू में आप स्वयं को विवाहेत्तर संबन्धों से दूर रखने का प्रयास करें। माह की शुरुआत से ही  इस विषय से संबधित परेशानियां आरम्भ हो सकती है। सामान्यता जीवनसाथी के साथ  जो तनाव की स्थिति बनी हुई  है, वह इस समय में बढ़ सकती है। ऐसे में अगर दोनों ही रिश्तों से अधिक अहम भाव को महत्व देंगे तो ग्रहस्थ जीवन की स्थिति गंभीर होने की संभावना बन रही है। मास अन्त में आप अपनी ओर से रिश्तों को मधुर बनाने का प्रयास कर सकते है। इस कार्य में अपनी माता कि सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 

प्रेम सम्बन्ध 
प्रेम विषयों के लिए इस मास का आरम्भिक समय अनुकूल रहेगा। पहले की अपेक्षा इस समय  आप प्रेम प्रसंगों की स्वयं पहल कर सकते है। परन्तु निर्णय सोच- समझ कर लेने की आवश्यकता है। अन्यथा इस सम आपको प्रेम प्रसंगों में कष्ट प्राप्त हो सकते है। अपने मित्र साथी पर इस समय बन रहा अविश्वास का भाव आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। परन्तु विपरीत लिंग के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मास के मध्य में आपकी मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। नवीन प्रेम संबंधों  के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। मास अंत में  दूसरों के कारण प्रेम संबंधों में परेशानियाँ आ सकती है। 

स्वास्थ्य
मास में संतान के कष्टों से आपको परेशानी हो सकती है। मास मध्य में बड़ी हुई महत्वकांक्षाओं के कारण तनाव हो सकता है। मास मध्य की अवधि में आप अपनी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय आपका स्वास्थ्य भी  प्रतिकूल हो सकता है। मास अंत में व्यवसायिक क्षेत्र सम्बंधित बाधाएं आपके स्वभाव में अल्पकाल के लिये निराशा भाव ला सकती हैं। मन को शान्तचित रखें। इससे दांम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। संतान स्वास्थ्य पर इस समय आपको अत्यधिक व्यय करने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

Cancer Horoscope February

5 of 13
Cancer Horoscope February
Cancer Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष  
व्यवसायिक सफलता के पक्ष से मास के शुरु में कार्यक्षेत्र पर आपकी व्यस्तता पूर्ण रूप से  बनी रहेगी। कार्य की तकनीकों में परिवर्तन किया जा सकता है। आधुनिक पद्वतियों को व्यवसायिक क्षेत्र में प्रयोग करना इस समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी प्राप्ति या स्थानान्तरण के संदर्भ में  इस समय प्रयास कर सकते है।मास अन्त में ऋण लेन-देन के कार्य सरलता पूर्वक किये जा सकते है। व्यवसायिक यात्राएं आपके व्ययों की अधिकता का कारण बन सकती है। आत्मविश्वास कि स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र की बाधाओं में कमी आयेगी। इस समय में शेयर बाजार में धन विनियोजन करना उचित नहीं है। 

आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यवसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ व आमदनी का अवसर बनेगा। सहयोगियो व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। मास मध्य में अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। मास अन्त तक समय को अनुकूल होने में समय लग सकता है। इस अवधि में सिद्धान्तो में लोच का भाव बनाये रखें । कठोर होने से काम नहीं बनेंगे। 

पारिवारिक पक्ष 
इस अवधि में आपके परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न हो सकता है। परन्तु भाई बहनों के साथ आपके सम्बंध गम्भीर बने हुए है। मास अंत में आपकी संतान का शिक्षा में कम मन लग सकता है। इसके फलस्वरुप आप अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने लगेगे। आपका सारा ध्यान अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते  सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस मास  आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवन साथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते है।

प्रेम सम्बन्ध 
इस मास प्रेम विषयों को विवाह का रुप दिया जा सकता है। इस समय आरम्भ हुए प्रेम सम्बन्ध लम्बी अवधि तक आपके साथ रहेंगे। किन्तु मित्रता सोच समझ कर करेंI मास के मध्य समय में आप यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण अपने प्रेमी को कम समय दे पाएंगे। मास की अन्तिम अवधि में आपको स्नेह व सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में मित्रों का सहयोग सहजता से प्राप्त हो सकता है। आप में से कुछ के लिए विदेशी मित्र से मुलाकात के प्रसंग बन सकते है। 

स्वास्थ्य 
यह मास स्वास्थ्य के पक्ष से अनुकूल रहेगा। माता के साथ अपने संबन्धों को मधुर बनाने का पूर्ण प्रयास करें। माता के शारीरिक कष्ट बढने की सम्भावनाएं बन रही है। इसके कारण आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। मास अन्त में इधर- उधर की भाग -दौड आपको थकावट का अनुभव करा सकती है। इसकी अंतिम अवधि में स्वास्थ्य सुख की कमी हो सकती है। इस अवधि में अनिद्रा तथा आराम करने के अवसर कम प्राप्त होंगे। भौतिक सुख - सुविधाएं भी आपको कम सुख  दे पायेंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

Leo Horoscope February

6 of 13
Leo Horoscope February
Leo Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष 

आजीविका के सन्दर्भ में इस महीने आप की सफलता का श्रेय आपके पुरुषार्थ को दिया जाएगा। मेहनत का पूर्ण फल पाने के लिए आप को संघर्ष की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। इस समय में अपने संपर्कों का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी में मिठास को बनाए रखने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मास मध्य अवधि में अधिकारों द्वारा सहयोग की कमी आपके आत्मविश्वास में कमी कर सकती है। फिर भी विदेश स्थानों से आय प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई है। व्यावसायिक क्षेत्रों में वैचारिक मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे शीघ्र से शीघ्र दूर करने के लिये प्रयासरत रहें अन्यथा नौकरी में बदलाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। मास अंत में सहयोगी तथा अधिकारियों की सहयोग प्राप्त करने में आपको समस्याओं का सामना करना पड सकता है। 

आर्थिक पक्ष 
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम स्तर की रहेगी। मास के आरम्भ से ही आपको अत्यधिक मेहनत व संघर्ष की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे समय में भाग-दौड़ अधिक रहेगी, परन्तु सफलता मेहनत के अनुरूप प्राप्त नहीं होगी। इस अवधि में बन रहे योगों के फलस्वरूप आपमें अपनी सफलता को लेकर कुछ निराशा का भाव हो सकता है। महीने के मध्य में आपकी अधिकारी शक्तियों में कमी हो सकती है। समय आपके पूर्णता: पक्ष में नहीं है, परन्तु अपने ज्ञान व अनुभव का योग्यता से प्रयोग करने पर आप इस समय में भी लाभ उठाने कि कोशिश कर सकते है। महीने के अंत में कार्यो में निरन्तरता का भाव बनाए रखने से स्थिति को अपने अनुकुल किया जा सकता है। इस समय में ऋण लेने- देने का कार्य सरलता से कर पाएंगे। 

पारिवारिक पक्ष 
घर- परिवार के सन्दर्भ में यह मास मिश्रित प्रभाव्दायक है । दांपत्य जीवन के लिये समय अनुकुल नहीं है। ऐसे में जीवन साथी के रुखे व्यवहार का आपको सामना करना पड सकता है। इस समय में अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने के लिये आपको अपने जीवन साथी के साथ विशेष स्नेह व सहनशीलता से काम लेना होगा। इस अवधि में पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद बने हुए है। मध्य अवधि में मित्रों से सुखों कि प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई है। मास अंत में भी दांपत्य जीवन की स्थिति यथावत बनी रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में वाद विवाद से बचने के लिये आप स्वयं पहल न करें। 

प्रेम संबंध
परिवारिक कारणों से आपके प्रेम संबंध प्रभावित हो सकते है। प्रणय संबंधों  में प्रेम एवं भावनाओं की कमी की संभावनाएं भी बनी हुई है। इस अवधि में आपके मित्र  आपकी मित्रता के स्थान पर अपने कार्यो को अधिक महत्व दे सकते हैं। इस अवधि में में विपरीत लिंग द्वारा कष्ट प्राप्ति के योग बने हुए है। मास के मध्य भाग में आपको अपने साथी के धोखे का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में स्थिति में बदलाव होगा, तथा ऐसे में रिश्ते व प्रेम के शुभ योग बनेंगे। इस समय में आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है।
 
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के पक्ष से  फरवरी की स्थिति आपके लिये मध्यम स्तर की रहेगी। इस अवधि में आराम में कमी थकावट का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वभाव में हठ व जिद्ध की स्थिति से भी आपकी चिन्ताओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त ह्रदय संबन्धी विषयों का आपको खास ध्यान रखना होगा। मास के मध्य समय में आपकी कार्य व्यस्तता बढने से आप पर मानसिक दबाव बना हो सकता है। मास अंत में शारीरिक कष्टों के योग बन रहे है। ऐसे में चोट आदि से बचना उचित रहेगा। पिता से चल रहे विवाद गंभीर रुप न लें। इसका ध्यान रखे। अपनी जिम्मेदारियों में कमी करना स्वास्थ्य के पक्ष से आपको राहत दे सकता है। 
विज्ञापन

Virgo Horoscope February

7 of 13
Virgo Horoscope February
Virgo Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष
इस मास व्यावसायिक कार्यो में भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में किये गये प्रयासों में कमी के योग बन रहे है। अपने आत्मविश्वास और साहस का लाभ उठाने का प्रयास करें। धन विनियोजन के लिये यह समय अनुकुल है। मास मध्य में अपने वरिष्ठजनों से आपके विचार नहीं मिलेगे। आप में से कुछ के लिए इस समय अपनी रचनात्मक योग्यता को व्यवसायिक कार्यो में लगाना लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपकी कलात्मक योग्यता में वृ्द्धि हो रही है। इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। मास अंत में अधीनस्थों पर महत्वपूर्ण कार्य छोडने से बचें। इससे कार्यो में विलम्ब से बचा जा सकता है। उच्चाधिकारियों की सहमति इस समय में सरलता से प्राप्त की जा सकती है। सहकर्मियों  का सहयोग काफी हद तक आपको प्राप्त हो पायेगा। नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल हो सकती है। 

आर्थिक पक्ष 
इस  मास आप साह्स और अधिकार के सहयोग से अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुधारने में सफल रहेगें। इस अवधि में शत्रुओं से आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। अन्यथा वे आपको आर्थिक हानि पंहुचा सकते है। मास के मध्य समय में कार्यो को रचनात्मक ढंग से करने से विपरीत समय में भी धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस समय आपकी सफलता में भाग्य का सहयोग भी रहेगा। मास अंत में आपका पराक्रम भाव से काम लेना आपके लाभों में वृ्द्धि करने में सहयोग कर सकता है। इस अवधि में कार्यो के प्रति आपमें जोश व उत्साह का भाव बना रहेगा। उच्च मनोबल कार्यो में आ रही बाधाओं में कमी करेगा। किन्तु  वाद-विवाद में उलझने से व्यवसायिक संबंध प्रभावित हो सकते है। अत: सावधान रहें।
 
पारिवारिक पक्ष
इस मास आप के दांपत्य जीवन में परेशानियां बनी रहेगी। इस अवधि में परिवार को कोई अशुभ सूचना प्राप्त  हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिये आप सकारात्मक रुप से आगे आयेगें। मध्य समय में आप अपनी अपने परिवार के लिये कोई भूमि अथवा भवन का क्रय कर सकते है। किन्तु  माता से आपके बिगडते सम्बन्ध परिवार की सुख -शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंत में आप के परिवार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल- मुलाकात की संभावनाएं बन रही है। इस समय में आपके अपने मित्रों, रिश्तेदारों व पडौसियों से संबन्ध खराब होगें।

प्रेम संबंध
 इस मास प्रेम विषयों के कारण आपके व्ययों का विस्तार होगा। प्रेम विषयो के प्रति आपका व्यवहार सकारात्मक बना हुआ है। मित्रों का सहयोग प्रेम विषयों की बाधाओं को दूर करने में सहयोग करेगा। मास के इस समय में आप अपने मित्र के साथ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते है। मध्य अवधि में आप मित्र कुछ कठोर हो सकता है। इस समय में आपकी लोकप्रियता विपरीत लिंग में बढ सकती है। मास अंत में आपके मित्रों में वृ्द्धि हो सकती है। इस समय में कोई मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। 

स्वास्थ्य
इस अवधि में आप के स्वभाव में क्रोध की अधिकता हो सकती है। अपने सम्मान को लेकर आप विशेष सचेत रहेंगे। इस अवधि में किसी भी तरह की सम्मान में कमी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। मास के मध्य अवधि में ज्वर आदि के प्रभाव में आप आ सकते है। मध्य समय में जीवन साथी के स्वास्थ्य की देखभाल में आपको समय देना पड सकता है। मास के अंत में आपका स्वास्थ्य पूर्णत: सामान्य हो पायेगा। छोटे भाई- बहनों को इस समय में आपके स्नेह की विशेष आवश्यकता हो सकती है। इसके अतिरिक्त वाहनों का प्रयोग कुशलता के साथ करना भी आपके लिये हितकारी रहेगा। अल्प समय के लिये आप के स्वभाव में निराशा कि स्थिति आ सकती है। 
 

Libra Horoscope February

8 of 13
Libra Horoscope February
Libra Horoscope February

व्यवसायिक पक्ष 
इस अवधि में आपकी सफलता आपके संचय का रुप ले सकती है। अपनी व्यावसायिक पद्धतियों व तकनीकों को आधुनिक रुप देने से आय में वृद्धि की जा सकती है। फिर भी इस समय में आपको आजीविका क्षेत्र में बेवजह वाद-विवाद की स्थिति से बचना उचित रहेगा। मध्य अवधि से व्यावसायिक क्षेत्र बाधित रहेगें। इस समय में आप अपने व्ययों पर नियन्त्रण बनाये रखेगें। प्रशासनिक कुशलता मास के अंत समय में ही पूर्ण रुप से प्राप्त हो पाएगी। ऎसे में इस अवधि का उपयोग आप प्रबन्ध कार्यो के लिये कर सकते है। परन्तु अभी भी सहयोगी आपके साथ खड़े नजर नहीं आएंगे। साझेदारी संस्थाओं का आरम्भ इस समय में करना लाभकारी रहेगा। 

आर्थिक पक्ष 
इस मास से आपको पूर्व में किए गए कार्यो के लाभ मिलने आरम्भ हो जायेगें। आप को साझेदारी योजनाओं से लाभ प्राप्त हो सकते है। विदेश स्थानों से आपके नए करार हो सकते है। योजनाओं का विस्तार तथा आजीविका के क्षेत्रों में बढोतरी हो सकती है। आपके कार्यों तथा कार्यभार बढ़ने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य समय में निर्णयों में देरी के कारण आपकी योजनाओं का कार्य प्रभावित हो सकता है। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग समय पर प्राप्त नहीं हो पायेगा। मास के अंत में आर्थिक क्षेत्रों में आने वाले उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे। इस समय में शत्रु शक्तिशाली बने हुए है। सावधानी रखना उचित रहेगा। 

पारिवारिक पक्ष 
यह माह आपके परिवार के लिये सुख-समृ्द्धि लेकर आया है। इस अवधि में पारिवार के लोग उत्सव में एकत्र हो सकते हैं। अभी तक दांपत्य जीवन में जो परेशानियां बनी हुई थी, उन सभी का इस अवधि में अंत होकर गृहस्थ जीवन में सुख के योग बनेगें। आपके अपनी माता के साथ संबंध सामान्य होंगे परन्तु पिता के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। मास के मध्य में धन संबन्धी विषय आपके परिवारिक सुख में कमी कर सकते है। मास के अंत की अवधि में जीवन साथी के सहयोग से आर्थिक लाभों को भी बल मिलने कि संभावनाएं बन रही है। 

प्रेम संबन्ध 
इस मास की मध्य अवधि में प्रेम संबंधों के लिये आप समय कम निकाल पाएंगे। यह स्थिति अल्प समय के लिये बनी हुई है। मास के मध्य अवधि में आप को इन विषयों के कारण आपको अपने परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण शब्दों के प्रयोग में सावधानी रखने से आपसी संबन्ध मधुर बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त यह प्रेमियों के मध्य गलतफहमियों की संभावना को कम करेगा। इस दौरान आपके मित्रों के स्वभाव में अहम भाव आ सकता है।
 
स्वास्थ्य
इस समय हर्ष की स्थिति होने से आप स्फूर्ति का अनुभव करेगें। किन्तु इस अवधि में आपको संतान के स्वास्थ्य में कमी का सामना करना पड़ सकता है। मास के मध्य से आप की स्वाभाविक विशेषताओं में कमी होने से आप में दया व सौम्यता की कमी आ सकती है। इससे आपके वाणी में मिठास कम रहेगी। रिश्तेदारों से बिगड़ते संबंध आपकी मानसिक चिन्ताओं में वृ्द्धि कर आपको चिन्ताग्रस्त कर सकते हैं। मास के अंत में संतान संबधी परेशानियां बढ़ने से आप के सुख में कमी की स्थिति बनी रहेगी।

Scorpio Horoscope February

9 of 13
Scorpio Horoscope February
Scorpio Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष
इस मास में मनोबल की कमी आपके दैनिक व्यावसायिक कार्यों को प्रभावित कर सकती है। परन्तु विदेश मे नौकरी पाने के उत्तम योग बने हुए है। ग्रह योगों के कारण बौद्धिक योग्यता की शुभता से आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। अधीनस्थ निष्ठावान सिद्ध हो सकते है। परन्तु अधिकारों को लेकर होने वाली नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में विदेशी स्थानों की योजनाओं पर धन विनियोजन के लिये समय अभी अनुकूल नहीं है। इस संबंध में अधिक सूझ-बूझ की आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में आप अपने व्यावसायिक ज्ञान में वृद्धि का प्रयास कर सकते हैं।
 
आर्थिक पक्ष 
इस मास विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्त होने से प्रेरित होकर, आप और अधिक जोश के साथ कार्य करने का प्रयास करेगें। साझेदारी वाले क्षेत्रों में स्त्रियां आपकी धन हानि का कारण बन सकती है। आमदनी की दृष्टि से समय आपके पक्ष में रहेगा। मास के मध्य में दिया गया धन वापस लेने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु अभी धैर्य रखने से कुछ समय बाद स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। कार्यों को समय पर पूरा करने की भावना का विकास होगा। मास के अंत में निरन्तर मेहनत में लगे रहना आपके लिये सामान्य बात है। किन्तु आत्मविश्वास इस समय में कमजोर हो सकता है। 

पारिवारिक पक्ष 
मास की इस अवधि में आपके व्यवहार के कारण परिवार की शान्ति भंग हो सकती है। इस मास के पहले सप्ताह में दांपत्य जीवन में अधिकारों की विषमता को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। मास के मध्य में व्यावसायिक कार्यों में अधिक व्यस्त होने के कारण आप अपने परिवार को पूरा समय नहीं दें पाएंगे। इस समय में आपका अपने पिता से विरोध और अधिक बढ़ सकता है। परन्तु संतान के पक्ष से स्थिति शुभ बनी हुई है। संतान प्राप्ति के सन्दर्भ में आपकी इच्छा पूर्ति की संभावनाएं बन रही है। मास की अंतिम अवधि में परिवार व दांपत्य जीवन में आ रही सुख की कमी दूर हो सकती है।

प्रेम संबन्ध  
आपकी व्यस्तता अन्यत्र विषयों में होने के कारण आपके प्रेम संबन्धों की मधुरता में कमी आयेगी। इस स्थिति में आप दोनों को मेल-मिलाप के अवसर कम मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य अवधि में मित्र के सहयोग के फलस्वरूप  आपके व्यावसायिक कार्य पूरे होगें। उपयुक्त समय देने से आप अपने संबन्धों को फिर से मधुर बनाने में सफल रहेगें। मध्य अवधि में आपके स्वभाव की मधुरता की कमी आपके प्रेमी के साथ संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। इसके अतिरिक्त मित्रों के साथ भी आपके कटु संबन्ध रह सकतें हैं। 

स्वास्थ्य
इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। इसके अतिरिक्त इस समय आपमें रोगों से लड़ने की शक्ति में कमी रहेगी। सावधानी न रखने से आप रोगों के प्रभाव में शीघ्र आ सकते हैं। मध्य अवधि में पिता का सहयोग न मिलना आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकता है। इसके अतिरिक्त मास के अंत में सफलता के पीछे भागने के स्थान पर अपना ध्यान रखने का प्रयास करें। 

Sagittarius Horoscope February

10 of 13
Sagittarius Horoscope February
Sagittarius Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष 
व्यावसायिक सन्दर्भ में मास की शुरुवात में अत्यधिक जोखिम लेने से बचें। अनिश्चितता व अनियमितता की स्थिति में ही आगे बढ़ने का प्रयास करें। इस दौरान आपको अपने रोजाना के काम—काज पर खास ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ सकता है। मध्य अवधि में संचय की कमी को दूर करने का आप प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान विरोधियों को आप शान्त रखने में सफल रहेगें। नौकरी में बदलाव की कोशिश में आप सफल हो सकते हैं। मास अन्त में पदोन्नति में बाधाएं आने के योग बने रहे है। कुछ समय रुक कर आप फिर से प्रयास कर सकते हैं। 

आर्थिक पक्ष 
साल की शुरुआत से किये गए आर्थिक प्रयास इस मास आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सफल रहेगें। मास के प्रारंभ में मनोबल कुछ कम हो सकता है। किन्तु अपने ज्ञान व अपने संसाधनों का कुशलता के साथ प्रयोग करने पर आप दीर्घकालिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मास के मध्य में आर्थिक लाभों में कुछ अनियमितता आ सकती है। इसके फलस्वरूप आपकी मेहनत में निरंतरता की कमी हो सकती है। इस अवधि में जोश, उत्साह का भाव बनाये रखने से आपके लिये सफलता के नये मार्ग खुल सकते हैं।  इस दौरान साहस में कमी करना अनुकूल नहीं रहेगा। मास का अंतिम सप्ताह आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सबसे उत्तम समय रहेगा। 

पारिवारिक पक्ष
यह माह आपके घर-परिवार के लिये सामान्य रहेगा। मास के शुरु में पारिवारिक सुख-समृ्द्धि में कमी के योग बन रहे हैं। किन्तु इस अवधि में संतान पक्ष की ओर से आप निश्चित रहेगें। दांपत्य जीवन में स्नेह व समन्वय कि स्थिति बनी हुई है। मास के मध्य में स्थिति परिवर्तित हो जाएगी तथा वैवाहिक जीवन में शक व अविश्वास का भाव आ सकता है। गृहस्थ जीवन के सुखों को बनाए रखने के लिये आप शीघ्र से शीघ्र अपने जीवनसाथी का पूर्ण विश्वास जीतने का प्रयास करें। मास के अंत समय में मातृ सुख में कमी हो सकती है।
 
प्रेम संबन्ध
प्रेम संबन्धों के लिये समय अनुकूल बना हुआ है। परन्तु संबन्धों में मिठास बनाए रखने के लिये आप को क्रोध को स्वयं से दूर रखना होगा। मित्रों के साथ रहने के अवसर इस अवधि में कम ही मिल पाएंगे। इसके अतिरिक्त इस समय में आप अपनी रुचि व शौक पूरे कर स्वयं में नई उर्जा शक्ति का संचार कर सकते हैं। मास के मध्य समय में बातचीत में कमी प्रेमियों के मध्य गलतफमियां उत्पन्न कर सकती है। मास के अंत में मित्रों के कारण प्रेम संबन्धों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही हैं। 

स्वास्थ्य
इस मास स्वास्थ्य उत्तम रहने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप के स्वभाव में दया का भाव कुछ कम हो सकता है। अपने लाभों को अधिक महत्व देने के कारण दूसरों के हितों की उपेक्षा हो सकती है। इस स्वार्थ भावना को अपने से शीघ्र से शीघ्र दूर करना उचित होगा। मध्य अवधि में पारिवारिक मतभेद आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकते हैं। मास के मध्य में यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण सुख में कमी हो सकती है। मास के अंत में अपने क्रोध में कमी करना उचित रहेगा। इस समय आराम करने के अवसर कम प्राप्त हो सकते हैं।

Capricorn Horoscope February

11 of 13
Capricorn Horoscope February
Capricorn Horoscope February

व्यवसायिक पक्ष 
यह माह नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के लिए अनुकूल है। इस अवधि में शत्रुओं से सावधान रहना श्रेयकर रहेगा। प्रतियोगियों की प्रशासनिक कुशलता व उनका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लिये परेशानी का कारण बन सकता है। इस अवधि में बुद्धिमानी का प्रयोग करते हुए आप विपरीत समय में भी धैर्य बनाए रख सकते हैं। अब तक आपको संचय में जो परेशानियां आ रही थीं। वह महीने के अंत में दूर हो जाएंगी तथा विदेश से आय प्राप्ति के योग आपके संचय में आशा अनुरूप वृ्द्धि करेगें। अधीनस्थों की ओर से आ रही बाधाओं में कमी होगी। 

आर्थिक पक्ष 
मास के आरंभ में आप अपनी बौद्धिक योग्यता का उपयोग नहीं कर पाएंगे। वित्तीय योजनाओं में निर्णयों में देरी के कारण विलम्ब की संभावनाएं बन रही है। इस अवधि में रचनात्मकता, कलात्मकता व प्रबन्धन के गुणों में निखार आने के कारण आर्थिक स्थिति में आपकी आशा के अनुरुप सुधार होगा। मास के अंत में विदेश से संबन्धित योजनाओं के नियोजन का कार्य आपकी व्यस्तता बढ़ा सकता है। अत्यधिक जोखिम वाले आर्थिक क्षेत्र में भी साहस बनाए रखने पर आपको आशातीत लाभ प्राप्त हो सकतें हैं। 

पारिवारिक पक्ष 
इस मास परिजनों से वैचारिक मतभेद बने रहेगें। इसके कारण आपको समय—समय पर लगेगा कि आपको आपका परिवार समझ नहीं पाता है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से निकटता बनी रहेगी। रिश्तेदारों से मेल मिलाप कुछ कम हो सकता है। इस अवधि में संतान की मनोकामना पूरी होने की संभावनाएं बन रही हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। 

प्रेम संबन्ध 
इस मास में व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आप प्रेम विषयों के लिये कम समय निकाल पाएंगे। शत्रु पक्ष भी आप की खुशी में कमी करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मित्र भी विश्वसनीय नहीं रहेंगे। प्रेम संबन्धों की स्थिति खराब हो सकती है। मास के अंत में नई मित्रताएं व नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। 

स्वास्थ्य 
मास के मध्य में संतान का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। इसलिए इस समय आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को प्रमुखता देगें। जिसके कारण आपकी चिन्ताएं संतान से संबन्धित रहेगी। ऎसे में निराशा का भाव न आने दें। ये योग अल्प समय के लिए है। शीघ्र ही इनका अशुभ प्रभाव दूर हो जायेगा। मास के अंत में आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अनियमितता कि स्थिति बन सकती है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण आपको अपने जीवनसाथी का उचित ध्यान नहीं रख पाएंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी कुछ प्रभावित हो सकता है। 

Aquarius Horoscope February

12 of 13
Aquarius Horoscope February
Aquarius Horoscope February

व्यवसायिक पक्ष 
मास के मध्य की अवधि के दौरान आपको व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग कम मिलेगा। कार्यक्षेत्र भी बाधित हो सकता है। इस समय आपकी आशा के विपरीत कार्य बनते—बनते रुक सकते है। परन्तु आपके द्वारा अपने जोश को बनाए रखने पर इन बाधाओं में कमी हो सकती है। अपनी कार्यकुशलता में वृ्द्धि कर मास अंत में आप अपने अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल रहेगें। समय की शुभता के कारण इस समय में आपके कार्य की सराहना होगी तथा सम्मान व पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं। 

आर्थिक पक्ष 
मास के मध्य विदेशी संस्थानों के साथ नई योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। आर्थिक लाभ को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिये इस समय आप अपने पूरे सामर्थ्य से कोशिश करेगें। इस अवधि में आपको अपने अधीनस्थों पर विश्वास कम हो सकता है। व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा व्यवसाय की आधुनिक पद्धतियों का ज्ञान प्राप्त करने के लिये समय अनुकूल है। वित्तीय प्रबन्धन व नियन्त्रण के क्षेत्र में अपनी जानकारी को बढ़ाना उचित रहेगा। आपमें आत्मविश्वास की स्थिति इस समय में सराहनीय बनी हुई है। फिर भी मन में उन्नति को लेकर किसी भी प्रकार की शंका को स्वयं में पनपने न दें।

 
पारिवारिक पक्ष
मास के मध्य से आपकी पारिवारिक समस्याओं का काफी हद तक अंत होगा तथा पैतृक संपति में वृ्द्धि के योग बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त घर-परिवार के लिये कोई नई भूमि या घर लेने का विचार बन सकता है। दाम्पत्य जीवन की खुशियों को बनाए रखने के लिये आप को अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना होगा। इसके अलावा बडे भाईयों से वाद-विवाद कि स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण यह संभावित है कि आपकी संतान आपके लिए सम्मान सूचक शब्दों का प्रयोग न करें। यह आपके लिये चिन्ता का विषय हो सकता है।


प्रेम संबन्ध 
मास के मध्य में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होगी। इस अवधि में आप अपने साथी को समझने का प्रयास करेगें। प्रेमी युगल मनोरंजन स्थलों में घूमकर आनन्द का अनुभव कर सकते है। मास अंत में आपका ध्यान प्रेम संबन्धों से हटकर व्यावसायिक क्षेत्र की ओर लग सकता है। इस अवधि में गठित नवीन प्रेम संबन्ध आपको सुख के स्थान पर दु:ख देकर जा सकते हैं। आपकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचने की संभावनाएं बन रही है। 

स्वास्थ्य 
इस महीने स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक चिन्ताओं में कमी रहेगी। मास के मध्य में सेहत को लेकर कुछेक परेशानी हो सकती है। मास के अंत में स्वंय को दुर्घटनाओं से बचा के रखना उचित होगा। संतान के बदलते व्यवहार को समझने के लिए उसकी भावनाओं को ध्यान में रख कर विचार करें। इसके अतिरिक्त स्वयं को निराशा से बचाए रखें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
Pisces Horoscope February

व्यावसायिक पक्ष 
इस मास में आपके व्यवसाय आदि में विस्तार संभव है। नई योजनाओं पर कार्य आरम्भ किया जा सकता है। इस अवधि में आपको एक साथ कई क्षेत्रों से आय प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई हैं। किन्तु फिर भी आप अपने संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं कर पाएंगे। प्रबन्धन क्षेत्र में सुधार करने से स्थिति को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। नेतृत्व करते समय कठोरता से काम न लें अन्यथा कार्यों की गति में कमी हो सकती है। मास अन्त में व्ययों पर पूर्ण नियन्त्रण रखना उचित रहेगा।
 
आर्थिक पक्ष 
मास के आरम्भ में आप लगनपूर्वक मेहनत करने के बाद भी अपनी योजनाओं की सफलता को लेकर संशय की स्थिति में रहेंगे। परन्तु आप व्यवसाय की नई तकनीकों को अपनाने में पहल करेगें। व्यापार की नई नीतियों व सुझावों को आप बुद्धिमानी के साथ प्रयोग करने में पीछे नहीं हटेगें। मास के मध्य में सफलता के प्रति आपकी यह सकारात्मक प्रवृ्ति बाधाओं में कमी करेगी। मास के अंत में आत्म विश्वास में कमी के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। योजनाओं पर उत्साह से काम करने की स्थिति बनी हुई है। 

पारिवारिक पक्ष 
यह माह आपके घर-परिवार के लिये मिश्रित प्रभावदायक है। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस अवधि में आप दोनों एक दूसरे के प्रति अपने विश्वास व निष्ठा में कमी न करें। इससे आपसी तनाव व अनबन की स्थिति को दूर किया जा सकता है। जाते हुए यह मास आपकी पारिवारिक खुशियों के साथ आपके गृहस्थ जीवन को भी शुभ करने का प्रयास कर सकता है। संतान प्राप्ति के योग बने हुए हैं। इस समय में परिवार में समारोह या उत्सव का माहौल हर्ष की स्थिति बना रहा है।

प्रेम संबन्ध 
मास की इस अवधि में आप विपरीत लिंग से दूरी बनाकर रखने का प्रयास करें। प्रेम सम्बन्ध में अधिक अनुलग्नता मानसिक कष्टों का कारण बन सकती है। मास के मध्य समय में स्थिति में सुधार होगा और यह आपके अनुकूल हो जायेगी। परन्तु फिर भी नई रिश्ते बनाने के स्थान पर इससे पूर्व बने रिश्तों को ही कुशलता के साथ निभाना लाभकारी रहेगा। इस दौरान मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होगें।

 स्वास्थ्य 
आप में आत्मविश्वास भाव की कमी इस मास आपको संशय युक्त बना सकती है। सोच-विचार कुछ अधिक हो सकता है। मास की मध्य अवधि में दांपत्य जीवन में बना हुआ तनाव आपको कष्ट दे सकता है। मास के अंत में अपने क्रोध में कमी करें तथा स्वयं को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें। बेवजह की उतेजना आपको वाद-विवादों में फंसा सकती है। इससे पूर्व संतान के विषय में बनी हुई स्थिति यथावत बनी रहेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें