फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार पहनें शुभ रंग के कपड़े, बनेंगे धन लाभ और समृद्धि के योग

Tue, 22 Oct 2024 03:42 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिवाली पर राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : Amar Ujala
Diwali 2024 Shubh Color For Dress: दिवाली का त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस बार दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन लोग अपना घर से लेकर दफ्तर और दुकानों को भी खूब सजाते हैं और हर तरफ दिए और रंग-बिरंगी लाइटें लगाते हैं। इसके साथ ही दिवाली के दिन लोग नए कपड़े पहनकर गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना भी करते हैं। माना जाता है कि यदि दिवाली के दिन आप अपनी राशि के मुताबिक कपड़ों के रंग का चयन करते हैं, तो यह आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। राशि के अनुसार रंगों वाले कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। साथ ही घर में सुख, शांति और वैभव का वास होता है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किस राशि के जातकों को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिएं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि: मेष राशि की महिलाओं को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर में सुख, समृद्धि आती है।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि: दिवाली के दिन वृषभ राशि के लोगों को लक्ष्मी पूजन के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन नीले से मिलते जुलते रंग भी पहन सकते हैं। इस रंग से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और धन लाभ और समृद्धि के योग भी बनेंगे। 
 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक अगर दिवाली के दिन नारंगी रंग पहनते हैं, तो यह उनके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। नारंगी रंग धन को आकर्षित करता है। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि: दिवाली की पूजन के समय कर्क राशि के लोग हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। हरा रंग कर्क राशि के लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि: दिवाली के दिन सिंह राशि के जातकों को भूरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जो इनके लिए बहुत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को दिवाली पर सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर पूरी तरह से सफेद कपड़े नहीं हैं तो आप ऐसे कपड़े पहन सकते हैं, जिनमें बाकी रंगों की जगह सफेद रंग अधिक हो।
 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि: तुला राशि के लोग यदि दिवाली के दिन पीले या इससे मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनते हैं, तो उन्हें जीवन में समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि: दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के लिए मैरून रंग के कपड़े वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। 
 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए दिवाली के दिन बैंगनी रंग के कपड़े बेहद शुभ रहने वाले हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि: दिवाली पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मकर राशि के जातक नीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि: दिवाली के दिन कुंभ राशि के जातक ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, समृद्धि का वास होता है।
 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि: मीन राशि के लोगों को दिवाली पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें