फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में आना आज आपके लिए कितना भाग्यशाली है, देखिए

विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं।
व्यावसायिक क्षेत्र में सफल होने की इच्छा से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपनी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रखें व अपनी कंपनी की हर तरह से मदद करते रहें, इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप पैसे के प्रबंधन से संबंध रखते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। क्योंकि, आप अपने काम में कोई गलती नहीं करेंगे।
विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी  संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। अपना चुनाव ठीक से करें और इस अनुकूल समय का इस्तेमाल निकट भविष्य में अपनी सफलता के लिए करें।
Trending Videos
विज्ञापन

वृष राश‌िः दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा

2 of 12
वृष
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं।
मेहनत के अनुरूप आपको लाभ म‌िलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी, परेशान ना हों। आपने मेहनत से पढ़ाई की है तब इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे।
आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। सारे विकल्पों को अपनी कंपनी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। आप अपने विक्रय राशि को बढ़ाने में समर्थ रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ अपने बुरे वक्त के लिए भी रखें।
दिल के मरीजों के लिए अच्छा होगा कि वे कसरत करें और अपनी सेहत ठीक रखें। ध्यान रहे, लगातार कसरत करने से दिल अच्छा काम करता हैं। और दूसरी तरफ यह वजन घटाने, कोलेस्ट्राल और दबाव को कम करने में भी मदद करता है। आप खुद के हित के लिए कुछ कसरत करें और इन्हें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। जल्द ही आपको लाभ दिखने लगेगा।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आय के दृष्टिकोण से द‌िन अनुकूल है

3 of 12
म‌िथुन
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।
आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिये। आपका डर इस नींव को कच्चा कर देगा। इसलिये अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। 
आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी, कि आपका बैंक खाता नकद रूपयों से भरा है।

कर्क राश‌िः आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है

4 of 12
कर्क राशि
आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच- समझ कर ही करें। आप किससे क्या कह रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छा होगा कि आप यूं ही गप्पें मारने से बचें।
आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें।
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पाएंगे की उनकी कंपनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कंपनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। निश्चित रूप से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं ताकि आप अपना गौरव पूर्ण तथा लाभ दायक कैरियर बना सकें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आज जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें खासतौर से यदि वो आपसे बड़े हैं तो उनकी सलाह से आपको लाभ ही होगा। उनके इरादे पर संदेह ना करें। वो निस्वार्थ भाव से ही आपको सलाह देंगे।
अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। याद रखें कि बिना अपेक्षाओं के दिए हुए पूरे प्रेम में जादुई शक्ति होती है, जो आपके संबंध में पूर्णता लाएगी। सभी जिन्दगी में रोमांच चाहते हैं, इसलिए बोरियत से बचें व अपने जीवन को सच्चे प्रेम से भर दें।
आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः उधार में कोई बड़ी खरीदारी करने की ना सोचें

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे।
यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें।
आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे। लेकिन इस मौके को लापरवाही के कारण हाथ से मत जाने दीजिए। अच्छा रहेगा कि आप कुछ पैसे बैंक में जमा करें और उधार में कोई बड़ी खरीदारी करने की ना सोचें।
विज्ञापन

तुला राश‌िः सेहत के मामले में सावधानी रखें

7 of 12
तुला राश‌ि
आज अपने परिवार और दोस्तों को कुछ समय दें। इससे आप खुद तो खुश रहेंगे ही आपके परिजनों को भी खुशी मिलेगी। इन दिनों अपने जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मधुर है। जो काम आप अपने साथी से बहुत समय से करवाना चाहते थे वो अब करवा सकते हैं।
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। अपने बच्चों या अपने अभिभावक के कमरों को बड़ा करवाने का भी मन बनेगा। आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है। 
आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा। ध्यान रखें कि आप अपने हाथ अच्छी तरीके से धोएं, और किसी भी वस्तु को मुंह में ना डालें, क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः आज आपके मजे करने के दिन है

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने के दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें।
यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, आप अपना काम सही समय पर पूरा कर लेंगे।
आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय बडा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज का दिन अपने निवेश को दूसरी दिशा में ले जाने का व दान पुण्य करने का भी है।
पेट रोग सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। अगर आप तनाव में हैं तो पता करें आपने क्या खाया था जिससे परेशानी आ रही है। हल्का और स्वच्छ खाएं ताकि आपका पाचन ठीक रहे। शराब का सेवन न करें।

धनु राश‌िः आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं

9 of 12
धनु राश‌ि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।
किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें।
हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जाएंगे तथा कुछ को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप देख सकते है कि आपका आर्थिक भाग्य एक मोड़ लेगा और आपका अच्छा दिन आपके पास होगा। अत: इस आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं। 
किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डाक्टरी सलाह भी लें। स्वयं उपचार से आपकी तबियत में सुधार होगा। आप बीमारी के कारण का पता लगायें अन्यथा वह फिर से उभर सकती है।

मकर राश‌िः आज अपने खान-पान पर ध्यान दें

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।
आज के दिन, नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें। आपके लिये सही पद का प्रस्ताव आने में समय लग सकता है, धैर्य रखना आवश्यक है। हो सकता है कि आपमें से कुछ को सही खोज के सही परिणाम भी मिल सकें। याद रखें, कि आपको एक सही पद की आवश्यकता है, जो निकट भविष्य में आपको मिल सकता है।
यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। केवल आप ही नहीं वरन् आपके सहकर्मी भी आपकी उन्नति व सफलता को लेकर आपकी सराहना करेंगे।
आज आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। आप अपने खान-पान और जीवन शैली में बदलाव लायें तभी आप को भविष्य मे आराम मिलेगा।

कुंभ राश‌िः स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे होकर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है।
आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें।
जो लोग कंप्यूटर से जुड़े काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। हो सकता है, आज आपको कोई ऐसा काम मिल जाये जो किसी और कंपनी को जा रहा हो। बस इस मौके को हथिया लीजिए। आगे चलकर बड़ा फायदा होने वाला है।
सेहत के मामले में आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो तो उसे लापरवाही से ना लें और तुरन्त डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है

12 of 12
मीन राश‌ि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं आप अपने काम पर ध्यान दें और इस बात को ध्यान रखें कि आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
आज आपकी निवास स्थान बदलने की संभावना है। या तो पुराना घर छोड़ कर नये घर में जा सकते हैं। या फ्लैट की जगह कोठी में जा सकते हें। परिवर्तन के संकेत है, इसका आनंद लें। नया परिवेश आपको अच्छा लगेगा आप इसका भरपूर आनंद भी उठाएंगे। 
आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। संकेत तो यह है कि आपको आग या गर्म उपकरणों से दूर रहना हैं। आज आप जल भी सकते है जिसकी वजह से दर्द हो सकता हैं। अपने आस-पास पानी रख सकते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तमाल कर सकें। अगर आज आप खुद सावधानी बरतेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें