फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि वाले आज किसी अफवाह पर ध्यान न दें, पढ़ें राशिफल

Thu, 04 May 2017 07:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: किसी अपवाह पर ध्यान न दें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। आज प्रेम के क्षेत्र में आपको उतनी सफलता न मिले, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। आज ऑफिस में आपको अपना ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि आपके आस-पास बहुत से व्यवधान हैं। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: दूर के फायदे को सोचकर चलें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें।  कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि आप हाथ आए मौके को न गवाएं। जल्दी और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएं। आज आप बहुत कोमल और विनम्र हैं। आपकी दिमाग की स्थिति आपके स्वास्थ्य में योगदान दे रही है।

म‌िथुन राश‌ि: काम में रहेंगे परेशान

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप में से जो लोग परेशानी का सामना कर हैं, उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए। जिससे आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। आज के दिन आप अपने दूर बैठे साथी से मिलने की खबर पाकर रोमांस का अनुभव करेंगे। काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आज का दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं और आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। आप अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें। आप अपने तनाव को भी कम करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: जरूरतमंद साथी की करेंगे मदद

5 of 13
कर्क राशि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरतमंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। आपको पाचन क्रिया या फिर पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आज ही खाने की आदत को सुधारें। 
विज्ञापन

सिंह रा‌शि: आर्थिक हालात स्थिर रहेंगे

6 of 13
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि:बहस करने से बचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे, लेकिन आप शांत ही रहें। अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज आप बहुत खुश नजर आएंगे। ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा बना रहेगा। आज आप साहस जुटाकर फिर से व्यायाम शुरु कर देंगे।

तुला राश‌ि: अपने लक्ष्‍य से ना भटकें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। आज आपका संबंध टूट सकता है। संबंध टूटने का कारण बहुत छोटा है। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से ना भटकें। आप दिन भर के तनाव के बाद, सोने में सक्षम नहीं रहेंगे। आप तेज आवाज में टी वी न देखें और किताब पढ़ने की कोशिश करें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि:ऑफिस में रहेगा काम का दवाब

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आप अपने बोलने पर संयम रखकर स्थिति की सामान्य रख सकते हैं। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिए ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। बेहद सावधानी से रोड़ पर चलें और तेज रफ्तार से बचें। 

धनु राश‌ि: छोटा छोटा निवेश करें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। आज आप अपने परिवार के अन्दर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जितना हो सके, बहस से बचने की कोशिश करें। अगर आप कोशिश के बावजूद बहस में खिंचे जा रहे हैं तो कूटनीतिक या संवेदनशील बने रहें। आज आप अपने किसी रिश्तेदार से विमुख होने से बचें। सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। आज आपको बीमारी में आराम मिलेगा, बस आप खान-पान और अपनी जीवन शैली में सुधार लाएं।

मकर राश‌ि: चोटों की वजह से रहेंगे परेशान

11 of 13
मकर राश‌ि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आज आपको छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहकर रोजमर्रा के काम करने पड़ सकते है। हो सकता ये चोटें आपको परेशान भी कर दें। आज आपको बेहद सतर्क रहकर अपना एक-एक कदम रखना होगा। 

कुंभ राश‌ि: नकारात्मक लोगों से बचें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। वो शायद आपको उच्च अधिकारियों की नजर में गिराने की कोशिश करें। आप सावधान रहें और किसी भी विवाद में ना पड़ें। अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। अपने काम में उठाए गए सही कदम आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे। इसके दम पर अपना लक्ष्य भी पा लेंगे। अगर आप लगातार काम करते रहे हैं तो अब समय है थोड़ा आराम करें ताकि आप फिर से वही ऊर्जा प्राप्त कर सकें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। अपने मन के पार्टनर से मिलने का ख्याल आपको आज उलझाए रखेगा। आपका धीरज और दृढ़ता आज या कल आपके लिए अच्छा परिणाम लाएंगे। आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें