आज चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में गोचर कर रहा है। चन्द्रमा का यह गोचर आज आपके लिए कितना शुभ और भाग्यशाली रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशि: आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। पर फिर भी यथार्थवादी बनें। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बातें पक्की कर सकते है। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं। कोशिश करें कि आज आप आराम करें और सही खाना खाए।
विज्ञापन
वृष राशि: पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा
3 of 13
वृष राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी। आपका संबंध आज बहुत संतुष्टि लाएगा। आपका फायदा अपने प्रेम प्रसंग को बढ़ाने व अनेक मन बहलाने के कामों से गहरा करने में है। यही वो समय है, जब आपको अपने मन की बातों को प्रबन्धन के सामने रख देना चाहिये। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। कॉरपोरेट जगत और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग तरक्की की उम्मीद करें क्योंकि उन्हें आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। बेसब्री से जिस इंटरव्यू कॉल की प्रतीक्षा कर रहे थे वो चाहत पूरी होगी। आपका मोटापा एक बड़ी परेशानी है इसलिए खान पान पर ध्यान दें परन्तु अंत में आप पुराने रवैये पर आ जायेंगे। आपको माजबूत बनना होगा आप ही बदलाव ला सकते हैं इसलिए पहले दिमाग में सोचें और फिर उसे लागू करें।
मिथुन राशि: आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। तनाव के कारण आपकी दिमागी शान्ति छिन जायेगी। आप किसी से अपने दिल की बात करें चाहे वह आपकी मदद करे या न करे।
विज्ञापन
कर्क राशि: घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। यदि आप संबंध में हैं तो कुछ समय से आपको रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। अपने साथी से गलतफहमी के चलते संबंध खराब हो गए हैं। आज अपने करियर के संबंध में आपने जो अच्छा काम किया है उसके लिए आपको खुश होना चाहिए। ये पहचान बनाने के लिए आप बहुत समय से मेहनत कर रहे थे। बहुत दिनों से आप कुछ दान धरम की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आप दान करने योग्य हैं, आपके इस नेक काम की बड़ी प्रशंसा होगी। इस नेक काम का पुण्य आपको भविष्य में आश्चर्यजनक ढंग से मिलेगा। कुछ भी खाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि पेट दर्द से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। अपने खान-पान पर भी अवश्य ध्यान दें।
विज्ञापन
सिंह राशि: आने वाले अवसर का पूरा लाभ लें
6 of 13
सिंह राशि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। घर पर बदलते इस शांति पूर्ण माहौल के लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। हाल में हुए लड़ाई झगड़े व गलतफहमी के कारण आप आज बोझिल महसूस करेंगे, किन्तु यह समय जल्दी ही समाप्त होने वाला है। यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिये। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचायेगा। आज बहुत समय से चली आ रही कमर दर्द की शिकायत महसूस करेंगे। ज्यादा शारीरिक काम और उसके दबाव से बचने के लिए हल्का व्यायाम कीजिए। ध्यान रहे कि आप कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए और ज्यादा मेहनत वाली कसरत ठीक होने के बाद कीजिए। आप जल्दी ही अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: रिश्ते में सुधार लाने के लिए अच्छा है आज का दिन
7 of 13
कन्या राशि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं में अपने पार्टनर की योग्यता के मामले में थोड़ी ढिलाई देने की सोचें तो आज आपको वैसे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आप जिस महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, उसके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अगर आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिला तो आप कुछ उदासीन हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। आपकी बढ़ती हुई उम्मीदें आपको परेशानी के मोड़ पर भी ला सकती हैं। आप सावधान रहें। आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है। आप दूसरों के लिए अच्छे बनने की कोशिश करें उन्हें भी अच्छा लगता है।
तुला राशि: आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा
8 of 13
तुला राशि
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। वह दूसरे पक्ष के मेहमान या अजनबी भी हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, या तनख्वाह में वृद्धी। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। तो आपके सामने थोड़े जोखिम भरे मौके भी सामने आएं तो आप उनका फायदा उठाएं। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित बीमारी हो सकती है खासकर अगर आपकी त्वचा तैलीय है। सूर्य में ज्यादा समय न व्यतीत करें।
वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें
9 of 13
वृश्चिक राशि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। अगर आप अकेले हैं तो आज दोस्तों के साथ बाहर निकलने पर कुछ नये व्यक्ति मिलेंगे और आप यह सोचने पर मजबूर होंगे कि मुझे कैसा पार्टनर चाहिए। आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें। आज वह दिन है जब आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा।
धनु राशि: परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है
10 of 13
धनु राशि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नये काम का जोखिम ले सकते हैं। जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन खाएं जो आपके लिए उचित है और व्यायाम भी करें।
मकर राशि: आज कोई पदोन्नति संभव है
11 of 13
मकर राशि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। आज आप अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने के मूड में हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि आपकी रोमांटिक जिंदगी में अड़चन आ गई है। यदि आप कानूनी क्षेत्र में काम करते हैं, खासकर कॉर्पोरेट क्षेत्र में तब आज नवीन आश्चर्य व प्रस्ताव मिल सकेंगे। किसी नए प्रस्ताव के विषय में जानेंगे, जो आपके लिये सही है अथवा कोई पदोन्नति संभव है। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते?
आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा। आपनी इच्छा और संयम से आप खुद के लक्ष्य और कम्पनी के लक्ष्यों की भी प्राप्त करेंगे।
कुंभ राशि: आज आपको खुशखबरी मिल सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। फिर भी, फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इसके लिए आपने बहुत इंतजार किया है, इसलिए ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं और मजा लें। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी उर्जा उच्च स्तर पर है। अगर आपके शहर मे आज लम्बी दौड़ है तो अवश्य भाग लें। आपके साहस की तरह आपकी ऊर्जा शक्ति भी उच्चस्तर पर है। इस समय का सदुपयोग करें जिससे आप मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं और इसमें आपकी मिलनसार सामाजिक क्रियाएं भी सहयोग देंगी।
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से लाभदायक है, इसलिए इस समय को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं। ध्यान रहे दांतों की जांच जरूर कराएं। और पाचन-क्रिया भी ठीक चले।