तुला राशि में चन्द्रमा का आना आपकी राशि के लिए आज कैसा रहने वाला है, क्या देवी लक्ष्मी आपकी राशि में धन लाभ का योग बना रही है
विज्ञापन
मेष राशिः जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है
2 of 13
मेष राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। समझदारी इसी में है कि ये जानने की कोशिश करें कि बात कैसे और कहां बिगड़ी और उसे सुधारने की कोशिश करें।
आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आप परिपक्वता दिखाएं इससे आपको इज्जत मिलेगी।
अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कई बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। हो सकता है कि कईं बार परिस्थितिवश आपको तेजी से निर्णय लेने पड़े हों लेकिन यहां ये भी ध्यान रखें कि जल्दबाजी होने के बावजूद हानिकारक निर्णयों से बचें। अपने निर्णयों और विकल्पों की समीक्षा करें।
विज्ञापन
वृष राशिः आज आपको गले की परेशानी हो सकती है
3 of 13
वृष राशि
आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। ग्रह कुछ ऐसा योग बना रहे हैं कि घर पर अशांति रहे। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। अपना दिमाग ठंडा रखें सही सूझ-बूझ से परिस्थिति को संभालें।
आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। नवीन कर्मचारियों को नवीन ज्ञान लेकर संस्थान की पधति के साथ चलना ह
आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। पिछले दिनों आपने खुल्ला खर्च किया, कमाई तो गई। इसलिए आज सतर्क हो जाइये। पाई-पाई सोच समझकर खर्च करें। जो चीज जरुरी नहीं, उसे कतई ना लें।
आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें। बीमारी छोटी ही है जो आपकी सूझ-बूझ से ही ठीक हो जायेगी।
मिथुन राशिः आप अपना बजट थोड़ा संतुलित कीजिए
4 of 13
मिथुन राशि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं।
यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिये जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। इनमें से अधिकांश व्यक्ति किसी जिज्ञासु विद्यार्थी से बात करने के लिये आतुर रहेंगे। इसका फायदा आपको लेना चाहिये।
हो सकता है, आप अपनी कम बचत और डांवाडोल आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हों। इसलिए आप किसी फिक्स्ड डिपोजिट या ऐसी ही किसी लम्बी लेकिन निश्चित आय वाली योजना के बारे में सोचें। आप अपना बजट थोड़ा संतुलित कीजिए और खर्च के बारे में पहले से ही हिसाब किताब बनाकर चलें, फिर देखें तुरंत सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ठीक तरह से बैठने की आदत डालें।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज किया गया निवेश बिल्कुल सुरक्षित है
5 of 13
कर्क राशि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। इसकी शुरूआत आप योग से कर सकते हैं। इसके परिणाम से आपको बहुत खुशी होगी।
आज के दिन आप काम संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। ये आपके सभी सहकर्मियों के लिये आनंद का समय हो सकता है। इस दौरान आप आनंद के साथ ही अपने साथियों को अच्छे से जान भी पाएंगे। आज आर्थिक मामले और निवेश के मामले में आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। आज किया गया निवेश बिल्कुल सुरक्षित है और आपको लगेगा आपकी आर्थिक स्थिति तो संभल ही रही है बल्कि लम्बे समय के लिए आपको आमदानी का रास्ता भी मिल गया है। हड़बड़ाहट में कोई फैसला ना लें। जैसे चल रहें हैं ठीक है।
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना होगा जैसे सिरदर्द जोड़ों का दर्द। यह सब आपकी लापरवाही के कारण ही है। ये जरूरी है कि आप सुबह टहलने जायें, व्यायाम करें ताकि यह सब सुधारा जा सके।
विज्ञापन
सिंह राशिः पैसे ऐसी जगह खर्च हो जाएंगे जिसका कोई मतलब नहीं
6 of 13
सिंह राशि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
आप जिस महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, उसके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अगर आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिला तो आप कुछ उदासीन हो सकते हैं। ध्यान रखें कि अपनी मेहनत व लगन से ही आप अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे। आज आपके पैसे ऐसी जगह खर्च हो जाएंगे जिसका कोई मतलब नहीं बनता।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं लेकिन सभी आपके जितने भाग्यशाली नहीं होते जिनके मित्र हमेशा मदद को तैयार रहें। अपने मित्रों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें।
आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। वित्त से संबंधित कुछ बातों को जानने के लिए आप किताबों, अखबार या फिर नेट का सहारा लेंगे। साथ ही आप अपनी उन्नति के लिए सलाह लेना चाहेंगे।
यह सही वक्त है कि आप अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों को समझें और अपने आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करें। चाहे इसमें जो भी जोखिम हो और जितनी भी कड़ी मेहनत करनी पड़े, आगे बढ़ें। आज आप शेयर बाजार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह सही मौका है।
तुला राशिः निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। अगर आप सही तरीके और आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ें तो अवश्य ही सफल हो पाएंगे।
आज आपको ध्यान रखना होगा शायद कोई आपके कैरियर का सत्यानाश करने पर तुला है। अपने काम व कम्प्यूटर को सुरक्षित रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं कोई आपकी पीठ पीछे आपकी छवि को खराब तो नहीं कर रहा। आप किसी के भी चंगुल में ना फंसे।
यदि आप अपनी किसी संपत्ति को लंबे समय से बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज के दिन की दशा देखनी चाहिए। अगर आपका किसी सम्पत्ति पर विवाद चल रहा है तो आज के दिन सभी विवादों का निपटारा हो जाएगा। यह समय आपके लिए लाभकारी सुनहरा बदलाव बनकर आयेगा फिर भी लेन देन की इस प्रक्रिया के लिए परिश्रम करना आवश्यक है क्योंकि ये पूर्ण होने में समय लेती हैं।
वृश्चिक राशिः कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। उनको शायद आपके साथ और मार्गदर्शन की जरूरत है।
काम और मौज मस्ती दोनो एक साथ, ये आपके कैरियर के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा से ही अपने काम और रुचियों को एक साथ मिलाना चाहते हैं तो आज इससे संबंधित कोई व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि ये अवसर कहीं से भी आ सकता है। आपकी मेहनत और सोच समझ कर बनाई गई योजना ने आपको आपके आगे के कैरियर के लिए तैयार कर दिया है।
आज काफी दिनों के बाद आप खरीदारी करने के लिये जाने वाले हैं। अपने मनोरंजन के लिये थोड़ा बहुत खर्च कर देना ठीक है लेकिन सब कुछ लुटा देना ठीक नहीं है। आज आपको मनोरंजक खरीदारी और बचत, दोनों का संतुलन बनाकर रखना है।
धनु राशिः परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे
10 of 13
धनु राशि
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपकी योग्यताएं अपनी चरम सीमा पर हैं, हर क्षेत्र में आपका प्रदर्रशन सराहनीय रहेगा। लेकिन इस बात का गुमान अपने मन में ने आने दें वरना आपके दोस्त ही आपके खिलाफ हो जाएंगे।
परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपना काम छोड़ कर नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें। कुछ और समय तक टिक कर देखें, अंत में आपको लाभ ही होगा।
किसी पर आपका कोई धन बकाया है तो आज उसकी वसूली की संभावना है। दूसरे क्षेत्रों से भी पैसा आने के साफ संकेत हैं। आपने कोई कर्ज लिया है तो आज आप वो भी चुकता कर देंगे।
मकर राशिः अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। सोच समझ कर लिए गए फैसले अंत में आपको खुशी देंगे।
आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा।
अगर आपकी वे वस्तुएं बीमा कराई गई हों तो आर्थिक रूप से कोई विशेष नुकसान नहीं होगा यदि आपने अब तक बीमा नहीं कराया है तो बाकी बची हुई कीमती वस्तुओं का भी बीमा करा लें। अभी भी आपको अपनी कीमती वस्तुओं के खोने या चोरी हो जाने का खतरा है।
कुंभ राशिः आर्थिक मामले में साझेदार की सहमति से फैसला लें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। आपकी दोस्ती में भी तनाव आ सकता है। आज आपका हंस मुख स्वभाव भी कुछ फीका सा ही रहेगा।
आज आपको ये सूचना मिल सकती है कि आपका स्थानांतरण किसी अन्य शहर में कर दिया गया है अथवा आपने स्वयं ही शहर को छोड़क़र अन्यन्त्र जाने की ठानी है। आप जल्दी ही अपने आप को अपने काम के जरिये सिद्ध कर दिखाएंगे। ये एक सकारात्मक मोड़ है, इसलिये घबराने की जरूरत नहीं है।
यह ध्यान रखें कि अपने घर से जुड़े किसी आर्थिक मामले में भी आप अपने साझेदार की सहमति से ही कोई फैसला लें। आप चेक-बुक पर नियंत्रण रख सकते हैं लेकिन आर्थिक मामले तो घर में सभी को प्रभावित करते हैं। अपने साझेदार की सलाह को नजरअंदाज ना करें और कोई भी फैसला आपसी सहमति से ही लें। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान तो है नहीं।
आज आपको अपने दोस्तों से इज्जत मिलने से बहुत खुशी होगी। लेकिन सावधान रहें क्योंकि आपके कुछ दोस्त आपसे ईर्ष्या भी कर सकते हैं। आप उनके इस बर्ताव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और आप ये भी नहीं चाहेंगे कि उनकी ईर्ष्या आपको प्रभावित करे इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा । ध्यान रखें कि कभी-कभी छोटी सोच भी बड़े काम आती है। ये सोच आपको अपनी परेशानियों को हल करने का मौका देगी। इससे आप कम समय में अधिक काम कर पाएंगे और बहस से भी बच सकते हैं। अगर आज के दिन आप शेयर बाजार में कुछ निवेश करना चाहते हैं तो आज आप शुरुआत कर सकते हैं और अगर आप कुछ पैसा लगाते हैं तो आगे इससे काफी लाभ मिल सकता है। आज सोने से पहले थोड़ी साधना करें ताकि आपके दिमाग को आराम मिले। आपके पास बहुत कुछ सोचने को है जिससे आपकी रातें भी आरामदायक नहीं रहेंगी।