फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य बुध का मकर राशि में बनेगा संयोग, जानिए क्या होगा असर

Fri, 03 Feb 2017 12:20 PM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 6
बुध ग्रह
नवग्रहों के राजकुमार बुध धनु राश‌ि से न‌िकलकर 3 फरवरी को मकर राश‌ि में आ रहे हैं। इस राश‌ि में पहले ही से सूर्य व‌िराजमान हैं। सूर्य और बुध का शन‌ि की राश‌ि में यह संयोग क्या असर डालेगा आप पर जान‌िए।
विज्ञापन

सूर्य बुध का मकर राश‌ि में बनेगा संयोग, जान‌िए क्या होगा असर

2 of 6
नौ ग्रह
बजट के बाद बुध का गुरु की राश‌ि धनु से न‌िकलकर शन‌ि की राश‌ि मकर में आकर सूर्य से म‌िलना ज्योत‌िषीय गणना के अनुसार देश दुन‌िया और आम जनता के ल‌िए काफी हद तक आर्थ‌िक मामलों में राहत भरा हो सकता है। ज्योत‌िषशास्‍त्र के न‌ियमानुसार बुध हमेशा सूर्य के आस-पास ही गोचकर करता है। और जब ये दोनों ग्रह साथ में होते हैं तो बहुत ही शुभ योग बनता है ज‌िसे बुधाद‌ित्य योग कहते हैं। यह योग ज‌िन लोगों की कुंडली में मैजूद होता है वह बहुत ही बुद्ध‌िमान और ज्ञानी होते हैं। ऐसे व्यक्त‌‌ि नौकरी एवं व्यवसाय दोनों में ही खूब सफल होते हैं।
विज्ञापन

सूर्य बुध का मकर राश‌ि में बनेगा संयोग, जान‌िए क्या होगा असर

3 of 6
ग्रह नक्षत्र
वैसे इस समय मकर राश‌ि में सूर्य बुध का संयोग देश की अर्थव्यवस्‍था के ल‌िए शुभ माना जा रहा है। शेयर बाजार में तेजी आएगी। लेक‌िन बुध के इस गोचर से ज‌ितना शुभ लाभ म‌िलना चाह‌िए उतना नहीं म‌िल पाएगा क्योंक‌ि राहु के साथ सूर्य बुध का षडाष्टक योग बनेगा जो शुभ नहीं है। ऐसे में बाजार में उछाल और कारोबर में तेजी के बावजूद जनता को बहुत लाभ ‌म‌िलता नहीं द‌िखेगा। लोगों की जेब पर महंगाई की मार बनी रहेगी।

सूर्य बुध का मकर राश‌ि में बनेगा संयोग, जान‌िए क्या होगा असर

4 of 6
शेयर बाजार में भारी गिरावट
इसके बाद 12 फरवरी को सूर्य और बुध का साथ छूट जाएगा क्योंक‌ि सूर्य कुंभ राश‌ि में आ जाएंगे फ‌िर बुध भी 15 फरवरी को अस्त हो जाएगा। ऐसे में शेयर बाजार में न‌िवेश करते समय न‌िवेशकों को संभलकर चलना होगा, जोख‌िम भरे क्षेत्रों में न‌िवेश नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

सूर्य बुध का मकर राश‌ि में बनेगा संयोग, जान‌िए क्या होगा असर

5 of 6
नौ ग्रह
महीने के अंत‌िम सप्ताह में बुध का राश‌ि पर‌िवर्तन फ‌िर होगा और वह कुंभ राश‌ि में पहुंचकर सूर्य से संयोग करेगा। लेक‌िन यहां केतु के साथ भी बुध का संयोग होने से और गुरु के साथ षडाष्टक योग बन जाने से बाजार में सुस्ती आएगी और कारोबर में स्‍थ‌ित‌ि मंदी होती द‌िखेगी। सब्जी, दालें फ‌िर से महंगी होती जाएगी ज‌िससे आम जनता को न‌िराश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य बुध का मकर राश‌ि में बनेगा संयोग, जान‌िए क्या होगा असर

6 of 6
ग्रह नक्षत्र
जहां तक राश‌ियों की बात है तो बुध का मकर राश‌ि में आना बुध की राश‌ि म‌िथुन वालों के ल‌िए आर्थ‌िक रूप से उलझन देगा और स्वास्‍थ्य में भी उतार-चढ़ाव की स्‍थ‌ित‌ि रहेगी जबक‌ि बुध की ही कन्या राश‌ि के व्यक्त‌ियों को कुल म‌िलाकर शुभ फलों की प्राप्त‌ि होगी श‌िक्षा के क्षेत्र एवं व्यवसाय में मेहनत का लाभ म‌िलेगा। मकर राश‌ि एवं स‌‌िंह राश‌ि वालों के ल‌िए भी यह गोचर सुखद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें