फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: दिवाली पर करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

Mon, 06 Oct 2025 03:49 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Par Kya Kharidna Chahiye: दीपावली पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर किन चीजों की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली पर खरीदें ये शुभ चीजें - फोटो : Amar Ujala
Diwali 2025: हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व सबसे बड़े पर्वों में से एक माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसके साथ ही यह एक सुरक्षित आर्थिक निवेश भी है। यह परंपरा भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी से भी जुड़ी है, जिन्हें स्वास्थ्य और धन की देवी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर किन चीजों की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है।
 Shani Dosha: कुंडली में शनि दोष का संकेत देती हैं ये पांच चीजें, जानें कैसे कर सकते हैं इसकी पहचान
झाड़ू 
दिवाली के अवसर पर झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह देवी लक्ष्मी को घर में आकर्षित करता है और दरिद्रता को दूर करता है। झाड़ू को सुख-शांति और स्वच्छता से जोड़ा गया है, क्योंकि मां लक्ष्मी केवल साफ-सुथरे और सकारात्मक वातावरण में ही निवास करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली पर खरीदें ये शुभ चीजें - फोटो : adobe stock
दीपक 
दीपावली पर दीपक जलाना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। माना जाता है कि दीप जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली 2024 गणेश लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदने की परंपरा भी दिवाली पर विशेष मानी जाती है। लक्ष्मी जी धन और वैभव की देवी हैं, जबकि गणेश जी बुद्धि और शुभारंभ के देवता माने जाते हैं। इसे सुख, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है।

4 of 5
अमावस्या - फोटो : adobe stock
खील-बताशे
दिवाली पर खील-बताशे लेना भी एक प्रचलित परंपरा है। इन्हें लक्ष्मी जी को चढ़ाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। खील-बताशे पवित्रता, शुभता और स्वास्थ्य का प्रतीक माने जाते हैं और शुक्र ग्रह को मजबूत करने वाले माने जाते हैं। साथ ही यह रिश्तों में मिठास भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल - फोटो : freepik
नारियल 
नारियल भी दीपावली की पूजा के लिए खास माना जाता है। इसे शुभ फल और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। नारियल चढ़ाने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और तिजोरी में रखने से घर में स्थायी समृद्धि का संचार होता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें