जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: विदेश से लाभ मिलने के संकेत
2 of 13
मेष राशि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। आज आपको अपने जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता मिलने से खुशी होगी। आप पाएंगे कि आपके घर व करियर में सब कुछ आपकी सोच के अनुसार ही हो रहा है।आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। आज आप ऐलर्जी से परेशान रहेंगे। नाक के रुकने और आंखों से पानी निकलने जैसी ऐलर्जी आपको दुविधा में डाल सकती है।
विज्ञापन
वृष राशिः कर्ज आवेदन के लिए दिन सही नहीं
3 of 13
वृष राशि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी प्रेम भरी जिंदगी का आज सफलतम दिन है। आप लगातार अपने करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। विद्यार्थियों को आज किसी कर्ज या स्काॅलरशिप के लिए आवेदन करने से बचना चाहिए, क्योंकि आज का दिन ऐसे प्रयासों के लिए फलदायी नहीं है। आज आपके सीने में कफ या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती है।
मिथुन राशिः निवेश के लिए मिलेगी नई योजना
4 of 13
मिथुन राशि
आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें, क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आएगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः अपनी शांति को भंग ना होने दें
5 of 13
कर्क राशि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप चाहें कि वर्तमान आर्थिक स्थिति बढ़े या मजबूत हो तो आप में इतनी क्षमता है कि समय के साथ आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं। आज आप शाकाहारी भोजन का रूख कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले सोच लें
6 of 13
आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कईं बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। हो सकता है कि कईं बार परिस्थितिवश आपको तेजी से निर्णय लेने पड़े हों लेकिन यहां ये भी ध्यान रखें कि जल्दबाजी होने के बावजूद हानिकारक निर्णयों से बचें।
विज्ञापन
कन्या राशिः अनचाहा लाभ मिलने की उम्मीद
7 of 13
कन्या राशि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अपने आस-पास के लोगों का साथ अपने आप ही मिल जाता है। यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेकानेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है।
तुला राशिः व्यावसायिक सफलता मिलेगी
8 of 13
तुला राशि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया, जब कि आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। आज अपनी जिंदगी का सबसे मुशकिल क्षेत्र चुन लें वो चाहे पैसे से संबंधित हो, घर से या फिर काम से संबंधित हो और उस पर काम करना शुरू कर दें। आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। आज एक हाथ से आया, तो दूसरे से गया? आपकी कमाई तो अच्छी होगी पर अचानक बहुत बड़ा खर्चा आ जायेगा और आप चिंता में पड़ जायेंगे। इसका मतलब अच्छे के साथ कुछ कड़वे का भी स्वाद लेना पड़ेगा। इस बार आपको ख्याल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए।
वृश्चिक राशिः कोई संपत्ति नष्ट होने के संकेत
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है, जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आपकी सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है।
धनु राशिः आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए दिन शुभ
10 of 13
धनु राशि
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें।
मकर राशिः सफलता पाने के लिए कोशिश करते रहें
11 of 13
मकर राशि
आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। लगातार काम करने से आपको अपने साथियों से भी इज्ज्त मिलती है। धन प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा।
कुंभ राशिः बिना किसी स्वार्थ के करेंगे दूसरों की मदद
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें, बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। अगर अचानक कोई पैसा आज हाथ लगे तो उसे तुरंत बैंक में जमा कर दीजिए।