जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आमदनी बढ़ने की उम्मीद
2 of 13
मेष राशि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिसके कारण आपको सराहना मिलेगी। इस सफलता का भरपूर आनंद लें, क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। जहां तक हो सके मतभेदों को ना होनें दें और उनका निपटारा बातचीत से करें। यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिए, जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे वाला है। जो लोग आर्किटेक्चर या इंटीरियर का कोर्स कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, अगर कोई इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस काम में लगे हैं उनकी आमदनी बढ़ेगी और उनके काम को सराहा भी जाएगा। ज्यादा खाने की वजह से आप खुद को सेहतमन्द महसूस करेंगे। व्यायाम करना ना भूलें, इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
वृष राशि: अपने लक्ष्य को लेकर होंगे परेशान
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को लेकर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। आपकी दोस्ती में भी तनाव आ सकता है। अपने मन की चाहतें अपने साथी को बताने से आपके संबंध में नई जान आएगी। ये ना सिर्फ आपको उस भारी बोझ से छुटकारा दिलाएंगी, जो आप अपने दिल पर लेकर घूम रहे हैं बल्कि प्यार दिखाने का रास्ता भी खोलेगी। आज का दिन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। अपने खाने की आदतें सुधारें, यह वो समय है जब आपको अच्छी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। इस पल को खुशी से जिएं और जो भी जिन्दगी में मिले उसे स्वीकारें।
मिथुन राशि: खुशखबरी मिलने के योग
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप पूरे दिन बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें, जो पहले से ही इसमें पैसा लगाते रहे हों। उनसे जानिए कि किस योजना में पैसा लगाना सबसे अच्छा रहेगा। हाल ही में आपको दर्द और बुखार से गुजरना पड़ा होगा, परन्तु अब आप बेहतर महसूस करेंगे। आप आराम करें और खुद को आने वाले समय के लिए तैयार करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिलेगा लाभ
5 of 13
कर्क राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। ना चाहते हुए भी आज आपका अपने साथी के साथ किसी बात पर मतभेद होगा। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिए। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से अटका पड़ा था आज हो जाएगा। आज तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए काम पर या घर पर इस बात का ध्यान रखें। यह परेशानी बढ़ सकती है अगर आप नकारात्मक सोच रखते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: आसानी से हासिल कर लेंगे लक्ष्य
6 of 13
सिंह राशि
आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आज आपकी किसी व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है। यह आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी। इसको समझदारी से निवेश कीजिए। ध्यान रखें कि जो लाभ आपको इतने लम्बे इंतजार के बाद मिला है वह यूं ही खर्च न हो जाए। ऊर्जा का स्तर ज्यादा होने की वजह से आप अपना काम एक ही पल में खत्म कर सकते हैं। आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन
कन्या राशि: नेक काम के लिए करें दान
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने घर को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नयापन का एहसास होगा। आप सजावट के लिए केवल वो ही सामान खरीदें जिसकी आपको जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें। आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे। आप अवैध रिश्तों की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। अपने को मजबूत बनाए रखें और अभी के रिश्ते को बचा कर रखें। यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं या कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। इतने से आपका बैंक बैलेंस नहीं बिगड़ने वाला। इन दिनों आर्थिक आवग भी खूब दिख रही है, लेकिन उन्हें संभालकर रखिए। आज आप तनाव को काबू में रखने की कोशिश करें। आप पाएंगे कि बल्डप्रेशर बढ़ने का कारण टेंशन है। बढ़ता तनाव आपकी सेहत और जिन्दगी को प्रभावित कर सकता है जिसे आप देख नही पा रहे हैं।
तुला राशि: परिवार से बहस करने से बचें
8 of 13
तुला राशि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है, इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपको पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आपको अपने समर्पण और निरंतरता का प्रतिफल मिल रहा है। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। आज का आपका धन किसी विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्च होगा। आप अच्छी चीजों को अपनाएं ताकि आप खुद को प्रोत्साहित कर सकें। आप खुद को खुशनुमा बनाए रखें इससे आपको शान्ति मिलेगी। आपके सकारात्मक व्यवहार का असर आपकी सेहत पर ही नहीं बल्कि आपके आस-पास के लोगों पर भी पड़ेगा।
वृश्चिक राशि: विचार करके निवेश करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। अपने मन की अनुभूति को प्रकट करने से न हिचकें, इससे आपकी जिंदगी में एक अच्छा बदलाव आएगा। आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिए आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। सभी विकल्पों पर समझदारी से विचार करें। नए निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। आज आपको सड़क दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा और अगर आप मोटरसाईकल चला रहे है तो बेहद सावधानी की जरुरत है।
धनु राशि: खर्चे की आदत को सुधारें
10 of 13
धनु राशि
आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे, उन हालात पर काबू पाने के लिए अपने अहम को एक तरफ करके जिंदगी का भरपूर आनन्द अनुभव करें। यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। इसके लिए कुछ अतिरिक्त काम करना पड़े, तब भी अपने भविष्य के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए इसे अवश्य करें। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिए अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दें। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है। हो सकता है कि खरीद के समय आपको बड़ा मजा आए लेकिन बाद में उस पर पछतावा होगा।
कफ और जुकाम से सावधान रहें, क्योंकि आज आप छोटी-छोटी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।
मकर राशि: सहयोग की पड़ेगी जरूरत
11 of 13
मकर राशि
कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। यह सोचें कि आप अपनी प्रेम भावनाओं को किस तरह अपने प्रेमी से व्यक्त कर सकते हैं। आपको अपने समूह के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उन्हें प्रेरित करके एक सामूहिक मीटिंग के लिए बुलाएं। उन्हें साफ-साफ बता दें कि आप उनसे क्या आशा रखते हैं। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कम्पनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। आप अपनी रचनात्मक क्षमता से यह साबित कर दिखाएं कि अगर आपको मौका मिला तो आप हर मौके को फायदेमंद साबित करने की काबिलियत रखते हैं। आज आप अपनी जीवनशैली से बेकार के विचारों को निकाल फेंके। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आज उसे छोड़ने का उचित समय है।
कुंभ राशि: छिपी प्रतिभा दिखाने का मौका
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें।आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। किसी भी सुविधाजनक उपकरण के खरीद के विषय में ना सोचें जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाह रहे हैं। आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पायें। इससे दूसरे को भी परेशानी नहीं होगी। आप नकारात्मक सोच को खत्म करें और तनाव पर ध्यान दें। इससे आप फिर से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। दूसरे भी आपके मूड की तारीफ करेंगे।
आज आपका आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित होकर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें, जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे। यदि आपका संबंध अभी कुछ समय पूर्व ही बना है आज आप उसमें एक मोड़ का अनुभव करेंगे। आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें, क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें। आज आप अपने कैरियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी की सलाह अनुसार योग और ध्यान करें ताकि आपको तनाव से छुटकारा मिले और मांसपेशियां भी ठीक रहें।