फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार का यह दिन आपके लिए कितना भाग्यशाली है देख लीजिए

Fri, 04 Nov 2016 10:08 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज स‌ितारों की स्‍थ‌ित‌ि बता रही है क‌ि 5 राश‌ियों में अच्छे संयोग बन रहे हैं ज‌िससे इनके ल‌िए आज का द‌िन बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहेगा। देख‌िए आपके ‌ल‌िए ‌स‌ितारे क्या कह रहे हैं।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आपको फायदा मिलने वाला है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच- समझ कर ही करें। आप किससे क्या कह रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छा होगा कि आप यूं ही गप्पें मारने से बचें।
आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जब तक आप अपने इस खराब मूड से बाहर निकलें तब तक आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए।
व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आज आपको अपने बॉस से कुछ बोनस भी मिल सकता है। आपके वरिष्ठ सहयोगी भी आपकी कड़ी मेहनत के कायल हो जाएंगे। आपके ग्राहक भी आपकी मेहनत देख रहे हैं। इस तरह चारों ओर से आपको आपके परिश्रम का फल मिलता दिखेगा। अपनी कामयाबी पर गर्व कीजिए।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आय के स्रोत बन सकेंगे

3 of 13
वृष
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। ये बुरा वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। लेकिन, आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी असीमित ऊर्जा और साथ ही आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाने में आपकी मदद करेंगे।
घर और जमीन संबंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आप इनमें चतुराई एवं सावधानी से निवेश करें। आप पायेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में भरपूर इजाफा हो रहा है।

म‌िथुन राश‌िः व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं। आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है। आपका पार्टनर अपनी बेहतरीन अदाओं से आपको हैरत में डालेगा। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर में वृद्ध‌ि होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए।
व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। कुछ ऐसे कर्मठ और निष्टावान लोगों को साथ जोड़िये जो आपको अपने व्यवसाय में नई ऊंचाई छूने में मदद करें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः कैरियर में तेजी से सुधार आएगा

5 of 13
कर्क राशि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। कभी-कभी एक फोन करने से भी बहुत कुछ बदल सकता है। शायद आपका मित्र आपके फोन का ही इंतजार कर रहा हो। नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज शाम आपको अपने कीमती सामान को ले कर थोड़ा डर लग सकता है जिसके कारण आप पहले से कुछ कदम उठाएं, आज चोरी होने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आज रात अपने घर के खिड़की-दरवाजे ठीक से बंद करके रखें। आपको सलाह दी जाती है कि किसी अजनबी को अपने घर में ना घुसने दें।
आज आपकी किसी व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है। यह आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। अकेले व्यक्ति आज के अपने रोमांस-जीवन के प्रति पूर्ण आशावादी रहें। आज आपका दिन बहुत अच्छा है।
आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। लेकिन, आप चिंता ना करें क्योंकि इस परिस्थिति को भी आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। अपने मित्र के साथ खूब मजा करें।
आज शायद आप अपने किसी नजदीकी से बहस में पड़ जाएं। अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, क्योंकि गुस्सा करने से आपको कोई लाभ नहीं होगा। अगर हो सके तो कुछ दिनों के लिए इस मुद्दे को टाल दें या फिर प्यार से हल करने की कोशिश करें।
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें।

तुला राश‌िः आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।
आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। यह सोचें कि आप अपनी प्रेम भावनाओं को किस तरह अपने प्रेमी से व्यक्त कर सकते हैं।
आज आप पाएंगे कि जो काम आपके हाथ में हैं, उन्हें आप पूरी कुशलता से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपने अपनी जिम्मेंदारियों को पूरा करने के लिए जो कदम उठाए हैं, उनसे आपको संतुष्टी होगी। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः मेहनत का अच्छा फल म‌िलेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।
आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी।
यदि आपके पास व्यवसायिक सम्पत्ति है और आप उसे बेचना चाहते हैं या बेचने का मन बना चुके हैं तो आज का दिन लोगों से सम्पर्क करने का उचित समय है जो वास्तविक रूप से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकता है। आप अपनी आंखे खुली रखें एवं अपनी व्यावसायिक गतिविधियां जारी रखें, आप कभी भी नहीं जान पाएंगे कि संभावनाएं किस दिशा से आ रही हैं।

धनु राश‌िः अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। अपनी सकारात्मकता का प्रयोग अपनी और दूसरों की जिन्दगी में खुशियां लाने के लिए करें।
आपकी व्यावसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। आपको अपने काम को ठीक से समझ कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आपको अपनी कार्यनीति को ठीक से परिभाषित करके ही उस पर काम करना होगा। खुद को पूरी तरह से तकनीकी ज्ञान से लैस करके ही सबके साथ मिल कर काम करने की कोशिश करें तो सफलता जरूर मिलेगी।
यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। फिर आप उस घर को खरीदने के लिए धन जुटा लें।

मकर राश‌िः तात्कालिक आकर्षण से बचें

11 of 13
मकर राश‌ि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है अपना सामान लगाइये और बाहर मस्ती करने निकल जाइए। अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। तात्कालिक आकर्षण से बचें, भले ही इस आकर्षण के आगे आपका रूटीन पार्टनर फीका लगे, लेकिन वह रिश्ता मजबूत है और आपके लिए उसे और मजबूती देने की जरूरत है।
अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आपके पास  कोई जादुई छड़ी नहीं है, लेकिन अगर आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं।
कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। इससे टैक्स तो बचता ही है पुण्य भी कमाया जाता है। याद रहे आपके पास कुछ आ रहा है तो उसे आगे भी दीजिए।
 

कुंभ राश‌िः करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। इस तोहफे के लिए अपने मित्र को धन्यवाद दें और आप भी उनहें कुछ ऐसा ही देने के बारे में सोच सकते हैं। इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं। एक दूसरे को आप ये जताएं कि वे आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं। इससे आने वाले समय में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।
आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। आपको कोई ये नहीं कह पाएगा कि आपने अच्छे से पढ़ाई नही की है।
किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। विदेशी पार्टियों से अपना संवाद बनाये रखें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में खूब जम कर नाचेंगे। आजकल आपके रिश्ते सभी के साथ मधुर हैं इस कारण आपको अपनों से बहुत खुशियां मिलेंगी। इन सुनहरे पलों का आनन्द लें क्योंकि यही पल आगे जा कर आपकी मीठी यादें बनेंगे।
आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी ओर निहारता हुआ कोई नया आदमी मिल सकता है। अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें। आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। आप इन समस्याओं का समाधान भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। इससे आप इस परेशानी को टाल सकेंगे।
अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें