फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशि गत चन्द्रमा आज इन राशि वालों को लाभ दिलाएंगे

Sun, 09 Oct 2016 09:41 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज स‌ितारों की चाल का आपके जीवन पर क्या असर होने वाला है। नौकरी, धन, प्यार और पर‌िवार के मामले में मकर राश‌िगत चन्द्रमा का क्या असर होगा, जान‌िए
विज्ञापन

मेष राश‌िः धन की हानि होने की आशंका है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।
आज आप अपनी योजनाओं को  खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा।
आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। अपनी आवश्यकताओं को लेकर सीमित रहिये अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है। खरीद के बाद पैसा वापस मांगने से अच्छा है अपने पर नियंत्रण रखना। 
पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा आपको अपनी बीमारी का उपचार मिलेगा परन्तु खान-पान का भी ध्यान रखें। मसालेदार, तैलीय और ज्यादा मीठे वाले भोजन से परहेज करें। आप स्वच्छ और साफ पेय पीयें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा

3 of 13
वृष
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।
किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हे सभी की मदद से राहत मिलेगी।
आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं।
आज आपके  साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो। आपके लिए बहतर होगा कि आज आप आग या फिर नौकीले पदार्थो से दूर रहें जैसे की चाकू। आपके लिए यह भी अच्छा होगा कि आप गर्म पदार्थों को ना छुएं और उनसे दूर रहें।

म‌िथुन राश‌िः आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। ये सब आप अपनी कार्य-कुशलता और गहरी सोच के कारण ही कर पाते हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपके इस हुनर से लोग आपसे बहुत प्रभावित हैं।
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। कोई आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने से रोक नहीं सकेगा।
आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।
किसी संक्रमण या फिर कोल्ड होने के कारण आपकी सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है। अच्छा खाना और आराम करके आप इस बीमारी से लड़ सकते हैं। मदिरा और मिठाइयों से दूर रहें। ऐसा करने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं

5 of 13
कर्क राशि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें।
आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। उन मूल्यवान पलों को अपनी यादों में समेटने का प्रयास करें, जिन्हें जिंदगी भर याद रख सकें।
आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठा कर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि आप अपने काम से क्या चाहते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके काम का प्रतिफल आपके अनुसार नहीं है तो आपको इस पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।
व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा, जिनके जरिये आप अपने व्यवसाय में भी आगे बढेंगे। इस ट्रिप में आप जो निवेश करेंगे उसका भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। इसलिए इस ट्रिप में प्रस्तुति दें और लोगों से संपर्क बढाएं, भविष्य में काम आएगा।
सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं मगर मेहनत करने से आप फिर से पहली वाली स्थिति में आ जाएंगे। बाहर टहलने जाएं, ताजी हवा और व्यायाम से आपको लाभ मिलेगा। व्यायाम आपको वजन बढ़ने की परेशानी से भी बचा सकता है, जिससे आप बहुत दिनों से लड़ते आ रहे हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको प्रसिद्ध‌ि मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे।
आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। बीते हुए कल और अपने साथी की यादों को सोचते रहने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आज की शाम शान्तिपूर्वक अपने प्यारे साथी के साथ बितायें।
कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों से आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई देगा। इन विपरीत परिस्थितियों में आप अपने आत्मविश्वास व बुद्धिमानी का परिचय दे सकेंगे। अगर आप अपनी वाक कला का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। परीक्षा की इस घड़ी में अपनी कुशलता का परिचय दें।
आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। आज उसे खरीद डालिये और वाकई आपको इससे अच्छा लगेगा। कहीं ऐसा ना हो कि बाद में पछताना पड़े। इसलिये इसे कर ही डालिये। 
आज घुटनों और जोड़ों की परेशानी से बचकर रहें आप नियमित रूप से खेलें और जिम करें। अपने जोड़ों के बारे में सोचें और थोड़ा थ्यान दें। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और नियमित रूप से जिम जाएं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्राथमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आप अपने पार्टनर के प्रति रिश्ते में गर्मजोशी दिखाएं। उनको लगेगा कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
आज आप शायद हैरान हो जाएं, जब कि आपको अपने किसी दोस्त या जानकार से ऐसी किसी नौकरी का अवसर मिले जो कि आपके लिए बिल्कुल सही है। इस अवसर के बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि ये लोग दिल से आपका भला ही चाहते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि आप उनसे से पूरी जानकारी अच्छी तरह ले लें।
बहुत दिनों से आप कुछ दान धर्म की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आप दान करने योग्य हैं, आपके इस नेक काम की बड़ी प्रशंसा होगी। इस नेक काम का पुण्य आपको भविष्य में आश्चर्यजनक ढंग से मिलेगा।
आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। कोशिश करें की चिकने खाने से दूर रहें। अगर आप असन्तुलित खाना खाने की आदत को सुधार लेंगें तो आप आज दिन की समाप्ती तक खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला राश‌िः आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी

8 of 13
तुला राश‌ि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।
आज आपके रोमांस के सितारे आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने या डिनर के लिए निकल सकते हैं। ऐसे काम आपको आज खुश रखेंगे। रोमांस की दुनिया में कोई भी कदम आगे बढ़ाने से आज बचें।
आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आज अगर आप अपने काम को मेहनत से करते हैं तो भविष्य में आपको उसका लाभ जरूर मिलेगा।
आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। यह अस्थाई बाहरी आमदनी नकद रूप में हो सकती है। यह प्रोत्साहन राशि हो सकती है अथवा यह कोई नई योजना हो सकती है जिससे धन की प्राप्ति हो सकती है इसमें आपका भाग्य भी शामिल हो सकता है, या कोई खेल हो सकता है, अथवा यह कोई पैतृक संपत्ति हो सकती है। इस संपत्ति को प्राप्त करें तथा इसे किसी बैंक में जमा करा दें ताकि निकट भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े। 
अपने खाने की आदतें सुधारें क्योंकि यह वो समय है जो आपको अच्छी सेहत को ओर ले जाएगा। यह वो समय है जब आपको अच्छी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। इस पल को खुशी से जिएं और जो भी जिन्दगी में मिले उसे स्वीकारें।

वृश्च‌िक राश‌िः आज एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें।
आज साथी द्वारा उचित समय ना दिये जाने की भावना के कारण आप स्वयं को दया योग्य समझेंगे। दरअसल, आपके साथी के पास कार्यभार की वजह से समय कम है। इस समय का सकारात्मक रूप में उपयोग करें।
ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज का दिन सामान्य ही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अब आप राहत महसूस कर रहे हैं। उन चीजों को भी पकड़ने की कोशिश करें, जो कि दूसरी तरफ से आपके पास आ रही हैं।
पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। क्योंकि आज आपकी राह में कईं अड़चनें खड़ी हैं। प्रोपर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। अगर आज हस्ताक्षर किया तो हो सकता है, आगे चलकर आप किसी बड़ी मुसीबत में घिर जाएं। सो आज इंतजार कर लें।
आपको कोई पाचन की समस्या हो सकती है। आप अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें। आप अपने तनाव को भी कम करने की कोशिश करें। अगर आप कामयाब हुए तो आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

धनु राश‌िः कैरियर में सफलता के लिए मौके का लाभ उठाएं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें।
प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। गंभीरतापूर्वक सोचें कि यह व्यक्ति जो प्रस्ताव कर रहा है क्या क्षणिक उपलब्धि के लिए अपने को जैसा बता रहा है, वैसा है। आज आप स्वयं रक्षात्मक रहें।
आज आप किसी गैर सरकारी संगठन में काम करने का मन बना सकते हैं। रोज़ाना ऐसा अवसर आपको नहीं मिलेगा। आपका काम करने का तरीका अनेक लोगों को प्रभावित करेगा और आपकी हृदयशीलता और चरित्र की तारीफें होंगी। बधाई हो।
आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जायेगा। अपने कैरियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठा लीजिए।
कफ और जुकाम से सावधान रहें, क्योंकि आज आप छोटी-छोटी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। आपको इन छोटी बीमारियों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मकर राश‌िः आज का दिन भाग्यशाली है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें।
यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिये काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है।
जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जायेगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। जो भी हो, घर खरीदने के मामले में आज आपको बड़ा अच्छा फल दिखेगा।
आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं। ध्यान रहे दांतों की जांच जरूर कराएं। और पाचन-क्रिया भी ठीक चले। आज अगर आपने ध्यान लगाकर चैक-अप करा लिया तो आप भविष्य में आने वाली परेशानी से बच जाएंगे।

कुंभ राश‌िः आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता और योग्यता चरम सीमा पर है। आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे।
आशा है कि आप किसी के प्यार में डूब कर अपना दिल उसे दे दें। आप अपनी भावनाओं को साथी के समक्ष अभिव्यक्त करें तो आप पायेंगे कि सामने वाले का भी वही हाल है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से ना हिचकिचायें।
नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यावसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। ये अपनी कार्य क्षमता दिखाने का सबसे अच्छा मौका है, इससे आप जो चाहें वो पा सकते हैं।
आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपके पास जो चीजें कल तक नहीं थीं वो आज हो गईं। हो सकता है, शेयर बाजार से आपको आज बड़ी आमदनी हो गई या फिर कहीं से आपको उपहार के रूप में कोई ऐसी बड़ी रकम मिल गई जिसकी आप सोच भी नहीं सकते। तो फिर इस तरह जेब मालामाल होने का जश्न मनाइये।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है

13 of 13
मीन राश‌ि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। मुश्किलों को ले कर ज्यादा परेशान ना हों। क्योंकि इनका आना-जाना तो लगा ही रहता है।
आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। आपको अपने प्यार की देखभाल करनी होगी। जहां तक हो सके मतभेदों को ना होनें दें और उनका निपटारा बातचीत से करें।
आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन, इस प्रशंसा को अपने सिर पर ना चढ़ने दें। अगर आप इसमें सफल रहे तो आपको लाभ ही होगा। संप्रेषण कला में निपुण मैनेजर भी अपने काम को पूरी कुशलता से पूरा कर पाएंगे।
आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं।
आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें