फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए आपकी राशि में आज क्या है

Tue, 07 Mar 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा, नौकरी, व्यवसाय, घर पर‌िवार, कर‌ियर और प्यार के मामले में आप क‌ितने भाग्यशाली रहेंगे, जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: आज थोड़ा तनाव रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आप पाएंगे कि आपकी कलात्मकता अपनी चरम सीमा पर है, इसलिए आज आप बहुत बढ़िया विचारों को जन्म देंगे। अगर आप किसी संस्थान में काम करते हैं तो आपके उच्चाधिकारी किसी प्रोजेक्ट के लिए आपकी सराहना करेंगे। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। ज्यादा तनाव से सिरदर्द रहेगा इसलिये आराम से काम करें। छोटी परेशानीयों से सिरदर्द हो सकता है इसलिये खुद को शान्त रखें। यह सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

वृष राशि: दोस्तों के साथ से खुशी मिलेगी

3 of 13
वृष राश‌ि
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। अन्यथा, दोनों ही एक साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिये। आपका डर इस नींव को कच्चा कर देगा। इसलिये अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपको लगेगा कि आज गाड़ी बेचने से नुकसान ही हुआ। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे।

मिथुन राशि: खूब मजे करने का है दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप सारा दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएंगे जिससे आपके बहुत खुशी मिलेगी। आज आप खूब मजा करें क्योंकि आप इसके हकदार हैं। यदि आप दंपत्ति हैं तो आपस में विशेष व रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिलेगा। आज अपने करियर के संबंध में आपने जो अच्छा काम किया है उसके लिए आपको खुश होना चाहिए। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाइये। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य और उर्जा का उपयोग कुछ जरूरी व्यायाम, अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे खान-पान को कायम रखने में करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके कुछ रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है। आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको खुद पर दृढ़ विश्वास रखने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन

सिंह राशि: पुराने निवेश से फायदा मिलेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा, जिस उपहार के बारे मे आपने सोचा भी ना था, वह आपको तहे दिल से खुशियां प्रदान करेगा। इस कारण आप भरपूर खुशी एवं प्यार का अनुभव करेंगे, जिससे आज का रोमांस भरा दिन महक उठेगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। हो सकता है, आपने ईन्श्युरेंस, फिक्स्ड् डिपोजिट या ऐसा ही कोई लम्बे समय का निवेश कर रखा हो, तो आज इस निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आपकी कमाई में बढ़ोतरी के लिए ये बड़ा स्त्रोत साबित हो सकता है। मदिरापान से दूर रहें। हो सकता है आज आपको मानसिक तनाव रहे इसलिए शराब के बारे में ना सोचें। घर पर ही रहकर आराम करें।
विज्ञापन

कन्या राशि: किसी करीबी मित्र से तोहफा मिल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। अगर आप अपने अकेलेपन से ऊब चुके हैं तो आज अपनी किसी दोस्ती को रिश्ते में बदलते देख सकते हैं जो प्यार और भरोसे से लबालब होगा। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। उस आदर्श पद की खोज करें और अपना आवेदन उसके लिए भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है। आज आप उदास हो सकते हैं। चुनौतियां भी होंगी परन्तु अपना मूड बनाये रखें और अच्छा महसूस करने की कोशिश करें आज के दिन को बीतने दें कल फिर नई शुरुआत होगी।

तुला राशि: खेल के व्यवसाय वालों के लिए महत्वपूर्ण है दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नये संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नये मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आप शान्त रहेंगे और दूसरों को आकर्षित करेंगे। आज आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। इसलिए दान करने का यह उचित समय है। मानसिक तनाव भी कम रहेगा इसलिए आप अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। आप इस सकारात्मक बदलाव का अच्छा लाभ उठाएं।

वृश्चिक राशि: लाभ पहुंचाने वाला है दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा। यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो अपने व्यायम में योग को भी जोड़ लें आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलेगा। आप अपनी ध्वनियों, इच्छाओं, योग और साधना पर ध्यान दें। इसका फायदा मिलेगा। आप हर तरह से परेशानियों को हल करने की कोशिश करें।

धनु राशि: खोई वस्तु आज वापस मिलेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। कुछ भी हो अब आप इसे संभाल कर रखें और इसके मिल जाने की खुशी में अपने सितारों को धन्यवाद दें। अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। ये छोटी-छोटी खुशियां आपके लिये यादगार बन जाएंगी, जिनसे कि आपका रोमांस बरकरार रहेगा। आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। अगर आपके बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आयेगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें।

मकर राशि: जमीन में निवेश करें, लाभकारी होगा

11 of 13
मकर राश‌ि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें। आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। कोशिश करें कि वाहन या फिर मशीन चलाते समय आप अपने मन को विचलित या भटकने ना दें।

कुंभ राशि: किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब कि आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। इससे भविष्य में आपकी उत्पादन क्षमता बढेगी। अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लायेगी। आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं। आप पारिवारिक व्यक्तियों या दोस्तों के बीच उससे मिल सकते हैं। अपने काम के बारे में गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने काम को बदलते हैं तो हो सकता है, आपको इच्छित परिणाम ना मिल सकें। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप गंदी आदतों से निजात पाना चाहेंगे और कुछ नया करेंगे। धूम्रपान से दूर रहें और ताजा जूस पीने की आदत डालें। आप इस सकारात्मक ऊर्जा का इस्तमाल अपनी सेहत को ठीक करने में लगाएं।
विज्ञापन

मीन राशि: स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छिप-छिप कर प्यार करता है। आज सुबह-सुबह आप उसके लिए तैयार रहें। वह व्यक्ति भले ही आपके सपने का प्यार ना हो, पर वह आपका दिन खुशनुमा बनाएगा। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आपको किसी ऐसी शांत जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप बिना किसी व्यवधान के पढ़ या काम कर सकें। आप पाएंगे कि आज आपका ध्यान अपनी जिम्मेंदारियों से भटका हुआ है। आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे इसलिए कोई स्वास्थ्य विकार की खबर नहीं मिलेगी। आपकी शारीरिक और मानसिक उर्जा आपको शक्ति देगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का आनन्द लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें