वृष राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ग्रह सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि के जातक के लिए चांदी की धातु अत्यंत शुभ है। अत: वृषभ राशि के जातकों के लिए धन में वृद्धि हेतु अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा। वृष राशि के जातक भूलकर भी सोने से बनी चीजों को न खरीदें।