फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दो ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, जानिए इससे किस राशि वालों को होगा फायदा किसे नुकसान

Fri, 03 Feb 2017 09:54 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज चन्द्रमा का गोचर मेष राश‌ि में हो रहा है जबक‌ि बुध का गोचर मकर राश‌ि में होने जा रहा है। इन दोनों ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा देख‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: आज फैसले आपके हक में होंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। अन्यथा, दोनों ही एक साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। ऐसा कीजिए, आपको खुशी तो मिलेगी। इन दिनों आर्थिक आवग भी खूब दिख रही है, लेकिन उन्हें संभालकर रखिए। आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे। इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

वृष राशि: प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। दोस्तों से बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करें। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए, आप उस दिशा में चल पड़ेंगे जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं। आज आपका दूसरों से मिलने का दिन है अत: आप बाहर जाएं व प्रियजनों का अभिनंदन करें। आपके नये सम्पर्क भविष्य में सहायक होंगे इसलिए आप अपने व्यावसायिक पत्र को जेब से निकालें व दूसरों को देने से डरें नहीं। सभी सम्पर्क आपके लिए भाग्यशाली नहीं होंगे उनमें से कोई एक या दो ही आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। आज आपका व्यायाम करने का मन होगा। आप फिर से पहले वाले रास्ते पर आ जाऐंगे। घर में तीस मिनट व्यतीत करने से अच्छा है आप जिम में काम करें।

मिथुन राशि: आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा। अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यदि आप शेयर के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपके निवेश सही स्थान पर हैं। आपको छोटा सा खतरा ले लेने में कोई हानि नजर नही आती। जो व्यवसायकर्ता बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनकी तरक्की हो सकती है और यही नहीं उनको और भी कई जिम्मेंदारियों को संभालने का मौका मिल सकता है। अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको सिर्फ आर्थिक फायदा ही नहीं बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज ज्यादा काम की वजह से थकावट पूरे दिन बनी रहेगी। अपने आप को ब्रेक दें आपको इसकी जरूरत है। आपको पता है कि आप ढंग से काम नहीं कर पाएंगे तो क्यों ना आप घर जाएं और आराम करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: अपने प्यार को अहमियत दें

5 of 13
कर्क राशि
अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। आप अपने प्यार को अपने शारीरिक रिश्ते से ज्यादा अहमियत देते हैं। आज के दिन इन विचारों को हवा में उडा दें, और इस ओर से अपने आपको निश्चित कर लें। आपकी वाक-चतुरता आज उंचाई के शिखर पर रहेगी। आप हमेशा से ही शब्दों से खेलने में माहिर रहे हैं तथा आपकी चतुराई जग जाहिर है। आपकी हंसी मजाक की आदत के व्यावसायिक व व्यक्तिगत क्षेत्र में चर्चे हैं। आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ जाता भी नहीं। आपको मन की खुशी मिल रही है, और क्या चाहिए। आज आपके परिजन छोटी-छोटी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: कोई किमती तोहफा मिल सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
संभावना है कि आज आप किसी से लड़ बैठें, खासतौर से अपने दोस्तों, परिजनों या फिर सहकर्मियों से, इसलिए जरा सावधान रहें। आज बातों को ज्यादा गंभीरता से ना लें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाए तो आप उसे करने दें। आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गए हैं। आज आपका करिश्माई व्यक्तित्व अपने चरम पर है और लोग आपसे प्रभावित होंगे। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। क्या आपका वजन आपके दिमाग में हर समय रहता है। अब वह वक्त आ चुका है जब आपको गम्भीरता से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेंगी और ये आज से ही शुरू कर दें। फिट रहने को लेकर खुद को नजरअन्दाज ना करें।
विज्ञापन

कन्या राशि: परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर ना भी जा पाएं तो फोन पर ही अपने किसी प्रियजन से बात कर लीजिए। आपका दिल खुश हो जाएगा। आज आपको अपना संबंध टूटता प्रतीत होगा, किन्तु हालात उतने खराब नहीं जितने कि दिखते हैं। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। अगर आप लगातार काम करते रहे हैं तो अब समय है थोड़ा आराम करें ताकि आप फिर से वही ऊर्जा प्राप्त कर सकें। किसी नये और रचनात्मक कार्य पर ध्यान लगायें। अब समय आ चुका है जब आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। आप को जल्द इसका अच्छा परिणाम मिलेगा।

तुला राशि: आज सभी रुके काम पूरे होंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है। आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचायेगा। 
आज आपके सीने में कफ या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती है। इसलिए ध्यान रहे की आप आराम करें ताकि बीमारी जल्द ही चली जाए।

वृश्चिक राशि: गाड़ी खरीदने के योग हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। आज आपको प्रेम संबंध टूटने से ठेस पहुंच सकती है। दोनों के बीच दरार काफी समय से थी। इस खबर को अपने ऊपर प्रभाव ना डालने दें, क्योंकि शीघ्र ही आपको नया प्यार मिलने वाला है।
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें। आज का चुनाव काफी संतोषजनक लगेगा। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। आज आपको कुछ तनाव रहेगा जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इसे दूर करने के लिए आपको तनाव कम करना होगा।

धनु राशि: विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। आपके शान्त व रोमांटिक जीवन में अपने साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। वो शायद आपको उच्च अधिकारियों की नजर में गिराने की कोशिश करें। आप सावधान रहें और किसी भी विवाद में ना पड़ें। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। आज आप सभी रुकावटों और विकारों को दूर करते हुए अच्छा महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा और कोई खास दर्द भी नहीं रहेगा। आपको इस अच्छे समय का सदुपयोग करना चाहिये और घर से बाहर निकल कर जीवन का आनंद लेना चाहिए।

मकर राशि: जिंदगी में नयापन आएगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें तथा खुलेपन से आपसी रिश्तों पर विचार करें। आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। कर डालिए खरीदारी। घर की सजावट के लिए अच्छी अच्छी चीजें देखिए। अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिये बेहतर समय है। आप कुछ हल्के व्यायाम कर सकते हैं ताकि आप स्वस्थ रहें और शरीर मजबूत हो।

कुंभ राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, इसके लिए अपने व्यावसायिक साथी का धन्यवाद कीजिए। आपके व्यावसायिक साथी या व्यापार साझेदार की तरफ से यह बड़ी मदद है इसलिए उसका शुक्रिया अदा करें। ध्यान रखिये उन्होंने ये मदद नहीं की होती तो आपकी माली हालत आज अच्छी नहीं हो पाती। आज आप किसी से किसी समस्या से सम्बन्धित सलाह लेंगे।
विज्ञापन

मीन राशि: दिल और दिमाग पूरी मस्ती में रहेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। रोमांस की दुनिया में आज आपको ऐसे व्यक्ति से बचना चाहिए, जो आपको लगे कि आपका पैर जबरन खींच रहा है। इसलिए सावधान रहें और आज किसी नए रोमांस की शुरुआत करने से परहेज करें। अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्योता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। लेकिन आप चिंता ना करें, क्योंकि आप जो भी निर्णय लेंगे उसके लिए आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। 
आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें