जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः किसी मुद्दे को सुलझाने में रहेंगे व्यस्त
2 of 13
मेष राशि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा, जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। आज आपको अपना ध्यान खुद को मजबूत और स्वस्थ रखने में लगाना होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः व्यवसायिक सफलता मिलने की संभावना
3 of 13
वृष राशि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिए ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है।
मिथुन राशिः पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं
4 of 13
मिथुन राशि
आप जिस व्यक्ति के साथ चल रहे हैं वो ही आपका झगड़ा खत्म कर पाएगा। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः सहकर्मियों से बेकार की बहस न करें
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो बेहिचक अपनों से सहयोग मांग लें। आज आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में ना पड़ें। ये बहस लड़ाई में भी बदल सकती है। जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें और छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। आज का शेयर बाजार आशंकाओ से भरा नजर आता है। यदि आज आप बड़े व्यवसायों में पूंजी निवेश करते हैं तो हानि की सम्भावना हो सकती है। आज आप राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि आज आपकी सेहत और मूड दोनो ही बढ़िया रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः काम से संबंधित यात्रा करेंगे
6 of 13
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज आप अपने पक्के व पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण के लिये आवेदन करने के लिये श्रेष्ठ है। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है।
विज्ञापन
कन्या राशिः पारिवारिक स्तर पर अड़चनें होगी दूर
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। पारिवारिक स्तर पर आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा और इस बदलाव को आप भी देखेंगे।
तुला राशिः चिड़चिड़ाहट को दूर करने का प्रयास करें
8 of 13
तुला राशि
आज आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें। ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना हेगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आप उस काम को चुन लें, जिसे आप सबसे पहले करना चाहते हैं और मन लगा कर उसे पूरा करने की कोशिश करें। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। मदिरापान से दूर रहें। हो सकता है आज आपको मानसिक तनाव रहे इसलिए शराब के बारे में ना सोचें। घर पर ही रहकर आराम करें औऱ खुद को बुरी आदतों का शिकार ना बनने दें।
वृश्चिक राशिःसत्ता के जुड़ा कोई व्यक्ति करेगा आपकी मदद
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिए, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें। घर और जमीन सम्बंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। जिन्हें भी ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी है उन्हें आज तनावपूर्ण कार्यों से दूर रहना होगा। मन को शान्त रखने के लिए योग करें ताकि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या कम हो जाए।
धनु राशिः साझेदारी या शेयर में न लगाएं पैसा
10 of 13
धनु राशि
यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिए है। क्या आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं? ये समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाएं नहीं, लेकिन शेयर या किसी साझेदारी में पैसा बिलकुल मत लगाइये, चाहे कोई कितना भी बड़ा लालच दे। आज आप महसूस करेंगे कि आप बहुत समय से बैठे रहने का काम कर रहे हैं और उसका हर्जाना आपके शरीर को देना पड़ रहा है।
मकर राशिः किसी के बारे में अफवाहें न फैलाएं
11 of 13
मकर राशि
आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाएं तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें।
कुंभ राशिः नए संपर्को में मिलेगा फायदा
12 of 13
कुंभ राशि
यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिए सकारात्मक दिवस है, इसलिए कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नए संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नए मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे आपको अपना प्रोजेक्ट जल्दी पूरा करने में तो मदद मिलेगी ही, नये – नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए।
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिए, जिससे प्रतिभा व स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले सकें। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे मौके पर लाभ के और भी कई रास्ते खुलते हैं। सबका फायदा उठाइये।