ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: परिवार मे कुछ परेशानियां आ सकती है
2 of 13
मेष राशि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं। आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सोचते हैं कि आपके परिवार वाले आपके साथी के चुनाव से सहमत नहीं है। आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है।
विज्ञापन
वृष राशि: अपने गुस्से को काबू में रखें
3 of 13
वृष राशि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। किसी विदेशी संस्थान से होने वाली सहयोगी संधि से, आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका समर्पण और एक मार्ग पर चलने की आदत, आपको सफलता दिला सकता है। विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं।
मिथुन राशि: इस समय नौकरी न बदलें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। साथ ही आपको नौकरी बदलने से पहले सभी अच्छी बुरी बातों पर एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। अगर आपने निश्चय कर ही लिया है तो आप अपनी तलाश शुरू कर सकते हैं। आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः काम की वजह से वाहवाही मिलेंगी
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। सारे विकल्पों को अपनी कंपनी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। आप अपने विक्रय राशि को बढ़ाने में समर्थ रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ अपने बुरे वक्त के लिए भी रखें। आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। लगातार काम करने से आपको अपने साथियों से भी इज्ज्त मिलती है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज सेहत बिगड़ सकती है
6 of 13
सिंह राशि
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। इस समय अगर आप को कोई भी बीमारी है तो आप आज ही इलाज कराएं।
विज्ञापन
कन्या राशि: तनाव की वजह से गुस्से में रह सकते है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें क्योंकि अगर एक बार आप इस व्यवसाय में घुस गए तो फिर उसे छोड़ना मुश्किल हो जाएगा। आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। आज आप किसी चीज को लेकर डर सकते हैं। बिना किसी कारण आप ना डरें।
तुला राशि: नकारात्मक निर्णय लेने से बचें
8 of 13
तुला राशि
सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। यह आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। एक दूसरे को पूरी तरजीह दें। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि: आय के साधन बढ़ेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आप अपने अकेलेपन से ऊब चुके हैं तो आज अपनी किसी दोस्ती को रिश्ते में बदलते देख सकते हैं जो प्यार और भरोसे से लबालब होगा। फिर भी दोनों एक दूसरे की राय और शर्तों से अच्छी तरह वाकिफ हो लें। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे।
धनु राशि: कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें। आगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा
मकर राशि: रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है
11 of 13
मकर राशि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इन अवसरों का भविष्य में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयोग करें। आज आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। क्योंकि, यह लम्बी अवधि के लिए धन सुरक्षित कर सकता है।
कुंभ राशि: आज कार्यालय में विवाद हो सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जियें। आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते हैं, अतः आपको इन विवादों से बचकर अपने इन सुनहरे पलों को भरपूर प्यार के साथ जीना चाहिए। आपके सह कर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। हाल में ही आप न चाहते हुए भी व्यवसाय संबंधित किसी विवाद में घिर गये थे। यह मामला हो सकता है, कानूनी मोड़ भी ले ले।
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। सबसे सही रास्ता तो यही है कि आप बातचतीत से ही बात को हल करने का प्रयास करें।अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।