Namkaran 2026: हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार को 16 प्रमुख संस्कारों में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। मान्यता है कि, सनातन परंपरा में यह संस्कार नवजात शिशु को जीवन की पहली पहचान देने का कार्य करता है। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसकी पहचान पर ही नहीं, बल्कि भाग्य और पूरे जीवन की दिशा पर भी पड़ता है। यही वजह है कि नामकरण संस्कार को हमेशा शुभ तिथि, उचित समय और मंगलकारी मुहूर्त में करने की परंपरा रही है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सही मुहूर्त में किया गया नामकरण बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 के आने वाले छह महीनों में नामकरण संस्कार के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।