जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आज का दिन अच्छा गुजरेगा
2 of 13
मेष राशि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। खुशियों का उत्सव मनाने का समय है क्योंकि आपको कोई नजदीकी कुछ खास हासिल कर सकता है। अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं में अपने पार्टनर की योग्यता के मामले में थोड़ी ढिलाई देने की सोचें तो आज आपको वैसे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आप यह मत सोचें कि आपकी अपेक्षा पर आपका पार्टनर पूरी तरह खरा उतरेगा, क्योंकि उससे आप ऐसे पार्टनर से मिलने का मौका खो सकते हैं, जो आपको खुश रखेगा।
विज्ञापन
वृष राशि: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी
3 of 13
वृष राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। पर फिर भी यथार्थवादी बनें। आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। अब तक आपके अपने किये फैसले अच्छे ही रहे हैं, तो फिर खुद पर संदेह कैसा! अपने फैसले पर अड़े रहें। आपका फैसला सही साबित होगा।
मिथुन राशि: अपना लक्ष्य आपको हासिल होगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। यदि आपका संबंध अभी कुछ समय पूर्व ही बना है तो आज आप उसमें एक मोड़ का अनुभव करेंगे। आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने करियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: विदेश यात्रा का योग बन रहा है
5 of 13
कर्क राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। अगर आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम देंगे। करियर और आर्थिक मामले में यह आपके लिए उपलब्धि है, जिसके आप असली हकदार भी हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: निवेश में आज लाभ मिलेगा
6 of 13
सिंह राशि
आज किसी नए व्यक्ति से मिलने पर जिंदगी खुशियों से भर जाएगी। जिसके मिलने की आपने कल्पना भी नहीं की थी वही एकाएक आपकी जिंदगी में आ जायेगा। यदि आप लंबे समय से काम के बोझ तले दबे हुए हैं तो आज के दिन आपके सहकर्मी इसमें से आपको बाहर निकलने में मदद कर सकते है। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से लाभदायक है, इसलिए इस समय को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। अपने व्यवसाय पर पूरी तरह मेहनत करें इसके नतीजे आपको कामयाबी ही कामयाबी दिलाएंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत
7 of 13
कन्या राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। विवादों एवं तकरारों से बचते हुए अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिये बुलावा भी आएगा, अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है।
तुला राशि: आपका कठिन समय जा चुका है
8 of 13
तुला राशि
आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि रिश्ते को खुद आगे ले जाना होता है। आज उसे आप महसूस कराएं कि इस दुनिया में उसके लिए आपसे बढ़कर कोई खास नहीं हो सकता। आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। जल्दी ही आपको आपके प्रयासों के लिए इनाम भी मिल सकता है।आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा।
वृश्चिक राशि: संभल कर रहें कोई अनहोनी हो सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से या फिर सिर पर चोट भी लग सकती हैं। आज आपको खुद पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि: अपना मकान मिलने का योग बन रहा है
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने काम को ले कर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी मेहनत को देखा जा रहा है। इससे आपको आज धन लाभ हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये लाभ मिलते ही आप आलसी हो जाएं। ध्यान रहे कि आपके प्रयासों के लाभ उड़न छू हो सकते हैं। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपका मनचाहा घर मिल सके।
मकर राशि: अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आज किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की कोशिश करें।
कुंभ राशि: विदेशी लेन-देन से फायदा मिल सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें। आज आपको ऐसा काम मिलने की संभावना है, जिसमें आसानी से पैसा मिल सके। आप अपना वर्तमान काम छोड़ने का विकल्प भी सामने रख सकते हैं। सम्भलकर कदम उठाएं, क्योंकि दूसरे की थाली में हमेशा घी ज्यादा दिखाई देता है। वर्तमान काम को छोड़ने से पहले जहां जाने की योजना बना रहे हैं उसकी पूरी तहकीकात कर लें तो बेहतर होगा।
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे और साथ ही अपने दोस्तों, परिजनों व सहकर्मियों से अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकेंगे। अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। फैशन डिजाइनर्स को भी अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए।