फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के नजरिए से मिथुन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें राशिफल

Thu, 06 Apr 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: बड़े ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में ना आएं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। आज आपके किसी नए व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज का दिन सामान्य ही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अब आप राहत महसूस कर रहे हैं। बड़े ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में आज ना आएं। अपनी समझ का इस्तेमाल करें और अपना पैसा अभी बचा कर रखें। हालांकि कुछ लोग चाहेंगे कि आपकी मोटी कमाई को ऐसी वैसी जगह लगवा दें। आपको पाचन क्रिया या फिर पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आज ही खाने की आदत को सुधारें। ऐसा करने से आपको सेहत मन्त्र को पाने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: चुनौतियों को स्वीकार करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपके घर पर विदेश से किसी मेहमान की आने की संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। अगर कोई आपके सामने डेटिंग का प्रस्ताव रखता है तो न जाएं। आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। ध्यान रखें जैसे कि आपके पिछले अनुभव से आज आप यहां तक पहुंचे हैं वैसे ही अपनी इस सफलता से ही आपको अगला काम मिलेगा। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। आज आप महसूस करेंगे कि गलत खाना खाने, कम व्यायाम और नकारात्मक विचारों का ही परिणाम बीमारी है। हरी सव्जियां, फल लेना ना भूलें और साथ ही शुगर, नमक और फैट्स से सम्बन्धित भोजन ना लें।

म‌िथुन राश‌ि: कैरियर में शुभ समय की शुरुआत

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें। ग्रह नक्षत्रों के कारण प्रेम संबंधों में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी प्रेम को बनाए रखने का प्रयास करें। इस समय आपका काम और व्यवहार सभी की नजर में है। ये आपके कैरियर में शुभ समय की शुरुआत है। अगर आप ऐसे ही चलते रहे तो आपको भविष्य में भी लाभ ही होगा। यदि आप किराए के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दें। आज आप सिरदर्द और कम मानसिक ऊर्जा से ग्रस्त रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। इन बीमारियों का कारण बढ़ता तनाव है जो कि आप महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बदलें अपनी रणनीति

5 of 13
कर्क राशि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप में से जो लोग परेशानी का सामना कर हैं, उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए। जिससे आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। ये सब करने के लिए आज से ज्यादा बेहतर दिन हो ही नहीं सकता। आज के दिन आप अपने दूर बैठे साथी से मिलने की खबर पाकर रोमांस का अनुभव करेंगे। आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए कोशिश करते रहेंगे। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। दिल के मरीजों के लिए अच्छा होगा कि वे कसरत करें और अपनी सेहत ठीक रखें। दूसरी तरफ यह वजन घटाने, कोलेस्ट्राल और दबाव को कम करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अपने लकी नंबर का प्रयोग करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप उन चीजों को महत्व दें, जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। आज आप अपने को काम व संबंध की कशमकश में फंसा पाएंगे। अपने साथी को खास महसूस कराने से आप भी अधिक प्रसन्न व सहज रहेंगे। काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आज का दिन उतना अच्छा नहीं है। आपके सभी इन्टरव्यू बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन फिर भी नौकरी मिलने में देर ही होगी। अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: लाभदायक होगी व्यवसा​यिक यात्रा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नए रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें। उम्मीद है कि इससे आपकी सोच एवं रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनका अपना खुद का व्यवसाय है। व्यवसाय के लिए यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है और यदि नहीं तो ये आप के भविष्य के वित्तीय मामलों मे भी तरक्की ला सकती है। आज आप अपने दिमागी जोर से बचे रहेंगे, क्योंकि आपने काफी हद तक अपने व्यावसायिक और वित्तीय लक्ष्य पर काफी नाम कमाया होगा। आज आपको व्यायाम और अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। 

तुला राश‌ि: त्वचा संबंधी रोगों से मिलेगी राहत

8 of 13
तुला राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिए। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित रोगों से मुक्ति मिलेगी और चले आ रहे रोगों में आराम मिलेगा। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: व्यापारिक रिश्तों को बेहतर बनाने की करें कोशिश

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है, वही बात कल आपको छोटी लगेगी। सामजिक कार्य हेतु किसी स्थान पर अगर आज आप निकलते हैं तो आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। यदि आप अपने हाल के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिए, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें, लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। पेशेवर लोग आज अपना ज्यादा समय ऑफिस में बिताएंगे, जिसके कारण परेशानी आ सकती है। ज्यादा काम आपके स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालेगा।

धनु राश‌ि: आर्थि​क लाभ को मिलेगा मौका

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, इसलिए आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में अपनी रोमांटिक भावनाओं में डूबे रहकर भरपूर मस्ती करेंगे। होटल प्रबंधन व्यवसाय से जुड़े के लिए आर्थिक मौका उनका इंतजार कर रहा हैं। अपनी मेहनत और लग्न से आप काफी पैसा कमा सकते हैं। बस आपको लगातार मेहनत और किस्मत की जरूरत है। आपके द्वारा किया गया कार्य भी आपको खुश रखने में मददगार साबित होगा। जीवन में सकारात्मक सोच लाने के लिए आप खुद को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें।

मकर राश‌ि: नौकरी को लेकर रहेंगे परेशान

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप मानसिक शांति से दूर रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आज आप बिना सोचे समझे कार्य करने के मूड में हैं। साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राश‌ि: विरोधियों के कारण आत्मविश्वास में आएगी कमी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद आप अपने दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती करने निकल जाएं। ये यात्रा एक दिन की या लंबे समय की हो सकती है। आज किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वर्तमान संबंध पर ध्यान दें। तुलना करने से आपके संबंध में कड़वाहट आ सकती है। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। पैसे रुपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आप पाएंगे कि आपका बैंक बैलेंस बढ़ रहा है और खर्चे के मुकाबले आय अच्छी हो रही है। आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं इसलिए अब आराम करने का समय है। आप बिना बात छोटी चीजों के लिए भागदौड़ न करें, वरना परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: नया काम शुरू करने का निर्णय सही

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आपके प्रेम प्रसंग में आज नई उत्सुकता व हैरानी घुल जाएंगी। इसलिए बदलाव के लिए तैयार रहें। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चैक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं। आपकी आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी होने के संकेत हैं, इसलिए बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें