फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह दिवाली किस राशि की होगी दिलवाली

Fri, 28 Oct 2016 01:16 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
दीपावली - फोटो : getty images
धनतेरस से शुरू हुआ यह सप्ताह प्यार के मामले में कई राश‌ि वालों के ल‌िए बेहतरीन रहने वाला है। दीपावली की जगमगाती रोशनी के कई लोगों का प्यार परवान चढ़ेगा तो कई लोगों के द‌िलों में फुलझड‌ियां फूटेंगी। देख‌िए दीपावली वाले इस हफ्ते में आपका प्यार क‌िस ओर जा रहा है।
विज्ञापन

मेष राशि: त्योहार को रोमांट‌िक बनाने के ल‌िए प्रेमी को दें उपहार

2 of 13
मेष राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ मनमुटाव से हो सकता है लेकिन इस तरह की स्थिति को आपको रोकना चाहिए क्योंकि सप्ताह का आरंभ साल के सबसे बड़े त्यौहार से हो रहा है इसलिए सभी गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करे और सप्ताह के पहले दिन धनतेरस होने से आप प्रेमी को कोई उपहार खरीद कर दे। इससे दोनों के मध्य पनपी कड़वाहट दूर होने के आसार बनेगें। इस सप्ताह के मध्य भाग तक आप दोनों अपने पारीवारिक सदस्यों के साथ दीवाली के त्यौहार में व्यस्त रहेंगे। मेष राशि होने से आप कभी किसी की बातों को सुनते नहीं हैं और जो आप करना चाहते हैं उसे बिना किसी डर के कर डालते हैं लेकिन अगर प्रेम संबंधों की बात की जाए तब इन संबंधों में आप अकेले नहीं हैं, यहां आपके साथ प्रेमी की छवि भी है इसलिए कहीं ना कहीं आपको सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखना ही होगा। इसे आप डर ना समझकर समाज के कुछ बंधन कह सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राशि: दीपावली रोमांटिकऔर रोमांच रहेगी

3 of 13
वृष
सप्ताह का आरंभ तो आपके लिए रोमांटिक तथा रोमांच से भरा कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद के समय को मिश्रित फल प्रदान करने वाला ही कहा जाएगा। लेक‌िन सप्ताहांत में आप अपने अहंकार की वजह से अपनी लव लाइफ को खराब कर सकते हैं और आपके बीच लंबे समय तक चलने वाला मनमुटाव हो सकता है। इस स्‍थ‌ित‌ि से बचने के ल‌ि संयम से काम लें।

मिथुन राशि: द‌िपावली पर फूटेगी प्यार की फूलझड़ी

4 of 13
म‌िथुन
इस दीवाली के अवसर आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जाएगा और आप दोनों के मध्य उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। दोनों का मन काफी प्रफुल्लित नजर आएगा। मिथुन राशि के प्रभाव से आप बहुत सी रोमांटिक बातों का आनंद लेगें। जितनी चाहे बात करें लेकिन आपका मन तृप्त ही नहीं होगा जिससे मन प्यासा का प्यासा ही महसूस होगा। प्रेम संबंधों में कुछ बातें ऎसी हो जाती हैं जिनसे प्रेमी जोड़े अकसर भय खाते हैं लेकिन बुध के प्रभाव से आप निडर ही रहेगें और यदि प्रतिकूल परिस्थिति सामने आ भी गई तब आप अपनी बौद्धिकता के बल पर पार निकल ही जाएंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशि: प्यार के मामले में सप्ताह म‌िलाजुला रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
आपके प्रेमी जीवन के लिए यह पूरा सप्ताह आपके अनुकूल कहा जा सकता है। दीवाली के त्यौहार की वजह से शायद एकाध दिन मिलन ना हो सके और बातचीत भी कम रह सकती है। ऎसे में आप दोनों को ही परिस्थिति को समझना चाहिए कि क्यूं ऎसा हो रहा है ना कि शिकायतों का अंबार खड़ा कर देना चाहिए। इससे क्या होगा? ना आप ही खुश रह पाएंगे और ना ही आपका प्रेमी ही खुश हो पाएगा। दोनों का ही मन उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा जिससे आप परिवार के साथ भी त्यौहार का भरपूर आनंद नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन

सिंह राशि: खुलकर प्यार भरे पल का आनंद लें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आप आत्मविश्वास से भरे हुए एक बिंदास व मजबूत व्यक्तित्व वाले हैं लेकिन जैसे ही रोमांस की बात आती है तो आप एक स्टेप पीछे चले जाते हैं। रोमांटिक बातों को करने की बात प्रेमी करता है तो आपका आत्मविश्वास ही डगमगाने लगता है। इसकी क्या वजह हो सकती है ये आपसे बेहतर कौन जा सकता है!! अगर आपका प्रेम नया-नया आरंभ हुआ है तब तो ये बात समझ आती है कि आप जल्दी से किसी के साथ खुलकर बातें नहीं कर सकते लेकिन अगर प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी अभी तक यही परेशानी चली आ रही है तो प्रेमी तो नाराज होगा ही लेकिन आप अकेले में तो प्रेमी के साथ रोमांस कर ही सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: प्रेमी के साथ दीपावली की तैयारी में व्यस्त रहेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आप अपनी ही परेशानियों में इतना डूबे रह सकते हैं कि आपको ख्याल भी नहीं रहेगा कोई प्रेमी जीवन भी आप जी रहे हैं। हो सकता है कि दीवाली की तैयारियों में आप कुछ ज्यादा ही मशगूल रहें। सप्ताह के दूसरे भाग में भी आप अपने परिवार के साथ व्यस्त रह सकते हैं। रिश्तेदारों तथा मित्रों के घर उपहारों को देने में बिजी होने के आसार नजर आते हैं। उसके बाद आप प्रेमी से मिलने को तड़प सकते हैं और शीघ्रता से एक ब्लाईंड डेट पर जाने का प्लान बना डालेगें।

तुला राशि: प्यार जताने के चक्कर में जेब खाली न करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप दीवाली की खरीददारी करते हैं तो अपनी जेब का ख्याल भी करें। अंधाधुंध और बेमतलब की खरीददारी का कोई तुक नहीं बनता है। प्रेमी को प्रभावित करने अथवा बहुत ज्यादा प्यार उड़लने के चक्कर में आप चक्कर खा सकते हैं। कहीं ऎसा ना हो कि दीपावाली मनाते हुए आपका दीवाला निकल जाए। यदि ऎसा हुआ तो चीजों को सहज होनें में काफी समय लग सकता है। आपको अपने ख्यालों की दुनिया में से बाहर निकल कर व्यवहारिकता दिखानी होगी और ये कोई बहुत मुश्किल काम नहीं होगा जो आप कर ना पाएं। 

वृश्चिक राशि: ‌प्रेमी से म‌िलेगा प्यार का उपहार

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आपको प्रेमी से द‌िवाली गिफ्ट मिल सकता है। आपका प्रेमी आपको क्या उपहार देता हैं और उसकी क्वालिटी कैसी ही? इस पर ध्यान देने की बजाय आप ये देखें कि देने वाली की भावनाएं कैसी थी! उपहार में नुक्ताचीनी निकालने की बजाय आपको चुप रहना चाहिए। यदि आप प्रेमी को सराह नहीं सकते हैं तो उस पर किसी तरह का कटाक्ष करने का भी आपको कोई अधिकार नहीं है। प्रेमी जीवन में किसी तरह का कोई तोल-मोल नहीं होता है। यह एक ऎसा संबंध है जिसमें केवल भावनाओं का आदान-प्रदान होता है। यदि आपके मन में प्रेमी की भावनाओं को उपहार की कीमत से जाँचा जाता है तब इन संबंधों को आगे क्यूँ बढ़ाया जाए। इन्हें यहीं रोक देना चाहिए और अपनी राह पकड़ लेनी चाहिए।

धनु राशि: यह द‌िवाली आपकी रहेगी द‌िलवाली

10 of 13
धनु राश‌ि
यदि आपके प्रेम संबंध आरंभ हुए कुछ ही समय हुआ है तब आप इस दीवाली पर एक-दूसरे प्यार भरे लम्हें उपहार स्वरुप दे सकते हैं। यह आवश्यक नहीं कि प्रेमी को भौतिक वस्तुएं ही उपहार में दी जाए। यदि दुनियादारी से बेखबर कुछ आत्मीय पल साथ बिताए जाएं तब यह सबसे बड़ा उपहार साबित होगा। आप दोनों मिलकर भविष्य के कुछ सपनों को पूरा करने के लिए बातचीत कर सकते हैं और एक-दूसरे की बातों में कब समय बीत गया यह आप जान ही नहीं पाएंगे। दीवाली के अवसर पर आप प्रेमी के साथ बाजार की रौनक देखने जा सकते हैं। दीवाली की इस रीनक में आप प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं। आप केवल यहीं चाहेगें कि किसी ना किसी बहाने आपका प्रेमी आपके साथ रहें, प्रतियोगिता जीते या ना जीते अथवा कुछ खरीदे या ना खरीदे, केवल प्रेमी का साथ बना रहे यही आपकी चाहत रहेगी। 

मकर राशि: इस द‌िवाली आप साथ ब‌िताएंगे अंतरंग पल

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा ही कहा जाएगा। सप्ताह के आरंभ में ही आप प्रेमी से मिलने का विचार कर सकते हैं और इस बार आपके प्रेमी के साथ आप अंतरंग पल भी ब‌िता सकते हैं। मानसिक व शारीरिक तौर पर आप खुद को हल्का महसूस करेगें और प्रेमी के साथ आपका प्यार पहले से भी गहरा हो जाएगा। आपके इस मिलन में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगी और ना ही आपको किसी कारण से यह मिलन स्थगित करना पड़ेगा। प्रेमी के साथ मिलन होना ही आप दोनों के लिए इस दीवाली का उपहार होगा।

कुंभ राशि: आपके र‌िश्ते में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। एक-दूसरे के प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है जिसका स्पष्ट कारण भी आपको समझ नहीं आएगा। दीवाली मनाने से पहले ही इस गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें क्योंकि जब आपके भीतर से ही मन बुझा सा रहेगा तब आप त्यौहार का भी आनंद नहीं ले पाएंगे। आपको लगता है कि आप इस दीवाली को हंसी खुशी अपने प्रेमी के साथ मनाएं तब आपको प्रेमी से बात करनी ही होगी। यदि आप दोनो इंतजार करते रहें कि पहले सामने वाला बात करेगा तब आपकी गाड़ी छूट सकती है।
विज्ञापन

मीन राशि: आप प्रेमी के साथ संतुलन नहीं बना पाएंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
प्रेम संबंधों को देखते हुए आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला कहा जाएगा। आप अपने काम काज में इतना अधिक बिजी हो जाएंगे कि प्रेम संबंध किस चिड़िया का नाम है, यह भी भूल जाएंगे। प्रेमी जीवन को आगे बढ़ाने के लिए अथवा संबंधों में संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ बातों को जीवन में ढ़ालना बहुत जरुरी है। आप प्रेमी के साथ संतुलन नहीं बना पाएंगे तो यह संबंध फलने-फूलने से पहले ही दम तोड़ देगें। संबंधों को ना तो ज्यादा ढ़ील देनी चहिए और ना ही उन्हें भींचकर ही रखना चाहिए। दोनों ही सूरतों में संबंधो में बिखराव देखा जा स्कता जा सकता है।

http://astroprabha.in/#
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें