जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: बदलाव में इस समय में ना हो परेशान
2 of 13
मेष राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। आज आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं एवं आपके पास आगामी योजनाओं के लिए कुछ धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए। आज आप दिमाग की शान्ति के लिए जगह ढ़ूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद सन्तुलित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: नया खरीदने का सही मौका
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। जल्दबाजी के बजाय उस व्यक्ति को और अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपको मनचाहा घर मिल सके। ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आप ताजे फल खाएं।
मिथुन राशि: खुद की बात को सही तरीके से रखें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे। आज आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें। ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें। आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है। आज आपको लापरवाही से सतर्क रहना होगा। आलसपन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: खर्चें बढ़ेंगे और बचत होगी कम
5 of 13
कर्क राशि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आएं। अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी। घरेलु खर्चों में वृद्धी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। हो सकता है कि दवाइयों पर भी कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़े। आज आपको अपनी मांसपेशियों और कमर का ध्यान रखना होगा। कोई भी भारी समान उठाते समय बेहद सावधानी बरतें ताकि आपकी कमर या मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव ना पड़े।
विज्ञापन
सिंह राशि: सपने को पूरा करने के बारे में सोचें
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने अधूरे सपनों को लेकर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गवाएं, बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आज आपको अपने प्यार के रिश्ते में अचरज भरी बातें देखने को मिलेंगी। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी आर्थिक योजना की एक सही रूपरेखा तैयार कर लें। एक बजट बनाकर चलें और उसी के मुताबिक एक लक्ष्य तय करें, फिर देखें कि उसके हिसाब से क्या आमदनी हो रही है। आज आपके साथ आग या आग के किसी भी उपकरण से कोई चोट या दुर्घटना होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: निवेश के लिए दोस्तों से लें सलाह
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। सोच समझकर किए गए निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि आपका दृढ़-निश्चय और दिमाग आपको कुछ बीमारियों से उभरने में सहायक है, चाहे वह किसी भी प्रकार का दर्द हो।
तुला राशि: बड़े आर्थिक लाभ के संकेत
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। आप के संबंधों में पिछले कुछ समय से कोहरा छा गया है। आप व आपका साथी मानसिक तौर पर साथ नहीं हैं। आज आपको अपने प्रयासों द्वारा संबंध सुधारने का मौका मिलेगा। यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आज आपको सेहत को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशि: अच्छी नौकरी मिलने की संभावना
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें। आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। आज उन लोगों के लिए अच्छा दिन है, जिनकी नौकरी अभी छूट गई है। आप जानते हैं कि ये बेरोजगारी अनपेक्षित है, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नही रहेगी। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। जमीन जायदाद पर किया गया खर्च आगे चल कर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें।
धनु राशि: मिलेगा नया काम
10 of 13
धनु राशि
आज शायद आपको अपने घर या व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आप किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यहां आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। कोई परिवार का व्यक्ति इससे आपका परिचय कराएगा। आपको जो पहचान मिलनी चाहिए थी, आज वो मिल सकेगी। आज आप सभी की नजरों में रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहें। अगर आपका अपना व्यापार है तो आज का दिन आपका है। जो काम हाथ में है वह तेजी से हो रहा है और नया काम भी आएगा। आज घुटनों और जोड़ों की परेशानी से बचकर रहें। आप नियमित रूप से खेलें और जिम करें।
मकर राशि: आय बढ़ने की संभावना
11 of 13
मकर राशि
आज आपको आपने गुरु की सलाह अपने लंबे समय से चले आ रहे दुखों को खत्म करने के लिए लेनी चाहिए। आज विद्यार्थी अपने आप को भविष्य के प्रति भ्रम की स्थिति में पाएंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थी किसी कोचिंग क्लास का सहारा लेकर अपनी पढ़ाई करेंगे। अपने घर के बढ़े हुए खर्चो से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं और छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। आप आने वाले समय में अस्वस्थ भोजन खाने की आदत डाल सकते हैं, इसलिए आज ही एक नया चार्ट बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पाचन-क्रिया से सम्बन्धित परेशानी होने के संकेत हैं इसलिए अपने खान-पर नजर रखें।
कुंभ राशि: काम की वजह से रहेगी थकावट
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क साधेंगे। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पाएंगे कि यहां आना आपके करियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। आज ज्यादा काम की वजह से थकावट पूरे दिन बनी रहेगी।
किसी से लड़ाई होने की संभावना लग रही है। खासतौर से अपने दोस्तों, परिजनों या फिर सहकर्मियों से, इसलिए जरा सावधान रहें। आज बातों को ज्यादा गंभीरता से ना लें। दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। फिर भी उचित कदम उठाने के लिए एक दूसरे की भावनाएं समझने की जरूरत है। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, थोड़ा धीरज रखें। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं।