जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः कार्यस्थल पर होंगे सकारात्मक बदलाव
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। बीते हुए कल और अपने साथी की यादों को सोचते रहने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी। आपका काम शांति से आगे बढ़ेंगा और आपकी आय बढ़ेगी। आज ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने की कोशिश करें। आज मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त लोगों को ध्यान रखना होगा। इसके कारण आप जरूरी काम भी छोड़ सकते हैं। आपको इससे छुटकारा पाना होगा।
विज्ञापन
वृष राशिःफिजूल खर्चे का दिन है आज
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है। आज आप ऑफिस की परेशानियों को भूलकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के मूड में हैं। काम के सिलसिले में आप पिछले कुछ समय से यात्रा ही कर रहे थे। इसलिए यात्रा की थकान मिटाने के लिए अब आप थोड़ा मजा करना चाहते हैं। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो सकती है। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है।
मिथुन राशिः आयकर विभाग की ओर से हो सकती है आपको मुश्किल
4 of 13
मिथुन राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। आपके जोड़ों में दर्द सरहेगा इसलिए इन्हें आराम दें।
विज्ञापन
कर्क राशिःसमय रहते चुका दें अपना कर्जा
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। अपनी जिम्मेंदारियों से भागना ठीक नहीं। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
सिंह राशिः झगड़े को वकील की मदद के बिना ही सुलझाएं
6 of 13
सिंह राशि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आज बिना कानूनी मदद के काम नहीं चलेगा तो भी बात को ज्यादा ना बिगड़ने दें। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। आज आपको अपनी आंखों का ज्यादा ख्याल रखना होगा। संभावना है कि आज आप किसी दबाव या तनाव से परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः नौकरी के मिल सकते है प्रस्ताव
7 of 13
कन्या राशि
रोमांस के मामले में आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। आपकी पसंद के पार्टनर के बारे में आपके परिवार वालों की तरफ से आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरुआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है।
तुला राशिः कार्यक्षेत्र में हो सकता है तनाव
8 of 13
तुला राशि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। आज आप शान्त रहेंगे और दूसरों को आकर्षित करेंगे। आज आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। इसलिए दान करने का यह उचित समय है।
वृश्चिक राशिः करियर के बारे में दोस्तों से लें सलाह
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। आप जिस करियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। आज आप स्वास्थ्य को लेकर खुशनुमा स्थिति में रहेंगे। आज आप अपना दिमाग सकारात्मक भावनाओं जैसे प्यार, आशा और विश्वास की तरफ लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा।
धनु राशिःशेयर बाजार पर रखें नजर
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आकर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आज अपने साथी से मिलने के लिए उस तरह से तैयार हो जाएं, जैसे कि कुछ समय से रोजमर्रा की घरेलू दिनचर्या के कारण संभव नहीं हो पाया। आज अपने करियर के संबंध में आपने जो अच्छा काम किया है उसके लिए आपको खुश होना चाहिए। ये पहचान बनाने के लिए आप बहुत समय से मेहनत कर रहे थे। अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। अगर कोई निवेश करें तो लम्बी अवधि के लिए करें। आज आप दिमाग की शान्ति के लिए जगह ढ़ूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे।
मकर राशिः आमदनी बढ़ने की संभावना
11 of 13
मकर राशि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जाएगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है। आप तनाव कम करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
कुंभ राशिः अपना लक्ष्य करें निर्धारित
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आपके और आपके साथी के मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। काम के मामले में आप उदासीन हो सकते हैं इसका कारण काम आपकी रुचि का न होना हो सकता है, इसी कारण हो सकता है आपको अपने काम में बोरियत होने लगे। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाएं, उस योजना पर काम करें। आज आप शाकाहारी भोजन का रूख कर सकते हैं।
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। आज आपके लिए रोमांस अच्छा नहीं है। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है, लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आपके कार्यस्थल पर ओने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें। आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने लक्ष्य से अलग जा रहे हैं। इस समय आपको अपने लिए थोड़ा सा समय निकालना होगा। आंखें बन्द करके अपनी सांसों पर ध्यान दें। इससे आपका दिमाग शान्त रहेगा।