फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prison Life Experience: यहां पैसे देकर कैदी बनते हैं लोग, जानें कहां है ये अनोखी जेल

Fri, 24 Apr 2026 01:25 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jail Tourism India: भारत में कुछ जगहों पर जेल प्रशासन ने पुराने और खाली पड़े हिस्सों को इस तरह विकसित किया है कि आम लोग वहां एक दिन के लिए “कैदी जैसा जीवन” जी सकें। यह एक तरह का रियल-लाइफ एक्सपीरियंस है, जहां आप असली कैदी तो नहीं होते, लेकिन माहौल पूरी तरह वैसा ही बनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Prison Life Experience - फोटो : AI
Dummy Jail Experience In India: आज के दौर में “एक्सपीरियंस” ही नया ट्रेंड बन चुका है, लोग सिर्फ जगहें नहीं देखते, बल्कि उन्हें महसूस करना चाहते हैं। कोई पहाड़ों पर एडवेंचर ढूंढता है, तो कोई नई संस्कृतियों में खुद को डुबो देता है। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा ट्रेंड उभरकर सामने आया है, जो सुनने में ही अजीबोगरीब है। दरअसल अब लोग पैसे खर्च करके जेल की जिंदगी जीने का अनुभव ले रहे हैं।

यह सुनने में अजीब जरूर है, लेकिन ये सच है कि भारत में कुछ जगहों पर जेल प्रशासन ने पुराने और खाली पड़े हिस्सों को इस तरह विकसित किया है कि आम लोग वहां एक दिन के लिए “कैदी जैसा जीवन” जी सकें। यह एक तरह का रियल-लाइफ एक्सपीरियंस है, जहां आप असली कैदी तो नहीं होते, लेकिन माहौल पूरी तरह वैसा ही बनाया जाता है।

इस खास अनुभव में भाग लेने के लिए लोगों को एक निश्चित फीस देनी होती है। बदले में उन्हें जेल की वर्दी पहनाई जाती है, वही साधारण खाना दिया जाता है और दिनचर्या भी बिल्कुल कैदियों जैसी होती है। यानी कुछ घंटों या एक दिन के लिए आप अपनी आजादी छोड़कर नियमों से बंधी जिंदगी का अहसास करते हैं।

Escalator Brushes: क्या सच में जूते साफ करने के लिए होते हैं ये ब्रश? जानिए क्या है इसका असली काम
विज्ञापन

2 of 5
लंबे समय तक याद रहता है अनुभव - फोटो : adobestock
लंबे समय तक याद रहता है अनुभव 
उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल इस अनोखे प्रयोग के लिए खास तौर पर सुर्खियों में रही है। यहां के खाली पड़े हिस्सों को इस तरह तैयार किया गया है कि लोग एक दिन के लिए जेल में रह सकें। उन्हें अलग-अलग सेल में रखा जाता है, जेल की ड्रेस दी जाती है और खाना भी वहीं की रसोई से मिलता है। पूरा माहौल इतना असली लगता है कि यह अनुभव लोगों को लंबे समय तक याद रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
लंबे समय तक याद रहता है अनुभव - फोटो : adobestock
अगर फीस की बात करें, तो यहां एक दिन के इस अनुभव के लिए लगभग 500 रुपये देने होते हैं। इसे “डमी जेल एक्सपीरियंस” कहा जाता है, क्योंकि इसमें आप कैदी नहीं होते, लेकिन हर पल आपको वैसा ही महसूस कराया जाता है।

Arctic: धरती के सबसे ठंडे इलाके में छिपी ‘क्लाउड फैक्ट्री’ का खुलासा, जानें कैसे पिघलती बर्फ बनाती है बादल
Ganga River: वाराणसी, हरिद्वार या प्रयागराज कहां सबसे ज्यादा गहरी है गंगा? चौंकाने वाले हैं आंकड़े

4 of 5
तेलंगाना में भी है ऐसा जेल - फोटो : adobestock
तेलंगाना में भी है ऐसा जेल
तेलंगाना के संगारेड्डी में भी कुछ ऐसा ही अनोखा प्रयोग देखने को मिलता है। यहां पुराने केंद्रीय जेल को म्यूजियम में बदलकर “Feel the Jail” नाम का प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसमें लोग पूरे 24 घंटे जेल के माहौल में रहते हैं, खादी की वर्दी पहनते हैं, स्टील की प्लेट में खाना खाते हैं और तय दिनचर्या का पालन करते हैं। यहां तक कि बैरक की सफाई और पौधे लगाने जैसे काम भी करने पड़ते हैं, जिससे यह अनुभव और भी असली लगने लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली का 'टूरिस्ट सेल' - फोटो : adobestock
दिल्ली का 'टूरिस्ट सेल'
दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी कुछ समय पहले ऐसा ही प्रयोग किया गया था, जहां कुछ हिस्सों को “टूरिस्ट सेल” के तौर पर तैयार किया गया। इसका मकसद लोगों को जेल के जीवन से रूबरू कराना था, ताकि वे समझ सकें कि आज़ादी की असली कीमत क्या होती है।

Royal Wedding Cake: करोड़ों की शादी, लाखों की कीमत और 3500 घंटे की मेहनत, चर्चा में शाही शादी का फ्रेंच केक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें