फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को धन हानि हो सकती है, जानें अपना राशिफल

Wed, 02 Aug 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: व्यवसाय में लाभ मिलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक घन्टे देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लीजिये जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिये आ रहा है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: कोई बड़ा सौदा हो सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप सारे कामों को छोड़कर अपने पार्टनर पर ध्यान केन्द्रित रखेंगे। आप यदि मुद्रण या प्रकाशन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आप पाएंगे कि आपको चारों ओर से प्रस्ताव मिल रहे हैं व काम तेजी से चल रहा है। आपको इसके लिये तारीफें भी मिल रही हैं। वैसे ये समय अपनी कड़ी मेहनत के मीठे फलों का आनंद लेने का है। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। विदेशी पार्टियों से अपना संवाद बनाये रखें। 

म‌िथुन राश‌ि: जमीन जायदाद बेचने के लिए शुभ दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जमीन सम्बंधी कागजात ध्यानपूर्वक जांच लिए हैं। आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी। अगर आपको लगता है कि बल्डशुगर की समस्या बढ़ती जा रही है तो अब वो दिन आ चुका है जब आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन

कर्क राशिः सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है

5 of 13
कर्क राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें। एक-दूसरे पर दबाव डालने से कुछ नहीं होगा। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। कोई भी भारी सामान उठाते समय आपको चोट लग सकती हैं। पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज धन की हानि हो सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। अपनी सकारात्मकता का प्रयोग अपनी और दूसरों की जिन्दगी में खुशियां लाने के लिए करें। पिछले कुछ समय से रोमांस में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। आज अपना संयम बनाए रखें व अपने जीवन में महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें। आज धन संबंधी आपको नुकसान उठना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: कोई नया रिश्ता बन सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। देखें, ये रिश्ता आपको कहां ले जाता है। साथ ही उस व्यक्ति के प्रति आभार प्रकट करें जो आपका मार्ग दर्शन कर रहा है।आज आप अपने रोमांस जीवन का आनंद लेंगे। जिसके लिए आप लम्बे समय से इंतजार करते रहे हैं, वह आज आपको मिल सकता है। आज वह ऐसा कुछ कह सकता है, जिसे सुनने के लिए आप बेताब हैं। अगर वह कहीं और रह रहा है तो धीरज रखें। कुछ ही दिनों में वह आपका हो जाएगा।
 

तुला राश‌ि: साथी से मिलने का सही समय

8 of 13
तुला राश‌ि
आज के लिए आपका मूल मंत्र है -विश्वास। आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने ही प्रियजनों, जो कि आपसे प्यार करते हैं, पर विश्वास करने में हिचक क्यों कर रहे हैं। बल्कि आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। अपने रिश्तों में शक को ना आने दें। आपके और आपके साथी के मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि आप अपने साथी के समक्ष कोई प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो यही उपयुक्त समय है। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिये उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा।अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। शुरुआत में इसको करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में अपनी समझदारी से आप इन्हें भी हल कर लेंगे।

धनु राश‌ि: अधिकारी आपकी सहायता करेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। हो सकता है कि ये आपके भविष्य की शुरूआत मात्र हो। आपका समय शुभ हो।

मकर राश‌ि: अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। इस समय का प्रयोग अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए करें। आप अतिरिक्त खुशी में मग्न होकर अपने साथी के लिए कुछ कर गुजरने की स्थिति में है। इन दिनों आप दोनों ही रोमांटिक मूड मे मग्न हैं। यदि आप अपने आप को कार्य के सही प्रवाह में डालना चाहते हैं तब सहकर्मियों से हाथ मिलाकर चलना जरूरी है। अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों के साथ मिलकर आप अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर पाएंगे।

कुंभ राश‌ि: सेहत का ध्यान दें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। या तो कोई ऐसा काम शुरू कीजिए जिसमें लागत मामूली हो या फिर अच्छे निवेशक के साथ काम शुरू करने के लिए कुछ दिन रुक जाइए। आप अपने व्यस्त समय से अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर समय निकालें। आपको कार्य के साथ स्वास्थ्य को भी महत्व देना चाहिए इसलिए आप अच्छे खान-पान और आराम पर ध्यान दें और ज्यादा परेशान न हों।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: नई नौकरी तलाशने में व्यस्त रहेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। आज अपने आप को नया जीवन देने का दिन है। नए विचारों से अपने जीवन में आए बदलाव को देख कर आप खुद ही बहुत खुश होंगे। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। अनावश्यक खतरे से बचते हुए अपना ध्यान अपने भविष्य की कल्पना में लगाएं। अपना व्यवहार शांत बनाये रखें।अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें