जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: काम में होंगे सफल
2 of 13
मेष राशि
आज के दिन आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। अपने साथी के साथ किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं। इस प्रकार आप एक-दूसरे को भली प्रकार जान सकेंगे। आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे, पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों। सिरदर्द से सावधान रहें। ज्यादा तनाव थकावट बड़ी रूकावटें हो सकती हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: तनाव होगा कम
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। आज वो दिन है जब आपको अपने प्रियजनों को कुछ देना चाहिए। यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरुआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। आज आपको तनाव की वजह से थकावट हो सकती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप खुद को समझाएं। हो सके तो व्यायाम करें और फिर थोड़ा आराम।
मिथुन राशि: गुस्से पर रखें काबू
4 of 13
मिथुन राशि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। आपका साथी आपको अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है, ना कि वह भावनात्मक रूप से आपसे जुड़ा है। आज के दिन इन विचारों को हवा में उड़ा दें। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पाएंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज आप किसी से समस्या से सम्बन्धित सलाह लेंगे। हो सकता है ये सलाह आपको अपने परिवार में से कोई दे।
विज्ञापन
कर्क राशि: उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका
5 of 13
कर्क राशि
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है। आप अपनी समस्याओं से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं और इच्छित धन की प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह सब तभी सम्भव हो सकता है, जब आप कठिन परिश्रम करेंगे। पेट रोग सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशि: नए विचारों का प्रयोग करने में ना घबराएं
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। उनकी सेहत के बारे में पूछें और जानने की कोशिश करें कि कहीं उन्हें डॉक्टरी जांच की आवश्यकता तो नहीं है। आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। उसे प्रभावित करने के लिए साहसपूर्ण और लचीला बनें। आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। विदेशी मेहमानों के खर्च आपको अभी भारी लगे, लेकिन आगे चलकर ये आपके लिए फायदे का सौदा साबित होने वाला है। अगर आप अच्छी तैराकी नहीं जानते तो कोशिश करें कि आप गहरे पानी से दूर रहें। आज आपके साथ पानी से सम्बन्धित कोई घटना घट सकती हैं। किसी गहरे तालाब या सरोवर से दूर ही रहें वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: परेशानियों से ना मानें हार
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारियों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं, लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नए ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठाएं। दिन की शुरुआत के साथ आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
तुला राशि: गहरे पानी में ना जाएं
8 of 13
तुला राशि
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। यह मुलाकात आपके लिए बहुत रोचक साबित हो सकती है।आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। लंबे समय से अटका कोई व्यवसाय आज फाइनल हो जाएगा और नए व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। आज आप जोखिम में आकर गहरे पानी के करीब ना जाएं, जब तक की आपको सही तैराकी ना आती हो। आज पानी से चोट या दुर्घटना होने के संकेत हैं। आपकी सही तैराकी ही आपको नुकसान या चोट पहुंचने से बचा सकती हैं।
वृश्चिक राशि: सपने पूरा करने के लिए बदले अपना दृष्टिकोण
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज अपनों से अनापेक्षित मुलाकात के प्रबल संकेत हैं। इससे आपको अचानक मिलने वाली खुशी ही होगी। हाल में हुई लड़ाई झगड़े व गलतफहमी के कारण आप आज बोझिल महसूस करेंगे, किन्तु यह समय जल्दी ही समाप्त होने वाला है। संबंधों में अधिक अपेक्षा के कारण कड़वाहट आ जाती है। अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इसे पाने के लिए अपने इरादे मजबूत रखें व लगातार मेहनत करते रहें। आज कार शोरूम में नई कार देखें और खरीद डालें। आज आप खुद को ऊंचाई पर महसूस करेंगे। आप अपने दृढ़ निश्चय और सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग नए कार्य प्रारम्भ करने में कर सकते हैं।
धनु राशि: पदोन्नति होने के संकेत
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे, जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। आपकी हाजिरजवाबी हर एक को खुश करेगी। हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे। यदि आपने किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया है तब आज आपको सकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। ये समय आपके लिए वेतनवृद्धि या पदोन्नति पाने के लिए भी अच्छा है। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आप बहुत खुश हैं आपको कोई भी नहीं रोक सकता। आपकी खुशी जिंदादिली और ऊर्जा सभी को प्रभावित करेगी।
मकर राशि: बैंक खाते की ओर भी घुमा लें नजरें
11 of 13
मकर राशि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाएं। आपका साथी आज अचानक ही आपसे मिलने आ सकता है। एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। गहने खरीदने से पहले अपने बैंक खाते की दशा का विचार अवश्य करें। आप काफी प्रयोगवादी है लेकिन इस संतुलन को बनाए रखें। आज आप बहुत कोमल और विनम्र हैं। आपकी दिमाग की स्थिति आपके स्वास्थ्य में योगदान दे रही है।
कुंभ राशि: अच्छी जमीन खरीदेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। हाल के दिनों में मानसिक तनाव के कारण आप कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, लेकिन आज सारी परेशानियां भूल कर अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। अगर आप किसी विवाहित व्यक्ति के साथ दुविधापूर्ण स्थिति में हैं या एक से अधिक व्यक्तियों के साथ जुड़े हुए हैं तो आज सावधान रहें। अपने कदमों के बारे में काफी अच्छी तरह सोच लें और फिर ठीक निर्णय लें। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बधी सौदा खरीदने वाले हैं। आप को एक महत्वपूर्ण जमीन का टुकड़ा हाथ लगने वाला है। इसलिए आप अपने नजदीक के दलाल से बातचीत कर अच्छी जमीनों की सूची तैयार करें। पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा। आपको शारीरिक क्रियाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है ताकि आपको मोटापे या पेट की परेशानी ना हो।
आज अपने अंदर के कलाकार को बाहर आने दें। इससे आपको फायदा ही मिलेगा। अपने मन की भावनाओं को अपने साथी के समक्ष स्पष्ट रूप से रखें। आप चाहे तो लिखकर भी अपनी बात को रख सकते हैं। एक-दूसरे से बातचीत करके यह सुनिश्चित करें कि बीच में कोई गलतफहमी पैदा न हो। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रुपए खर्च हुए हैं। आज किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की कोशिश करें। किसी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय बेहद सावधानी की जरूरत हैं।