फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रमा का अपनी राशि में आना और गुरु का शुभ योग बनाना रहेगा लाभप्रद

Thu, 09 Feb 2017 10:14 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आज चन्द्रमा अपनी राश‌ि कर्क में और है और गुरुवार के द‌िन पुष्य योग का आना बड़ा ही अच्छा योग बना रहा है। ऐेसे में आज का द‌िन आपके ल‌िए कैसा रहेगा जान‌िए।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राशि: खोई सम्पत्ति मिलेगी आज

2 of 13
मेष राश‌ि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। कभी-कभी अकेले रहना किसी अनचाहे साथ से अच्छा ही होता है। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मदद मिलेगी, जो आपका ख्याल रखने वाला, समझदार और संवेदनशील है। इसके साथ आपका रोमांटिक रिश्ता बनने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो आपको लाभ होगा। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। जिन परेशानियों ने आपको काफी समय से घेरा हुआ था आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी और इससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

वृष राशि: पूंजी निवेश से बचें

3 of 13
वृष राश‌ि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। आप आज किसी ऐसे दोस्त के साथ प्यार का इजहार करने के लिए ललचाएंगे, जिससे आप खुद आकर्षित रहे हैं। आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिये, आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिये, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इस में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए फिलहाल इस प्रकार के व्यवसायिक विचारों पर विराम लगाने की आवश्यकता है। आने वाले समय में आप ऐसे निवेश पर नये सिरे से विचार कर सकते हैं। अगर आप अच्छी तैराकी नहीं जानते तो कोशिश करें कि आप गहरे पानी से दूर रहें। आज आपके साथ पानी से सम्बन्धित कोई घटना घट सकती हैं।

मिथुन राशि: आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप बहुत ही दयालु मूड में हैं और किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं। आप पाएंगे कि अपने नकारात्मक विचारों को त्याग कर आप ना केवल अपने रिश्तों में सुधार ला पाएंगे बल्कि खुद भी बहुत खुशी महसूस करेंगे। अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें। आज आप सिरदर्द और कम मानसिक ऊर्जा से ग्रस्त रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। इन बीमारियों का कारण बढ़ता तनाव है जो कि आप महसूस कर रहे हैं। आप छोटी परेशानियों को सिरदर्द ना बनाएं और खुद को शान्त रखें योग करें जिससे तनाव कम होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: सर्दी-जुकाम से बचें

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज अपने साथी से मिलने के लिए उस तरह से तैयार हो जाएं, जैसे कि कुछ समय से रोजमर्रा की घरेलू दिनचर्या के कारण संभव नहीं हो पाया। यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। आज सर्दी से बच कर रहें कोई परेशानी हो सकती है। आपके गले में भी परेशानी हो सकती है। आप खुद को ढक कर रखें और कुछ ठंडा पेय पदार्थ न लें।
विज्ञापन

सिंह राशि: किसी बहस में ना पड़ें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको अपने साथ नरमी से पेश आना होगा। खुद को दोष देने की आदत से अच्छा होगा कि आप अपने अंदर सुन्दर विशेषताओं को प्रोत्साहित करें। इससे आपके मूड पर अच्छा असर पड़ेगा। आज आपको खुद पर दृढ़ विश्वास रखने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन

कन्या राशि: पुराने झगड़ों से मुक्ति मिलेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके कुछ रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग कोई पुस्तक पढ़कर या अपने किसी मित्र से मिलकर किया जा सकता है। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपकी जान पहचान, आपके प्रयास से अथवा आपकी योग्यता की वजह से सम्भव हुआ है। यह आपके लिए तथा आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अच्छे कदम के लिए आपको कम्पनी से प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है। आज आपको पेट की परेशानी से आराम मिलेगा। बर्गर, चिप्स न खाएं क्योंकि आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तो सिर्फ अच्छा ही खाएं।

तुला राशि: आर्थिक लाभ मिलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और आप सही समय पर अपना काम करवा पाएंगे। आज आप अनावश्यक रूप से गलत, कड़वी बातें ना करें, कुछ कहने से पहले सोच लें। आप समझते हैं कि आप अपने साथी के प्रति ज्यादा ईमानदार हैं। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए। आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। इस समय अगर आप को कोई भी बीमारी है तो आप आज ही इलाज कराएं। आपको यह जान के खुशी होगी कि आपने चैक-अप सही समय पर कराया है क्योंकि सर्दियों का समय आने ही वाला है। ध्यान रखें कि दांतों का चैक-अप जरूर कराएं।

वृश्चिक राशि: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ के कारण आपका उत्पादन व गुणवत्ता दोनो ही बढ़ेंगे। आज आप यही सोचते रहेंगे कि मेरा पार्टनर कैसा होना चाहिए। आपका दिमाग इसी चीज को लेकर चक्कर काटता रहेगा कि वह कहां मिलेगा। आज आप किसी सेमीनार या कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिससे कि आपके कैरियर को बहुत लाभ मिलेगा। आपकी कईं दिनों से अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो आज पूरी होगी। ये आज आपको वेतनवृध्दि या बोनस के रूप में मिलेगी। इससे आपका न केवल बैंक बैलेन्स बढ़ेगा वरन् आप कहीं बेहतर निवेश के विषय में भी सोच सकते हैं। आज तनाव से सावधान रहें यह आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानीयों से छुटकारा पा सकते हैं अगर आप तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें तो।

धनु राशि: परिवार से साथ समय बिताएं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। वो चाहे आपसे कुछ कहें या ना कहें लेकिन वो भी आपका साथ चाहते हैं। उनकी सेहत के बारे में पूछें और जानने की कोशिश करें कि कहीं उन्हें डॉक्टरी जांच की आवश्यकता तो नहीं है। आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। इस समय किये गये आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि इस अवसर का लाभ लेने के लिए आप अपना व्यावसायिक शोध कार्य छोड़ दें। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है।

मकर राशि: आज आप प्यार को महसूस करेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आपके अंदर शक्ति व उत्तेजना का संचार होगा। मन साथी के बारे में सोचकर डोलेगा। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो उच्च अधिकारी आपके व्यवसाय को एक नई दिशा देंगे। अगर आज आप अपने उच्च अधिकारियों से अपनी तनख्वाह में इजाफे की बात करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस बात को कुछ समय के लिए टाल दें। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गये हैं। आप पहले कभी टैक्स जैसे मामलों में दोषी नहीं रहे हैं इसलिए आज कोई समस्या खड़ी होती है तो उससे आप निपट लेंगे। कोई स्वास्थ्य विकार भी नहीं रहेगा। आप जिम जायें और व्यायाम करें। आप मानसिक अटकलों से बाहर निकलें आपको अच्छा लगेगा। आखिर में आप महसूस करेंगे कि आपकी मानसिक और शारीरिक उर्जा का स्तर बढ़ रहा है।

कुंभ राशि: निवेश से लाभ मिलेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको अपने मूल्यों में विश्वास करते हुए सकारात्मक आत्मविश्वास रखना है। बाकी चीज़ों की देखभाल अपने आप हो जाएगी। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। हो सकता है, आपने ईन्श्युरेंस, फिक्स्ड् डिपोजिट या ऐसा ही कोई लम्बे समय का निवेश कर रखा हो, तो आज इस निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है। इससे आप महसूस करेंगे कि यह आपको नुकसान पहुचाने के साथ-साथ जीवन का आनंद लेने से भी कठिनाई होती है।
विज्ञापन

मीन राशि: आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं होंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। आप के संबंधों में पिछले कुछ समय से कोहरा छा गया है। आप व आपका साथी मानसिक तौर पर साथ नहीं हैं। आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें । आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही निबट सकते हैं। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आप बहुत समय से बैठे रहने का काम कर रहे हैं और उसका हर्जाना आपके शरीर को देना पड़ रहा है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, पर आपको कुछ दर्द हो सकता है। अब वह समय आ गया है जब आपको उठकर जिम जाना होगा। इससे आपको दुनिया अच्छी लगने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें