आज बुधवार है और चन्द्रमा भी बुध की राशि मिथुन में है। ऐसे में मिथुन राशि के अलावा अन्य पांच राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशि: जिंदगी में कोई नया मोड़ आएगा
2 of 13
मेष राशि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपकी मस्त अदा किसी को बहुत ज्यादा भाएगी। अगर आप किसी पार्टी में दोस्तों के साथ पहुंचते हैं तो आप छाये रहेंगे। आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें। यातायात के सभी नियमों का पालन करें और ज्यादा सतर्क होकर काम करें। भले ही वह काम आग से सम्बन्धित हो या फिर बिजली उपकरणों से।
विज्ञापन
वृष राशि: मिल रही सफलता का मजा लें
3 of 13
वृष राशि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे वाला है। जो लोग आर्किटेक्चर या इंटीरियर का कोर्स कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, अगर कोई इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस काम में लगे हैं उनकी आमदनी बढ़ेगी और उनके काम को सराहा भी जाएगा। आपके हाथ में ज्यादा से ज्यादा काम आयेगा और नतीजतन पैसा भी। आज आपको ऐलर्जी हो सकती है इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें। कुछ सिरदर्द हो सकता है इसलिये समय निकाल कर आराम करें। आप फिर से अच्छा महसूस करेंगे।
मिथुन राशि: किसी कारण मूड खराब रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आप अपने पार्टनर के प्रति रिश्ते में गर्मजोशी दिखाएं। आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नये काम का जोखिम ले सकते हैं। आप इसके लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं तो पहले निश्चिंत हो जाइये कि जिससे सलाह ले रहे हैं वह इस काम के लिए एकदम ठीक है या नहीं। आपको अपनी आंखों की परेशानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: विदेश से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको चाहिए कि आप किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं। आज आपको अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे अगली बार जब आप नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी। हालांकि फिलहाल आप अपने काम से संतुष्ट हैं, लेकिन भविष्य में अचानक आपको नौकरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है। आज ज्यादा तनाव और परेशानी के कारण सिरदर्द हो सकता है। आपको आराम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए ताकि आप सिरदर्द जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकें और साथ ही तनाव भी कम हो सके।
विज्ञापन
सिंह राशि: खरीदारी के लिए शुभ है दिन
6 of 13
सिंह राशि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। सब को सम्मान दें ताकि बदले में आपको भी सम्मान मिले। आज आप अपने किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। कोई भी फैसला लेना आज आपके लिए हैरत ही पैदा करेगा। इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धी होगी। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा। ध्यान रखें कि आप अपने हाथ अच्छी तरीके से धोएं, और किसी भी वस्तु को मुंह में ना डालें, क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। ऐसी बीमारीयां आपको शरीर के अंदर नुकसान दे सकती हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है
7 of 13
कन्या राशि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। आप इस तनाव की स्थिति से बचना चाहते हैं तो भावनात्मक रूप से अपने साथी की जरूरतों की समझें। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। पैसे की भरपूर आवक दिख रही है। बहुत पहले आपने कोई निवेश कर रखा था उससे आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें। यह निश्चित कर लें कि आप रोजाना कुछ समय अपने तनाव को कम करने मे लगाएं।
तुला राशि: अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी
8 of 13
तुला राशि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि: मिल रहे मौकों का फायदा उठाएं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन है जब आपके अपने निर्णय दूसरों के निर्णय से ज्यादा मायने रखेंगे। पूरे विश्वास से आगे बढ़ें आपका यही विश्वास आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगा। यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये। अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चैक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं। आपकी आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी होने के संकेत हैं, इसलिए बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।
धनु राशि: शादी की बातचीत के लिए शुभ है दिन
10 of 13
धनु राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। जहां तक आपके कैरियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। लेकिन ध्यान रहे कि सलाह किसी अच्छे सलाहकार से ही लें, ताकि आप किसी गलत राह पर ना चल पड़ें। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे। आज मानसिक तनाव भी कम होगा इसलिए आज आप पूरी शक्ति से अपने घर वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर पाएंगे।
मकर राशि: विदेश यात्रा के संकेत हैं
11 of 13
मकर राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। आप इन समस्याओं का समाधान भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। इससे आपका आत्मसम्मान तो बढ़ेगा ही आप समय रहते अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पा लेंगे। अपनी त्वचा को लेकर सावधान रहें कोई बीमारी हो सकती है।
कुंभ राशि: परिवार के साथ समय बिताएं
12 of 13
कुंभ राशि
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। इस यात्रा का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि परिवार के साथ बाहर जाने के मौके रोज-रोज नहीं आते। आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है। व्यावसायिक स्तर पर बढ़े हुए कार्य से सामान्य प्राप्ति हो सकती है जबकि ऐसा देखा गया है कि सभी कार्य सही दिशा में जा रहे हों तब भी अचानक अनिश्चित पहाड़ जैसी बाधाएं आपका रास्ता रोकना चाहती हैं। आपको अपने कार्य की सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे।
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। उसे प्रभावित करने के लिए साहसपूर्ण और लचीला बनें। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं। आज का दिन रसायन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये अच्छा है। आप किसी प्रयोगशाला या फैक्टरी में काम करते हैं, आपके लिये वित्तीय प्राप्तियों के अच्छे योग हैं। आज आप अपनी स्वास्थ्य सबंधी क्रियाओं पर ध्यान देंगे। आज आप योग और ध्यान के बारे में सोचेंगे जिससे आपका मानसिक स्तर सुधरेगा। आप ताजा खाना खाने पर ध्यान देंगे ताकि आप संतुलित आहार ले सकें। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे। आज आप जीवन के हर स्तर पर अच्छा महसूस करेंगे।