फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन-सी राशि रहेगी फायदे में, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Wed, 08 Mar 2017 10:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा, जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: परिवार के साथ समय बिताएंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। आप भी अपने प्रियजनों को दिखाएं कि आप भी उन्हें कितना प्यार करते हैं। आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुशखबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए। और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है। आज आप को बीमारी में आराम मिलेगा बस आप खान-पान और अपनी जीवन शैली में सुधार लाएं जिससे आपको फायदा मिले। इससे आपके पेट को आराम मिलेगा और किसी बड़ी बीमारी से बचाव भी होगा।
विज्ञापन

वृष राशि: विदेश से कोई खुशखबरी मिलेगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आपका मन अपनों के साथ घर में ही रह कर समय बिताने का करेगा। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आप पाएंगे कि यह व्यक्ति आप के लिए उपयुक्त पार्टनर साबित हो सकता है। क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। जिन्हें भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन खाएं जो आपके लिए उचित है और व्यायाम भी करें। कोशिश करें कि तनाव ज्यादा ना लें। योग और ध्यान केन्द्रित करने जैसी प्रतिक्रिया अवश्य करें। इससे आप एकदम फिट रहेंगे।

मिथुन राशि: विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। उनकी सलाह से आपको विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिये हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। पेट रोग सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। अगर आप तनाव में हैं तो पता करें आपने क्या खाया था जिससे परेशानी आ रही है। हल्का और स्वच्छ खायें ताकि आपका पाचन ठीक रहे। आप शराब का सेवन भी न करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: लोगों से कम उम्मीदें रखें

5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से निराशा ही होती है। आज आप अपने किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। कोई भी फैसला लेना आज आपके लिए हैरत ही पैदा करेगा। आप लंबे समय से अपने काम को बदलने का सोच रहे हैं, लेकिन उचित अवसर नहीं मिल रहा है। आज के दिन आपका कोई मित्र अच्छी सलाह व प्रस्ताव दे सकता है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लेना चाहिये। आज शेयर बाजार में तगड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप इस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। इस समय अगर आप को कोई भी बीमारी है तो आप आज ही इलाज कराएं। आपको यह जान के खुशी होगी कि आपने चेक-अप सही समय पर कराया है।
विज्ञापन

सिंह राशि: रिश्तों में सुधार के लिए शुभ है दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आप अपने दूर बैठे साथी से मिलने की खबर पाकर रोमांस का अनुभव करेंगे। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। इस बार आपको खयाल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए। वरना कोई दुर्घटना या चोट लगने के संकेत हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप शांतिपूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आपका संबंध आज बहुत संतुष्टि लाएगा। आपका फायदा अपने प्रेम प्रसंग को बढ़ाने व अनेक मन बहलाने के कामों से गहरा करने में है। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ  रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप जैसे कई लोगों को दक्षता बढाने वाला कोर्स बहुत मददगार साबित होगा। आज तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए काम पर या घर पर इस बात का ध्यान रखें। यह परेशानी बढ़ सकती है अगर आप नकारात्मक सोच रखते हैं। खुद में सकारात्मक सोच लाएं और जीवन का आनंद लें। साथ ही खुद को किसी नये कार्य में लगाएं ताकि आप नकारात्मक सोच से बच सकें।

तुला राशि: खुद को अभिव्यक्त करना सीखें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे। आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। दिल के मरीजों के लिए अच्छा होगा कि वे कसरत करें और अपनी सेहत ठीक रखें। ध्यान रहे, लगातार कसरत करने से दिल अच्छा काम करता हैं। और दूसरी तरफ यह वजन घटाने, कोलेस्ट्राल और दबाव को कम करने में भी मदद करता है। आप खुद के हित के लिए कुछ कसरत करें और इन्हें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। जल्द ही आपको लाभ दिखने लगेगा।

वृश्चिक राशि: नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सकता है, आज आप अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या को अपने सामाजिक जीवन से मिलाएं, जिसका मकसद आपका स्वास्थ्य हो सकता है। आज अपने दोस्त को व्यायाम करने या फिर क्लब जाने के लिए कहें। हो सकता है, जिम में आपको अपना दोस्त मिल जाए। यह सब करने से आपको अच्छा लगेगा और इस बहाने आप अपने दोस्तों के भी करीब आऐंगे।

धनु राशि: पर्यटन क्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। आज के दिन आपको अपने साथी से प्रेम से भरपूर वह उपहार प्राप्त होगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। आप अपने साथी के प्यार एवं संबंध की गहराइयों को दिल से अनुभव करें और वैसा ही उसको अनुभव करायें। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने  की इस समय प्रबल संभावना है। खास तौर से अगर आप आइ. ए. एस में जाना चाहते हैं तो सही पद की खोज करें और इसके लिए अपना आवेदन भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आपको लापरवाही से सतर्क रहना होगा। आलसपन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अब आपको खुद को आराम देना होगा ताकि आपका शरीर और मूड दोनों ही अच्छे रहें।

मकर राशि: साहित्य पढ़ने से लाभ मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। ना चाहते हुए भी आज आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद होगा। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जायेगा। अपने कैरियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठा लीजिए। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिल जाएगी। ध्यान रहे योग करने से ऊर्जा तो बढ़ेगी ही रक्त चाप और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी। ध्यान लगाने से आपको शान्ति मिलेगी और भावनात्मक विचार भी बदलेंगे।

कुंभ राशि: भविष्य की योजनाओं के लिए समय अच्छा है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आपका यही कदम आपके भविष्य के लिए शुभ फल दायक रहेगा। यदि आप अभिभावक हैं तो अपने विवाहित बच्चों के संबंध में अपनी सीमाएं निश्चित कर लें। आपके द्वारा भले के लिए दी गई सलाह का आपके बच्चों पर नकारात्मक असर हो सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। आपको व्यावहारिक होकर निर्णय लेने होंगे। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय। कोई छोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लायें, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।
विज्ञापन

मीन राशि: पदोन्नति मिल सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
विद्यार्थियों को कोई खुश खबरी मिल सकती है। खास तौर से उनको जो कि अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आज आपको छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर अपने पार्टनर के साथ झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। आप पार्टनर को दिए गये वायदों को पूरा करने में अपने को असमर्थ पाएंगे, जो और भी ज्यादा मनमुटाव का कारण बनेगा। अनेक मामलों में कुछ सामाजिक समस्यायें भी दिन को चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो तो उसे लापरवाही से ना लें और तुरन्त डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें