नरक चतुर्दशी के दिन बना ग्रह योग किन किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा आप खुद देख लीजिए
विज्ञापन
मेष राशिः आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। साथ गुजारे ये पल हमेशा मीठी यादों के रूप में आपके साथ रहेंगे। इसलिए आज आप खूब मजे करें।
आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपकी मस्त अदा किसी को बहुत ज्यादा भाएगी। अगर आप किसी पार्टी में दोस्तों के साथ पहुंचते हैं तो आप छाये रहेंगे। सज-धज कर जाएं आज रात आपके हैरान होने की पूरी संभावना है।
आज आपको ऐसा काम मिलने की संभावना है, जिसमें आसानी से पैसा मिल सके। आप अपना वर्तमान काम छोड़ने का विकल्प भी सामने रख सकते हैं। सम्भलकर कदम उठाएं, क्योंकि दूसरे की थाली में हमेशा घी ज्यादा दिखाई देता है। वर्तमान काम को छोड़ने से पहले जहां जाने की योजना बना रहे हैं उसकी पूरी तहकीकात कर लें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये
3 of 13
वृष राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। घर को ठीकठाक करें और कुछ आराम भी कर लें। आपने समारोह का खूब मजा लिया लेकिन अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का वक्त है।
कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज आप कार्यालय में गप्पें मारने से बचें। इससे आप किसी की भावनाओं को दुख पहुंचा सकते हैं। शायद ये भी हो सकता है कि आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा हो। आज आप इस ओर ध्यान ना दें।
आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। अपने साथ की वस्तुओं का आनंद लेते हुए अपना मनोरंजन अवश्य कीजिये। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है।
मिथुन राशिः पैसा यूं ही मत खर्च होने दीजिए
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप आराम फरमाएं व अपने आस-पास के लोगों के साथ मजा करें। इन रिश्तों से आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आपने अपने घर वालों के साथ भी एक गहरे रिश्ते की नीव रख दी है। अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को ऐसे ही बनाए रखने की कोशिश करें।
आज का दिन दिक्कतों भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। आपकी यही समझदारी आपके साथी को आपकी ओर आकर्षित करने का कारण होगी। सदैव अपने प्रिय से प्यार एवं सहानुभूति से पेश आएं, जिससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।
आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। आज का दिन उनके लिये सबसे लाभदायक है, जिन्होंने अवसर का पूरा लाभ लिया हो।
आज बस आपका ही दिन है, बहुत कुछ मिलेगा, कहीं से मोटी रकम भी। तो फिर देर क्यों? कुछ बड़ा निवेश कर डालिए। पैसा यूं ही मत खर्च होने दीजिए। सोच समझ कर पैसा लगायेंगे तो खर्च करने के लिए जेब में भी पैसे बचेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।
आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना होने पाए। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। अगर आपके मन में कोई ईर्ष्या है तो उसे दिल से निकाल दें और अपने बारे में अच्छा महसूस करें।
आज आप कुछ आश्चर्जजनक आर्थिक लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। जो आपके हित में हो सकता है। आज आप ऐसी पैतृक संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं जिसकी आपने कभी अपेक्षा भी नहीं की होगी। जो आपको अप्रत्याशित लाभ दे सकती है। या हो सकता है कि आपको कोई सरकारी सहायता मिले। इस अप्रत्याशित लाभ का आनंद उठाएं।
बुरे सपनों से सावधान रहें। आप पूरी तरह आराम करने की कोशिश करें और परेशान न हों ताकि ठीक से सो सकें। अपने काम और तनाव को भूल जायें और आराम पर ध्यान दें। अगर आपको कोई सपना आये तो भूल जायें और फिर से सो जायें।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आप अचानक ही शायद किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो आपको आपके व्यावसायिक या निजी जीवन से संबंधित सलाह देगा। अपने बड़ों से सलाह लेने के लिए तैयार रहें, क्योंकि उनके अनुभव व समझ से आपको बहुत लाभ मिलेगा।
यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेकानेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। ये एक सकारात्मक विकास है, इसका आनंद लीजिये।
जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस आइडिया को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः कोई बड़ी खबर मिलने वाली है
7 of 13
कन्या राशि
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। इस समय आपको अपनी रोज की दिनचर्चा से छुट्टी लेनी चाहिए। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें।
व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको अपनी ताकत व रुझान का विष्लेशण करना चाहिए, इससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा।
आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं। और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है। अपनी इच्छा पूरी करने में इस मौके का इस्तेमाल कीजिए। आज आपके साथ आग या आग के किसी भी उपकरण से कोई चोट या दुर्घटना होने के संकेत हैं।
तुला राशिः अपने कार्यस्थल पर चुप ही रहें
8 of 13
तुला राशि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने मनचाहे गाने लगाएं और अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें।
आज आपका अपने बॉस के साथ कोई छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है। आपका बॉस चाहे जो भी कहें अच्छा ही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू ही रखें। आज अपने विचारों को दूसरों पर थोपना अच्छा नहीं है, इसलिए अपने विचारों को अपने तक ही रखें। अगर फिर भी आप अपनी बात कहना ही चाह रहे हैं तो अपने किसी दोस्त से कहें। लेकिन अपने कार्यस्थल पर चुप ही रहें।
व्यावसायिक स्तर पर बढ़े हुए कार्य से सामान्य प्राप्ति हो सकती है जबकि ऐसा देखा गया है कि सभी कार्य सही दिशा में जा रहे हों तब भी अचानक अनिश्चित पहाड़ जैसी बाधाएं आपका रास्ता रोकना चाहती हैं। आपको अपने कार्य की सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है जिससे आप निश्चित रूप से धीरे धीरे अपने लक्ष्य की और अग्रसर हो सकते हैं। शीघ्र ही आपकी सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। आप सन्तुलित भोजन करें।
वृश्चिक राशिः कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। ये काम जरा मुश्किल है पर असंभव नहीं।
आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। इस झगड़े में पड़ने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। अगर कोई आपके ऊपर कोई गलत टिप्पणी कर दे तो भी शांत ही रहें।
विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा। नतीजा जल्दी ही सामने होगा।
अब वह समय आ गया है जब आपको अपनी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। आपके तारे आपको असन्तुलित खाने से बचा रहे हैं, इसलिए इस ऊर्जा का प्रयोग करके लाभ उठाएं। इस पल को खुशी से जिएं और जिन्दगी जो भी आपको दे उसमें खुश रहें।
धनु राशिः निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है
10 of 13
धनु राशि
आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आज लिए गए निर्णय का असर आपके भविष्य पर पड़ेगा इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। जरूरत पड़े तो आप अपने परिजनों की मदद भी ले सकते हैं। वैसे आप खुद ही सही निर्णय ले पाने में सक्षम हैं।
आज का दिन उन तकनीकी जनों के लिये श्रेष्ठ है जो वेब डिजायनिंग से जुड़े हैं। आपको कुछ विदेशी प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। आप में से कुछ नौकरी भी बदल सकते हैं। लेकिन आपको अपना कार्यक्षेत्र नहीं बदलना चाहिये। अपनी बारी का इन्तज़ार करना चाहिये।
आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। हो सकता है, आपने ईन्श्युरेंस, फिक्स्ड् डिपोजिट या ऐसा ही कोई लम्बे समय का निवेश कर रखा हो, तो आज इस निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आपकी कमाई में बढ़ोतरी के लिए ये बड़ा स्त्रोत साबित हो सकता है। आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं। आप सोने से पहले सारी चिंतायें भूल जायें तभी आप ठीक से आराम कर पायेंगे।
मकर राशिः आय को बढ़ाने के लिए सारे विकल्पों की तलाश करें
11 of 13
मकर राशि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। और कुछ नहीं तो आपको एक ऐसा मजबूत इंसान बनाएंगे जो हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सके।
आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है। लेकिन ये बात ध्यान में रखिये कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। आपको अपना आत्मविश्वास और नवीन वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाने की शक्ति को बढ़ाना चाहिये।
आज अपनी आय को बढ़ाने के लिए सारे विकल्पों की तलाश करें। यह सोचें कि आप अपनी योग्यता व समय का पैसा कमाने में कितना बढ़िया उपयोग कर सकते हैं। कोई ऐसा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जो आप घर से बाहर रहकर भी संभाल सकें। व्यवसाय शुरू करने के अपने सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कीजिए क्योंकि अगर आपने ये शुरू किया तो इसमें सफलता मिलना तय है।
कुंभ राशिः मोटी रकम मिलने वाली है
12 of 13
कुंभ राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।
आज का दिन विद्यार्थियों के लिये विदेश में पढ़ाई हेतु वीजा आवेदन के लिए सही है। यदि आपने पहले ही आवेदन किया है तब आज कोई अच्छी खबर आ सकती है। आपको मन को मनाना पड़ेगा क्योंकि इन औपचारिकताओं में हमेशा ही समय लगता है।
आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। जैसे मान लीजिए कोई आपको अपना उत्तराधिकारी ही बना ले अब इसे समझदारी से खर्च कीजिए।
आज आप अपने साथी की तबियत को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी डॉक्टर के पास जायेंगे परन्तु आपको पता चलेगा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। आज उनके साथ समय बिताने के कारण वह अच्छा महसूस करेंगे और मूड बना रहेगा।
मीन राशिः धन व उन्नति, दोनों ही प्रकार के लाभ मिलेंगे
13 of 13
मीन राशि
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस रूंठे दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। अपनी दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा।
यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि इससे आपको धन व उन्नति, दोनों ही प्रकार के लाभ मिलेंगे। इस अवसर को चूकें नहीं और घबराएं भी नहीं।
आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनका अपना खुद का व्यवसाय है। व्यवसाय के लिए यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है और यदि नहीं तो ये आप के भविष्य के वित्तीय मामलों मे भी तरक्की ला सकती है। आज आप अपने दिमागी जोर से बचे रहेंगे, क्योंकि आपने काफी हद तक अपने व्यावसायिक और वित्तीय लक्ष्य पर काफी नाम कमाया होगा। अपने मकसद को पाने के लिए मेहनत करें। अपने नए प्रोजेक्ट में अपने नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करें। अगर आप अनुभवी लोगों की मदद लेते हैं तो, वे भी आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगे।