जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: किसी बड़ें की लें सलाह
2 of 13
मेष राशि
आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार की जरूरत महसूस हो सकती है। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे। अपने प्यार को लेकर निराश हो चुके लोगो को आज आशा की किरण नजर आएगी। पार्टनर का निर्धारण होने में टाइम लग सकता है। निराश ना हों, लोगों से मेल-जोल करें, पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप शेयर बाजार के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपका निवेश सही स्थान पर है। इन दिनों पैसा दनादन खर्च हुआ जा रहा है। जितना आ नहीं रहा उससे ज्यादा खर्च हो जा रहा है। खरीदारी पर थोड़ा लगाम लगाएं। आज आप सभी रुकावटों और विकारों को दूर करते हुए अच्छा महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा और कोई खास दर्द भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
वृष राशि: नई गाड़ी का संयोग
3 of 13
वृष राशि
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को लेकर हो सकता है। आज आप एक ऐसे नए दोस्त से मिलेंगे, जो आपके भविष्य की सफलता में सहायक साबित होगा। यह आपका रोमांस पार्टनर भी हो सकता है इसके साथ अपने रिश्ते की संभावनाओं पर विचार करें। आज के दिन यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो आपको लगेगा कि आपका रूझान वैकल्पिक चिकित्सा की तरफ बढ़ रहा है। यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें। आज का चुनाव काफी संतोषजनक लगेगा। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। यदि आज आप गाड़ी नहीं लेना चाह रहे तो कम से कम आज से शोरूम तो जाना शुरू कर ही दीजिए। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपको मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए हल्का व्यायाम करें।
मिथुन राशि: लाभदायक रहेगा दिन
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन है जब आपके अपने निर्णय दूसरों के निर्णय से ज्यादा मायने रखेंगे। आपकी और साथी दोनों की कोशिश करने से संबंध सुधरेंगे। अपने संबंध को यादगार बनाने की कोशिश करें।यदि आप फैशन उद्योग में बतौर मॉडल काम कर रहे हैं तो आज बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि आज व्यापार में कोई बाधा खड़ी नहीं होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है और भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। आप मेहनत करते रहें। आज ज्यादा तनाव और परेशानी के कारण सिरदर्द हो सकता है। आपको आराम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, ताकि आप सिरदर्द जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकें और साथ ही तनाव भी कम हो सके।
विज्ञापन
कर्क राशि: बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद
5 of 13
कर्क राशि
जिदंगी के विषय में आज आप खुद को बहुत उलझा हुआ पाएंगे। लेकिन आप अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान दें। अच्छा होगा कि आप अपनी जिन्दगी के हर पहलु पर ध्यान दें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। रोमांस में बोरियत ना आने देंं। यदि आप यह सोचेंगे कि प्रेम एक अहम चीज है व इसे बढ़ाने व जिंदा रखने की कोशिश करनी चाहिए तो आपको बहुत फायदा होगा। काम और मौज मस्ती दोनों एक साथ होना आपके कैरियर के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा से ही अपने काम और रुचियों को एक साथ मिलाना चाहते हैं तो आज इससे संबंधित कोई व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। पैसे की भरपूर आवक दिख रही है। बहुत पहले आपने कोई निवेश कर रखा था उससे आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। तनाव भरे दिनों के बाद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि आप हल्का व्यायाम करें और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
सिंह राशि: किसी बहस में ना पड़ें
6 of 13
सिंह राशि
आज सारा दिन आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आज अपने परिवार और दोस्तों को कुछ समय जरूर दें। इससे आप खुद तो खुश रहेंगे ही आपके परिजनों को भी खुशी मिलेगी। इन दिनों जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मधुर है। जो काम आप अपने साथी से बहुत समय से करवाना चाहते थे वो अब करवा सकते हैं। यदि वह आपकी वजह से किसी कठिन दौर से गुजर रहा है तो आप अपना भरपूर सहयोग दें।आज शायद आप अपने किसी नजदीकी से बहस में पड़ जाएं। अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। अगर हो सके तो कुछ दिनों के लिए इस मुद्दे को टाल दें या फिर प्यार से हल करने की कोशिश करें। यदि आपकी विदेशी संस्थाओं से साझेदारी है तो समय अच्छा है। अपने व्यापार और शिक्षा के विस्तार में इस मौके का इस्तेमाल करें। अपना हौसला बनाए रखें। आप पाएंगे कि आपको आपकी मेहनत का फल मिल रहा है। आज आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। आप अपने खान-पान और जीवन शैली में बदलाव लाएं, तभी आप को भविष्य मे आराम मिलेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: जरूरी कामों को आज पूरा कर लें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप किसी भी हाल में कानूनी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। आपके किसी झगड़े में फंसने के संकेत हैं। अगर हो सके तो इस गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। आज का दिन रोमांस से भरपूर दिन है। आज वो दिन है, जब कि आप कई क्षेत्रों में बहुत कुछ हासिल कर सकेंगे। आज आप कोशिश करें कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण काम और अधूरे कामों को पूरा कर लें। आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आज किसी भी कार्य को पूरी मेहनत और हिम्मत से करने का आपका मन करेगा। इससे आपका दिमाग और मूड दोनों ही शांत रहेंगे और जिन्दगी में छोटी-छोटी परेशानियों से घबराऐं नहीं। आप चिन्ता ना करें और अपना ध्यान बड़े कार्यों में लगाकर उसके सकारात्मक परिणामों के साथ खुशी से जिएं।
तुला राशि: रोमांचक रहेगा दिन
8 of 13
तुला राशि
आज आध्यात्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चलकर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आज आपके रोमांस के सितारे आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने या डिनर के लिए निकल सकते हैं। ऐसे काम आपको आज खुश रखेंगे। कोई नई योजना शुरू करने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांचक रहेगा। आज अपनी आय को बढ़ाने के लिए सारे विकल्पों की तलाश करें। यह सोचें कि आप अपनी योग्यता व समय का पैसा कमाने में कितना बढ़िया उपयोग कर सकते हैं। कोई ऐसा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जो आप घर से बाहर रहकर भी संभाल सकें। व्यवसाय शुरू करने के अपने सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कीजिए। आज आप अपनी और अपने परिवार की आंखों का जांच कराएं। अगर किसी को कोई परेशानी नहीं है तो भी आप सबकी आंखों की जांच कराएं।
वृश्चिक राशि: मुसीबत से निपटने के लिए तैयार रहें
9 of 13
वृश्चिक राशि
अपनों के छोटे-छोटे प्रयास आज आपके दिन को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। अपने साथी की बात को ध्यान से सुनें। हो सकता है, वह अपनी जरूरत या चाहत बताना चाहता है, उसकी बातों पर पूरा ध्यान दें। आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा। आने वाली मुसीबत से निपटने के लिए पहले से ही आर्थिक रूप से तैयार रहें। पिछली रात के सपने से परेशान हो सकते हैं। इससे आप ढंग से आराम भी नही कर सकेंगे। ज्यादा परेशान न हों और सकारात्मक सोच लाएं और पर्याप्त आराम करें।
धनु राशि: व्यवसाय को बढ़ाने के लिए योजना बनाएं
10 of 13
धनु राशि
लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने का बिल्कुल सही समय है। अपने नए पार्टनर के साथ आनंद करने के लिए घूमने का प्लान बनाए। यह प्लान एक-दूसरे को जानने के साथ-साथ दोनों को नजदीक लाने में सहायक होगा। इसके साथ किसी रोमांटिक दोस्त का साथ रहने से आप अपनी बात बिना संकोच कह सकेंगे। आज आप अपने ऑफिस में अपनी वाक कला का परिचय दे सकेंगे। हालांकि सफलता पाने के लिए आपको अपने उच्चाधिकारियों से बात करते समय बहुत आत्मविश्वास की जरूरत पड़ेगी। इससे ना केवल चुनौती पूर्ण परिस्थितियों पर विजय पा सकेंगे, बल्कि तनाव भरी परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया कराएं। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। जोड़ों में दर्द हो सकता है। थोड़ा आराम के लिए समय निकालें। यह दर्द कुछ समय में चला जायेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। जरुरत से ज्यादा कार्य न करें।
मकर राशि: सेहत में होगा सुधार
11 of 13
मकर राशि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने को करेगा। आप तुरंत तो नहीं जा सकते लेकिन तैयारी तो शुरू कर ही सकते हैं। आज आपका एक निराशापूर्ण संबंध टूट सकता है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि आप आपस में बातचीत करें। खुलकर अपने दिल की बात अपने साथी से करें। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए अपनी आवाज तेज करनी पड़ सकती है, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ऐसे में आपको शांति से ही अपनी बात कहनी चाहिए। अगर आप विद्यार्थी या नौजवान हैं तो आपको लगेगा कि आपको कोई ऐसा धन मिल गया जिसकी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं थी। हो सकता है, कोई बुजुर्ग रिश्तेदार किसी को कुछ दान करने की सोचें और वह दान पाने वाला भाग्यशाली व्यक्ति आप ही हों। आपके स्वास्थ्य के मार्ग में आने वाली किसी भी तरह की परेशानी दूर हो सकती है। आपकी सेहत में सुधार आएगा और आपकी जिन्दगी में अपने आप अच्छा बदलाव नजर आएगा।
कुंभ राशि: आॅफिस में मिलेगी अलग पहचान
12 of 13
कुंभ राशि
आपके दोस्त आपकी इज्जत करेंगे। लेकिन उस दोस्तों से सावधान रहें, जो आपसे ईर्ष्या करते हैं। आज अकेले लोगों को पहली डेटिंग पर जाने की संभावना है। आपका पार्टनर तुरन्त मिलने वाला या पूर्वपरिचित भी हो सकता है। कुछ भी हो आप अपने पार्टनर के साथ में सारी बातें कर सकेंगे और आप दोनों के बीच रिश्ता बहुत जल्द बन जाएगा। विषम परिस्थितियों को आसानी से सुलझा लेने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अलग ही पहचान मिलेगी। आपको इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करें। ऐसा कोई काम ना करें, जिससे वो नाराज हों। आप अपनी तकनीकी योग्यता के दम पर लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से निजात पा लेंगे, इससे आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ भी होगा। मेहनती लोगों को शायद पदोन्नति मिले। आज आपके लिए खुशखबरी है कि आपको अपने कमर दर्द और गर्दन के दर्द से निजात मिल जाएगी। आज से ही आपको सावधानी बरतनी होगी और ख्याल रखना होगा कि इसे दोबारा ना बढ़ने दें।
आज एक नया पार्टनर आपकी जिंदगी में प्रवेश करेगा। खुलकर बात करें और फिर भी लगे कि आप उसके बारे में सब कुछ नहीं जान पा रहे हैं तो किसी दोस्त की मदद लें। कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज के दिन ट्रेडिंग स्टॉक में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। ये आपकी सिर्फ किस्मत पर ही नहीं आपके अनुमान पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह अपना कार्य कर रहे हैं। लम्बे समय के बाद आज आप खुद को स्वस्थ और अच्छा महसूस करेंगे। जो लोग किसी तरह की शारीरिक बीमारी से ग्रसित हैं, आज उनकी सेहत में पहले से सुधार आएगा।