फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों को आज घाटे से रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Tue, 02 May 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: घर को सुरक्षित करें

2 of 13
मेष राश‌ि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आफका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो। साथी से मिलने के उपरान्त आए परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। आपकी जिज्ञासु प्रवृत्ति के कारण आपको अपने प्रयासों के परिणाम तुरंत ही मिल सकेंगे। अगर आप काम को नए तरीके से करना चाहते हैं तो आपको रचनात्मक होना होगा। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नए संपर्क बनाएं। ये नए संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अच्छी खबर मिलेगी। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: यात्रा को लेकर चितिंत ना हो

3 of 13
वृष राश‌ि
आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो कि आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके साथी के बीच का है। इसमें आपके दोस्त का आना अवांछनीय है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवांछित हस्तक्षेप न करने दें। आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिए सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने करियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए। आपका अहम् आपको अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद नहीं लेने देगा।

म‌िथुन राश‌ि: महिलाओं के लिए अच्छा रहेगा दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को लेकर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। आपकी दोस्ती में भी तनाव आ सकता है। अपने मन की चाहतें अपने साथी को बताने से आपके संबंध में नई जान आएगी। आज का दिन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। किसी क्षेत्र से अनापेक्षित अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज आपके सीने में कफ या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती है। आज आपको ज्यादा सर्दी और ज्यादा गर्मी से दूर रहना है और कोशिश करें ट्रैफिक सम्बन्धित प्रदूषण से दूर ही रहें। 
विज्ञापन

कर्क राशि: अपना घर देखना शुरू कर दें

5 of 13
कर्क राशि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिए चमत्कार के समान होगा। यदि आप किराए के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू करदीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। आपको लगेगा कि इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल रहा है। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: रहन सहन में बदलाव करने के लिए अच्छा दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। आज आप थोड़ा निराश और उदास अनुभव करेंगे, क्योंकि आपने जिसे दिल दिया, उसने उसका अनुकूल उत्तर नहीं दिया। वे जो प्रबन्धन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हे आज अपने परिणामों से निराशा होगी। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।  आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: सोच समझकर वित्तीय निर्णय लें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। तात्कालिक आकर्षण से बचें, भले ही इस आकर्षण के आगे आपका रूटीन पार्टनर फीका लगे। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिए आदर्श है। इस दिन किए जाने वाले सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे, लेकिन बिना सोचे समझे किए जाने वाले वित्तीय निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है।

तुला राश‌ि: वीजा मिलने का इंतजार हो सकता है खत्म

8 of 13
तुला राश‌ि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे, अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इसके लिए आपने बहुत इंतजार किया है, इसलिए ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। किसी कर्ज वगैरह के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिनों के लिए रुक जाएं। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य की तरफ सकारात्मक व्यवहार रखते हैं और आपकी जीवनशैली भी ठीक रहेगी।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: घाटे से रहे सावधान

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा, लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है। आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती है इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें।

धनु राश‌ि: बहस करने से बचें

10 of 13
धनु राश‌ि
अपने आस पास के लोगों से बहस करने से बचें।  परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आप पाएंगे कि आज आप अत्याधिक आकर्षक एवं आत्मविश्वास से भरपूर हैं, जिसके  कारण आपका साथी हर तरह से आपके साथ है। आज आप दोनों ही अच्छे वक्ता एवं श्रोता बनें। आज उन छात्रों के लिए खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश करें। अपने खाने की आदतें सुधारें।

मकर राश‌ि: व्यापार में होगा आर्थिक लाभ

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। आज आप यही सोचते रहेंगे कि आपका पार्टनर कैसा होना चाहिए। आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार मेंअपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आज आपको डॉक्टर के पास सामान्य चैक-अप के लिए जाना चाहिए।

कुंभ राश‌ि: करियर की उलझनों को सलझाने का प्रयास करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। अगर आपको अपने करियर को लेकर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने करियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ऊच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप बाहर जाकर कुछ अलग करेंगे। हो सकता है आप कोई नया व्यायाम या नया खेल खेलें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अपने गुस्से पर काबू रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। विवादों एवं तकरारों से बचते हुए अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें