Why Easter Is Celebrated With Eggs: ईस्टर, ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण और पावन त्योहार है, जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में मनाया जाता है। हर साल यह पर्व वसंत ऋतु में आता है, जो गुड फ्राइडे के दो दिन बाद संडे के दिन मनाया जाता है। इस पर्व से जुड़ी एक खास परंपरा है, अंडों को सजाना। इस दिन अंडों को सजाने और उपहार में देने की परंपरा है। कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि अंडा जैसे साधारण प्रतीक का इस पवित्र पर्व से क्या रिश्ता है? अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता, तो आइए जानते हैं कि ईस्टर संडे से अंडे का क्या संबंध है।