फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि वाले लोग खरीदेंगे घर, जानें बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Sun, 05 Mar 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा, नौकरी, व्यवसाय, घर पर‌िवार, कर‌ियर और प्यार के मामले में आप क‌ितने भाग्यशाली रहेंगे, जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
तैयारी कर लीजिए आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। आज इस यात्रा का पूरा मजा लें। आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। ऐसा करने से जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदलेगा व आपके साथी को भी सुख की प्राप्ति होगी। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र  में आपको लाभ ही होगा। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। सजग रहें और ध्यान रखें कि यह मौका हाथ से निकल न जाए। आप स्वास्थ्य के मामले में आज अच्छा महसूस नहीं करेंगे। यह ज्यादा गंभीर तो नहीं परंतु आप कुछ ढीला महसूस करेंगे।
विज्ञापन

वृष राशि: भविष्य अच्छा आकार ले रहा है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए। आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिये प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। वे आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपना चाहते हैं। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।

मिथुन राशि: आकर्षण धर्म की ओर रहेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें। आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाए। इसके लिए यह सही वक्त है। कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें। सभी लक्षण संकेत कर रहे हैं कि यह संक्रमण गंभीर भी बन सकता है इसलिए अच्छे चिकित्सक के पास जाएं। दवाइयां लेने में लापरवाही ना बरतें।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज किसी बहस में ना पड़ें

5 of 13
कर्क राशि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन आप सुरक्षित रहेंगे। इस समय आपको शीघ्र ही बहुत बड़ी जमीन खरीदने के अवसर मिलेंगे। आपको इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए क्योंकि आपका आर्थिक भार भी कम हो सकता है। आज आपको पेट की परेशानी से आराम मिलेगा। बर्गर, चिप्स न खाएं क्योंकि आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तो सिर्फ अच्छा ही खाएं। अपना रात का खाना समय पर खाएं, तनाव कम करें, और ठीक खाना खाएं इससे आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ होगी।
विज्ञापन

सिंह राशि: पार्टनर के साथ समय बिताएंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आज आपका मन जो कुछ भी करने को करे वही करें। आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपकी जान पहचान, आपके प्रयास से अथवा आपकी योग्यता की वजह से सम्भव हुआ है। आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक सोच लायें और अपनी नकारात्मक सोच पर काबू करें।
विज्ञापन

कन्या राशि: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपको जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। आज आप अपने को पार्टनर के सपनों में खोया पाएंगे, गहरे प्यार के समन्दर में गोते लगाते रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ इस स्थिति को हमेशा देखना चाहते हैं। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइये। कोशिश करें कि आज आप दबाव में ना रहें। हो सकता है किसी चिड़ को लेकर टेंशन में आ जाएं। अगर आपको ब्लडप्रेशर जैसी समस्या है तो खुद को आराम करने का समय दें ताकि इसका आपकी सेहत पर बुरा असर ना पड़ पाए। आज सब्र एक ऐसी चाबी हो जो सब कुछ ठीक करने में आपको मदद करेगी।

तुला राशि: रोमांटिक जिंदगी में खुशियां छाई रहेंगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके घरेलु जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। घर पर मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही खुशियां भी बढ़ेंगी। आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें।

वृश्चिक राशि: संतुष्टी भरा रहेगा दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। भविष्य में अच्छे रास्ते मिलेंगे। सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा। अपने बैंकर्स, इंन्श्युरेंस कंपनी और आपसे जुड़ी दूसरी विभिन्न संस्थाओं से लेन देन करने के लिए आज का दिन बड़ा बढ़िया है। थोड़ा फुरसत से बैठिये और ठीक से विचार कीजिए। आज आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। इसलिये आपको तुरंत उसका उपचार करना चाहिये। खुद को व्यायाम और योग में व्यस्त रखें। आप ज्यादा काम का बोझा न लें वरना आपको दुष्परिणाम उठाने होंगे। कोई भारी वस्तु उठाने से परहेज करें।

धनु राशि: घर खरीदने के लोग हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। आज आप रंगीले मूड में होंगे और आप की किसी आस-पास के व्यक्ति से मुलाकात होगी। निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। सही सोच और दिशा के साथ आगे बढ़ें, काम बन जायेगा। आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा। आज आप मनोरंजक गतिविधियां करें-अपने घर वालों के साथ टहलें या किसी क्रीड़ा स्थल पर फुटबाल आदि अपने मित्रों के साथ खेलें। मौसम का आनंद लें और साथ में कुछ व्यायाम भी करें। आप दिन समाप्त होने तक अच्छा महसूस करेंगे।

मकर राशि: मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है। अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अंदर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। आज तनाव बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। शान्त रहने की कोशिश करें किसी भी परेशानी को ना बढ़ायें,  क्योंकि घर पर पहले से ही परेशानी है। यह परेशानियां तो आती जाती रहती हैं इसलिए इन्हें बढावा न दें।

कुंभ राशि: वाहन चलाते समय सावधान रहें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का संदेश आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जो लोग इंटीरियर डिजाइन का कोर्स कर नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें आज नौकरी के लिए बुलावा आने की भी संभावना है। आज आपको वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की आवश्यकता हैं। आपके तारे इशारा कर रहे है कि आज आपके साथ कोई सड़क दुर्घटना हो सकती हैं, खासकर जब आप कोई आयातित स्पोर्ट्स कार चला रहे हों। आज आपको खयाल रखना होगा कि आप कार की स्पीड़ को थोड़ा कम रखें और सीट बैल्ट को प्रयोग में लाए। इससे आप छोटे हादसों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राशि: विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। ध्यान रखें कि आपको यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी सही दी गई है ताकि आपको कोई परेशानी ना हो। आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। उनके ग्रह उनकी मदद नहीं कर सकते, इसलिए आप उनकी सहायता करें। यही वो समय है जब आपको उन्हें समझना होगा और उनके साथ खड़े रहकर उनकी सहायता करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें