फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली की शाम मंगल होंगे मार्गी, पांच राशियों के लिए दीपावली होगी मंगलकारी

Sun, 08 Nov 2020 02:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mars vakri 2020
14 नवंबर को कार्तिक माह की अमावस्या तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस तिथि पर हर वर्ष दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार दिवाली कई शुभ योगों में मनाई जाएगी। वर्षों बाद शनिवार और सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रकाश का पर्व दिवाली मनाई जाएगी। इसके अलावा इस बार दीपावली की शाम को मंगल ग्रह मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। 14 नवंबर को शाम करीब 6 बजे मार्गी होंगे। इसके पहले मंगल ग्रह 4 अक्तूबर को स्वराशि मेष से मीन राशि में वक्री हुए थे। फिर 24 दिसंबर 2020 को अपनी मेष राशि में प्रवेश करे जाएंगे। दीपावली की रात को मंगल का मार्गी होना लक्ष्मी गणेश पूजा में  शुभफलदायक के साथ सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला रहेगा। दिवाली की शाम मंगल का वक्री होना सभी 12 राशियों में कुछ राशियों के जातकों के लिए मंगलकारी रहेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राशि
वृषभ राशि
मंगल का दिवाली की शाम से मार्गी चलना आपके लिए कल्याणकारी और लाभ देने वाला रहेगा। अटके काम अब से पूरे होने लगेगी। कार्यों में सफलता मिलने का प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा। नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए तरक्की और मुनाफा मिलने के संकेत है।
विज्ञापन

3 of 6
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का वक्री होना दिवाली की खुशियों के साथ अन्य मामलों में खुशहाली आएगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।

4 of 6
राशि
वृश्चिक राशि
नए कार्य में सफलता प्राप्ति के संकेत और परिवार में सपन्नता और समृद्धि आएगी। पुरानी परेशानियों से पीछा छूटाने का समय आ गया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
राशि
कुंभ राशि
कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। कहीं से धन प्राप्ति को संकेत। आपके संपर्कों का फायदा मिलने का समय अब से शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
मीन राशि
दिवाली की शाम आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है जिसका इंतजार आपको वर्षो से था। परिवार में सहयोग और सुख-समृद्धि आएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें