जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः अदालत संबंधी मुद्दे का फैसला आपके पक्ष में
2 of 13
मेष राशि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे, जिससे आपको बहुत लाभ होगा। आज आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा, जिसमें अपनी बात पर अड़े रहने की बजाय समझौते का रास्ता अपनाना आपके लिए बेहतर होगा। आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं, लेकिन इस स्थिति के लिए आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है।
विज्ञापन
वृष राशिः थोड़ा रचनात्मक होना जरूरी
3 of 13
वृष राशि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। आपकी जिज्ञासु प्रवृत्ति के कारण आपको अपने प्रयासों के परिणाम तुरंत ही मिल सकेंगे। अगर आप काम को नए तरीके से करना चाहते हैं तो आपको रचनात्मक होना होगा। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नए संपर्क बनाएं, ये नए संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अच्छी खबर मिलेगी। आज आपके मित्र आपको शराब की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं। इससे आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
मिथुन राशिः समझदारी से हल करें मुश्किल परिस्थितियां
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा। आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे, जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा, इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः समय पर पूरा करें अपना काम
5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गए हैं।अगर नहीं चुकाए गये हों तो अब चुका दें। आप पहले कभी टैक्स जैसे मामलों में दोषी नहीं रहे हैं इसलिए आज कोई समस्या खड़ी होती है तो उससे आप निपट लेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक मामले में लाभकारी होगा दिन
6 of 13
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पाएंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। पेशेवर लोग आज अपना ज्यादा समय ऑफिस में बितायेंगे जिसके कारण परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें
7 of 13
कन्या राशि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है, इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। अपने पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें, आकर्षण के प्रवाह में अपनी जिंदगी भर की खुशी से समझौता ना करें। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। अब आपके द्वारा होने वाली आय आसानी से प्राप्त नहीं होगी, बल्कि इसके लिए अतिरिक्त योजनाएं तैयार करनी पड़ेंगी। आज आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं।
तुला राशिः झगड़े से बचने की कोशिश करें
8 of 13
तुला राशि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जाएंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे। सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशिः सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है। यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। उच्चाधिकारी आज आपके करियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आपने यदि अपना हिसाब किताब ठीक कर लिया है तो समझिए आज यही आपका सबसे बड़ा हितेषी है। आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे।
धनु राशिः कोई करीबी कर्जा मांगने आएगा
10 of 13
धनु राशि
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिए ला सकता है। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है, लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। ध्यान रहे, जोखिम उठाकर आप अपने घर से ज्यादा दूर ना निकल जाएं, क्योंकि सड़कों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं होगी। घर के आस-पास की सड़कें ज्यादा बारिश होने से या फिर सड़क निर्माण की वजह से खराब हो सकती हैं जिसकी वजह से आप लम्बे समय तक ट्रैफिक में फंस सकते हैं।
मकर राशिः कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया करियर शुरू करें। यदि आपने किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज उधर से अच्छी खबर मिल सकती है। इसमें देर लगी पर आपके सब्र का मीठा फल निकला।
कुंभ राशिः विदेश से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन या दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आज आपको अनापेक्षित रूप से पदोन्नति मिलेगी। यदि आज नहीं तो ये आनेवाले समय में कभी भी हो सकता है। आज मिलने वाले अवसर को हाथ से ना जाने दें। आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं।
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा, लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है। नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें, ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें। आप उन कामों से दूर रहें जिनसे आपका मूड खराब हो सकता हैं।