जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः पदोन्नति के हिसाब से शुभ समय
2 of 13
मेष राशि
यदि आपने किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया है तब आज आपको सकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। ये आपके लिए अच्छा अवसर होगा। ये समय आपके लिये वेतनवृद्धि और पदोन्नति पाने के लिए भी अच्छा है। आप पाएंगे कि ये नया काम आपके लिये आश्चर्यजनक विकास लेकर आ सकता है। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको सही तरीके से योजना बनानी होगी। ये आपके लिए सही होगा कि नवीन योजनाओं की ओर ध्यान देने के स्थान पर पुरानी योजनाओं को ही सही समय से पूरा किया जाए। इस तरीके से इन योजनाओं पर काम करते हुए आपकी स्थिति सुदृढ़ ही होगी व नौकरी अथवा व्यापार प्रारंभ करने की दृष्टि से ये फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः खर्चे का सही से हिसाब रखें
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे, जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं, तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिए, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। आप अक्सर पैसे का हिसाब- किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। यह भी मुमकिन है कि आपने बैंक से रकम निकाली और उसे गैर जरूरी और छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर दिया, जिसका आपने हिसाब तक नहीं रखा।
मिथुन राशिः कोई सही दिशा दिखाएगा
4 of 13
मिथुन राशि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी, लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आज आपका एक निराशापूर्ण संबंध टूट सकता है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि आप आपस में बातचीत करें। आज आपको लगेगा कि कोई आपको सही दिशा दिखा रहा है। ये कोई सलाहकार या फिर आपकी जिन्दगी में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति भी हो सकता है। अगर आप पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में हैं तो आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि आपके ओवरटाइम काम करने और दूसरे कारणों से भी इन दिनों खूब पैसा आ रहा है। इन पैसों को सही जगह निवेश कीजिए। आज घुटनों और जोड़ों की परेशानी से बचकर रहें।
विज्ञापन
कर्क राशिः कोशिशों का मिलेगा फल
5 of 13
कर्क राशि
आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। ये ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके विषय में आपने प्रयत्न किया था। ये कुछ अनापेक्षित सा घटित हो रहा है। आपके सभी प्रयत्नों के फल मिलेंगे। इससे आप अपने व्यावसायिक भविष्य को भी तराश सकते हैं। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जायेगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कुल मिलाकर आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे और आज आपकी त्वचा बेहद चमकती रहेगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः सोच समझकर करियर के लिए फैसला लें
6 of 13
आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है। अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। आज अपने करियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर ही लें। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो अंत में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। इस समय किए गए आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। आप अपने पूरे पूंजी निवेश के वारे में ध्यान से सोचें चाहे वह छोटा ही व्यवसाय क्यों ना हो।
विज्ञापन
कन्या राशिः जमीन जायदाद खरीदने से होगा लाभ
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। जहां तक आपके करियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के खरीदने बेचने का चलन आजकल व्यावहारिक हो गया है। इस प्रकार के व्यवसाय में अचानक लाभ होने की सम्भावना बन सकती है। आज आप शारीरिक परेशानी से सावधान रहें। अगर ऐसा होता है तो आप कुछ व्यायाम या योग करें, ताकि आपको दर्द से छुटकारा मिल सके।
तुला राशिः बेकार की बातों में ध्यान ना लगाएं
8 of 13
तुला राशि
अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे, जो आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आप के लिए रोमांस की दुनिया सफलताओं से भरी है। हो सकता है, आपका ध्यान आपके काम से हटकर किसी बेकार की बात में लग जाए। इससे आपको दो नुकसान हो सकते हैं, एक तो आपका समय खराब होगा और दूसरे आप का ध्यान काम से हट जाने के कारण आपके काम का भी नुकसान होगा। आज के दिन आपके लिए जमीन खरीदना और इसके लिए पैसा जुटाना कोई मुश्किल नहीं होगा, परन्तु अन्तिम निर्णय लेने से पहले आपको चाहिए कि बाजार के हालात की जांच पड़ताल कर लें।
वृश्चिक राशिः बिना प्रयास के मिलेगी सफलता
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज शादी का निर्णय हो सकता है। इस समय आप बिना ज्यादा प्रयास के सफलता प्राप्त कर लेंगे। भाग्य आपके साथ है। आज का दिन आपके साथ ऐसा भी हो सकता है कि आप बेकार की खरीद पर बहुत सारा पैसा बर्बाद कर दें। हालांकि इसमें आपको बहुत मजा भी आएगा। आज आपको महसूस करना होगा कि ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर बैठने से नुकसान हो सकता है। रोज ब्रेक लें, आज आपकी आंखों में दर्द या गर्दन में परेशानी हो सकती है।
धनु राशिः अभी नौकरी बदलना नुकसानदायक
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे, लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अत: कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर हर पहलु को जांच लें तो बेहतर होगा। आज का दिन रसायन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये अच्छा है। आप किसी प्रयोगशाला या फैक्टरी में काम करते हैं, आपके लिये वित्तीय प्राप्तियों के अच्छे योग हैं। यदि आप रसायन से संबंधित उद्योग चलाते हैं, तब नवीन अवसरों को खुली आंख से देखें। आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी सड़क दुर्घटना होने से बचें।
मकर राशिः कीमती सामान गुम हो सकता है
11 of 13
मकर राशि
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ ले। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। रोमांस के मामले में आज का दिन आपको हैरत में डाल देगा। यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा। आज आपका महत्वपूर्ण वस्तुएं या कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कुंभ राशिः बाजार में पूंजी निवेश करना लाभदायक
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। अपनी व्यावसायिक सीमा को बढ़ाने के लिए ये दिन बहुत अच्छा है। ये वो दिन है जबकि आपके कदम धरती पर नहीं टिकेंगे। इस समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपका रुझान अपनी व्यावसायिक और सामाजिक योग्यताओं को बढ़ाने में रहेगा। इस वक्त आपके लिए बाजार में पूंजी निवेश करना बहुत लाभदायक है। फिर भी आप बहुत ही बुद्धिमत्तापूर्ण एवं शोधपूर्ण तरीके से इस अवसर को ग्रहण करें। पहले आप अपने पूरे पूंजी निवेश के प्रारूप के बारे में सोचें। कम लाभ एवं लम्बी अवधि के लिए किये गये निवेश व्यवसाय के लिए अच्छे आधार तैयार कर सकते हैं।
आज आप पाएंगे कि आपके करियर में आपके लिए बहुत सी आश्चर्यजनक बातें छिपी हुई हैं। कोई आपकी कार्य क्षमता को जांच रहा है और आपसे बहुत प्रभावित है। आपको कोई नई नौकरी का निमंत्रण मिल सकता है। इस मौके का लाभ उठा कर आप अपने करियर को और आगे बढ़ा सकते हैं। आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी आर्थिक योजना की एक सही रूपरेखा तैयार कर लें। एक बजट बनाकर चलें और उसी के मुताबिक एक लक्ष्य तय करें, फिर देखें कि उसके हिसाब से क्या आमदनी हो रही है। आज आप पुराने समय से चली आ रही बीमारी से मुक्त हो सकते हैं।