फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024: दशहरा पर करें राशि अनुसार ये उपाय, हर तरफ मिलेगी सफलता

Fri, 11 Oct 2024 05:22 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : Amar Ujala
Dussehra 2024: सनातन धर्म में दशहरा का खास महत्व है। हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जो शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन पड़ता है। पंचांग के अनुसार, इस साल देशभर में 12 अक्तूबर को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजयादशमी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि दशहरा पर राशि अनुसार कुछ विशेष चीजों का चुपचाप दान करने से विभिन्न परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन

2 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि
जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए मेष राशि के जातक दशहरा के दिन जरूरतमंद लोगों को गेहूं का दान करें। इस अचूक उपाय से आपके करियर में आ रही बाधाएं जल्द खत्म हो जाएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस राशि के जातक दशहरा के दिन चावल का दान करें। इससे उनके घर में सुख-शांति आती है। साथ ही धन की देवी की कृपा से पैसों की कमी का भी नहीं आती है। 

 

4 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को दशहरा के दिन साबुत मूंग का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें कारोबार में मुनाफा हो सकता है। साथ ही करियर में आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
इस राशि के जातक विजयादशमी के दिन दूध का दान करें। इससे उन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। इसके अलावा खराब सेहत में भी सुधार हो सकता है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
दशहरा के दिन सिंह राशि के जातक गुड़ का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से करियर में मन मुताबिक तरक्की मिल सकती है। वहीं खराब स्वास्थ्य में भी सुधार आने लगता है।
 
विज्ञापन

7 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
विजयादशमी के शुभ दिन कन्या राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे कन्या राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
 

8 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
तुला राशि
दशहरा के पावन अवसर पर चुपचाप सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से तुला राशि के जातकों के घर में सुख-शांति आती है। साथ ही गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है। 

9 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
विजयादशमी के दिन वृश्चिक राशि के लोग चुपचाप लाल रंग के वस्त्र का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।
 

10 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
धनु राशि
इस राशि के लोगों को दशहरा के दिन पीले रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए। इस उपाय से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है।
 

11 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
मकर राशि
विजयादशमी के दिन मकर राशि वाले चुपचाप जूते-चप्पल का दान करें। ऐसा करने से पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही गृह क्लेश से भी मुक्ति मिलती है।
 

12 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
लंबे समय से पैसों की कमी का सामना कर रहे कुंभ राशि के लोगों को दशहरा के दिन नीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा मिलती है और आर्थिक स्थिति में भी स्थिरता आती है।
 
विज्ञापन

13 of 13
दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को दशहरा के शुभ दिन पर जरूरतमंदों को गुप्त रूप से केले का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें