फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों की चाल से हैं परेशान तो उनके अनुरूप ही करें दान

Sat, 17 Nov 2018 08:45 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
daan
दान और त्याग के बीच बहुत पतली से रेखा है। दान पुण्य का कारक होता है तो वहीं त्याग देवत्व का कारक है। देश-विदेश में कई ऐसे दानी हुए हैं जिन्होंने मानवता के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया। मौजूदा दौर में भी दान की यह परंपरा जारी है। लेकिन इन सबके बीच आज भी यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है कि दान किसे, कब और क्या किया जाये? मसलन कोई धर्मशालाएं बनवाता है, कोई भोजन दान देता है, कोई वस्त्र या पुस्तकें दान देता है और कोई रक्त दान ही अंगदान तक करता है। यदि इसके बावजूद भी किसी की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं लेतीं तो कोई क्या करे। तो अब न हों परेशान क्योंकि ज्योतिष विधा में है इसका निदान, करें ग्रहों के मुताबिक दान —
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Surya Arghya
सूर्य —
यदि आपकी जन्मकुंडली में सूर्य प्रतिकूल स्थिति में है तो आपके लिए गोदान और ताम्बुल यानी पान का दान काफी लाभदायक होगा। साथ ही पीले रंग से मिश्रित वर्ण के कपड़े, गुड़, क्षमता के अनुसार सोना, गेहूं, मसूर की दाल आदि दान देने से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और कष्ट दूर होता है।

 
विज्ञापन

3 of 10
chandra dev
चंद्रमा —
यदि कुंडली में चंद्रमा प्रतिकूल स्थिति में हो तो उसका दोष दूर करने और शुभता पाने के लिए व्यक्ति को श्रीखण्ड, घी से भरा कलश, सफेद कपड़े का दान, शंख, दही, मोती, तथा क्षमता के अनुसार चांदी का दान करें।

4 of 10
मंगल
मंगल —
मंगल को मनाने के लिए किसी योग्य ब्राह्मण को लाल रंग के पुष्प का दान और भोजन कराना शुभता प्रदान करता है। साथ ही मसूर की दाल, मूंगा, कनेर का फूल, लाल रंग के कपड़े, लाल चंदन आदि का दान करने से भी मंगल का दोष दूर होता है और उसकी शुभता मिलने लगती है।
विज्ञापन

5 of 10
बुध ग्रह
बुध —
यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह अनुकूल न हों तो आपको मूंग, कांसे का बर्तन, भेड़ आदि का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से भी बुध ग्रह की कृपा होती है। साथ ही हरे रंग के कपड़े, हरी सब्जी का दान भी बुध ग्रह की शुभता प्रदान करता है।
विज्ञापन

6 of 10
बृहस्पति
बृहस्पति —
यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति शुभ फल नहीं दे रहा हो तो देवगुरु को मनाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के कपड़े, चने की दाल, गुड़, पीले रंग का फूल, हल्दी का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
venus planet
शुक्र —
कुंडली में शुक्र ग्रह से जुड़े दोष दूर करने के लिए सफेद रंग के कपड़े, चावल, घी, परफ्यूम, चीनी, दही आदि का दान करें।

8 of 10
shani temple
शनि —
सूर्य पुत्र शनि ग्रह की कृपा पाने के लिए काले रंग की गाय, काले रंग का कपड़ा, छाता, लोहा, छाता, जूता, कंबल आदि का दान करना श्रेयस्कर होता है।

9 of 10
rahu
राहु —
कार्यों में अड़चन डालने वाले राहु के दोष को दूर करने के लिए लोहे की तलवार, काले रंग की भेड़, लोहा, गोमेद, कंबल, तिल से भरा पात्र दान करना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
राहु और केतु
केतु —
अगर आपकी कुंडली में केतु अनुकूल नहीं है तो तेल, कस्तूरी, तिलयुक्त, गरम कपड़े, लोहा, छाता और उड़द का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें