आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा, नौकरी, व्यवसाय, घर परिवार, करियर और प्यार के मामले में आप कितने भाग्यशाली रहेंगे, जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशि: रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है
2 of 13
मेष राशि
विद्यार्थियों के लिए आगे पढने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। आज आपको अपने सभी अवसरों में से सबसे अच्छे अवसर को चुनना चाहिए। एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिये बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। आज के दिन आपके लिए जमीन खरीदना तथा इसके लिए पैसा जुटाना कोई मुश्किल नहीं होगा। परन्तु अंतिम निर्णय लेने से पहले आपको चाहिए कि बाजार के हालात की जांच पड़ताल कर लें। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। अच्छे खान-पान और स्वस्थ भोजन से सारी परेशानी दूर हो जाएंगी। सकारात्मक व्यवहार ही एक ऐसी चाबी है जिससे तनाव कम हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: रोमांस से भरा है आज का दिन
3 of 13
वृष राशि
जिंदगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे। आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके करियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा। आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे। इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि: अपने पार्टनर से खुलकर प्यार जताएं
4 of 13
मिथुन राशि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सितारे आज आपकी जिंदगी में कुछ हैरतअंगेज चीजें ला सकते हैं। मौके का लाभ लें। अपने पार्टनर से खुलकर प्यार जताएं। आज ऑफिस में आपको अपना ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि आपके आसपास बहुत से व्यवधान हैं। आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ जाता भी नहीं। आज आपका मूड अच्छा नहीं रहेगा जिस कारण आप ध्यान ही नहीं लगा पा रहे हैं। उसकी वजह से अनचाही बहस में पड़ सकते हैं। कोशिश करें की आप शांत रहें।
विज्ञापन
कर्क राशि: शादी की बातचीत के लिए शुभ है दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज आप बहुत ही दयालु मूड में हैं और किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं। आप पाएंगे कि अपने नकारात्मक विचारों को त्याग कर आप ना केवल अपने रिश्तों में सुधार ला पाएंगे बल्कि खुद भी बहुत खुशी महसूस करेंगे। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कोशिश कीजिए, सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। जो रूपये आपने उस बेकार सामान को खरीद कर गंवाए हैं जिससे आपकी आय का एक हिस्सा बरबाद हुआ है। आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें। यह निश्चित कर लें कि आप रोजाना कुछ समय अपने तनाव को कम करने मे लगाएं।
विज्ञापन
सिंह राशि: पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक साबित होंगे
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं। आपका प्रेम संबंध आपकी शक्ति की परीक्षा लेगा। शीघ्र ही संबंध में सामान्यता आ जाएगी। आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें। इस समय किए गए आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। आप अपने पूरे पूंजी निवेश के वारे में ध्यान से सोचें चाहे वह छोटा ही व्यवसाय क्यों ना हो। आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज किसी भी तरह के छोटे- छोटे हादसों से बचें। यह हादसे बिजली यन्त्रों से भी हो सकते हैं। अपने आस-पास के वातावरण में काम करते समय जैसे की रसोईघर या टीवी देखते समय या फिर बिजली यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: व्यापार में खूब लाभ मिलेगा
7 of 13
कन्या राशि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। आज आपका संबंध टूट सकता है। शांति से तर्कसंगत फैसला करें व सही रास्ता चुनें। आप यदि मुद्रण या प्रकाशन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको इसके लिए तारीफें भी मिल रही हैं। व्यापार बहुत बढ़िया चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसलिए आप इस मन्त्र को अपनाएं और सकारात्मक विचार लाएं। आप शरीर की मालिश कराएं ताकि थकावट दूर रहे। ध्यान रखें, कि मानसिक और शारीरिक सेहत ही आपका अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगी।
तुला राशि: आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आज आपको अपने ई-मेल बॉक्स में या फोन पर कोई सरप्राइज मिल सकता है, क्योंकि कोई नया दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। इस रिश्ते का भविष्य सुनहरा है। आज आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते हैं। आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। कुछ पुराने कर्ज निपटा दें। धन कमाने के लिए सकारात्मक विचार बनाये रखें। फिक्सड् डिपोजिट से लाभ के आसार हैं। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें। आज वह दिन है जब आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि सन्तुलित और स्वस्थ भोजन ही पेट की बीमारी से बचा सकता है।
वृश्चिक राशि: आज खुद बहुत को ऊर्जावान महसूस करेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज आप सारे कामों को छोड़कर अपने पार्टनर पर ध्यान केन्द्रित रखेंगे। परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिंदगी में बदलाव आने की संभावना है। इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो आप इसे रोकने के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं। आप वजन घटाने के बाद न केवल मोटापे से छुटकारा पायेंगे बल्कि जीवन का भी आनंद ले सकते हैं। ये बदलाव आपके जीवन को अच्छा बना देंगे।
धनु राशि: नया रोमांस आपको खुशमिजाज बना देगा
10 of 13
धनु राशि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है। उनसे सावधानी बरतें। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं। कोशिश करें कि आज आप आराम करें और सही खाना खाए। अगर आप किसी परेशानी को लेकर चिन्तित है तो सही डॉक्टर के पास जाए।
मकर राशि: आज रुझान अध्यातम की ओर रहेगा
11 of 13
मकर राशि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आज आपको चाहिए कि साथी के साथ रोमांटिक मूड में बैठकर एक दूसरे की उन समस्यायों को सुनें, जिनसे वह आपको अवगत कराना चाह रहा है। आज शांत स्थान पर साथ बैठकर आपसी मतभेदों को मिटाएं। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। ध्यान रखिये की इस आमदनी को ठीक ढंग से प्रबंधन हो क्योंकि कोई नहीं कह सकता कि आपके धंधे में कब क्या हो। आज हो रही अच्छी आमदनी को भविष्य के लिए भी बचाकर रखिए। आज आपको किसी भी बात पर गुस्सा आ सकता है। ध्यान रखें किसी बात को बढ़ावा न दें अन्यथा कार्य में या आम जगह पर लड़ाई की परिस्थिति बन सकती है। आज छोटी-मोटी चोट लग सकती है अगर आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो।
कुंभ राशि: आज खूब सम्मान, पहचान और पैसा मिलेगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें। अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अगर आप के जोड़ों में दर्द है तो अब आप को आराम मिलेगा। आप फिर से साधारण रवैया अपनायेंगे और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें। अपने जोड़ो को ठण्ड से बचायें और अच्छे जूते पहनें।
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। आज रोमांस के लिए अत्यन्त सकारात्मक समय है। आज आपके पास यह सोचने का समय है कि यह संबंध आपके लिए कितना सुखद व आनंददायक रहा। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आर्थिक लाभ के बड़े अच्छे मौके आज आपके सामने होंगे। लेकिन बस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको बड़ी ही ठोस और सटीक नीति बनाकर चलना होगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िये हर मंजिल आसान है। सिरदर्द और थकावट आपको घेर सकती है इसलिए ध्यान रखें। आप अपने काम को जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा इसलिए उसे बोझ न बनायें। तनाव कम करने के लिये योग और साधना करें। बाहर घूमें या आराम करें ताकि सिरदर्द न रहे।