December 2024 Grah Gochar Rashifal : जल्द ही दिसंबर माह की शुरुआत होने वाली है, जो साल 2024 का आखिरी महीना है। यह माह सभी राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। पंचांग के अनुसार साल के आखिरी माह में कई बड़े ग्रह गोचर होने वाले है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मंगल भी कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। इतना ही नहीं 15 दिसंबर 2024 को सूर्य भी धनु राशि में एंट्री लेंगे। कुल मिलाकर यह माह ग्रह-गोचर से भरा है, जिसका प्रभाव नव वर्ष 2025 तक बना रहेगा।
इस दौरान दिसंबर माह कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस समय इन पांच राशियों को करियर, व्यापार और नौकरी में लाभ की प्राप्ति के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलेगा। इसी कड़ी में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।