ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः जिंदगी को लेकर बदलेगा नजरिया
2 of 13
मेष राशि
जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास अनुभव शायद आज आपको बदल दें, जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ होगा। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे। आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नए संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः आर्थिक स्थिति को लेकर होंगे परेशान
3 of 13
वृष राशि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आपको इन अवसरों का लाभ लेने के लिये इसके अनुकूल अपने आप को बनाना होगा। इस अवसर का लाभ उठाने पर आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए।
मिथुन राशिः नए संपर्को से मिलेगा फायदा
4 of 13
मिथुन राशि
आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। आपको अपने प्यार की देखभाल करनी होगी। जहां तक हो सके मतभेदों को ना होनें दें और उनका निपटारा बातचीत से करें। आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिये, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें। व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नये संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नये मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
कर्क राशिः दोस्त से मिलेगी मदद
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। इससे सिर्फ सफलता नही वरन् आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप पायेंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आयेंगे। आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी। आज आप खुद को किसी कार्य में व्यस्त रखें और हिम्मत बधाएं। हो सके तो आप अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाएं। इससे आपका तनाव भी कम होगा और दूसरों की भावनाओं से भी जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः किसी करीबी के साथ रिश्तों में आएगी खटास
6 of 13
सिंह राशि
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलझाना चाहते हैं, लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए।यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, आप अपना काम सही समय पर पूरा कर लेंगे। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। निश्चित रूप से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं ताकि आप अपना गौरव पूर्ण तथा लाभ दायक कैरियर बना सकें।
विज्ञापन
कन्या राशिः परेशानी का आसानी से निकाल लेंगे हल
7 of 13
कन्या राशि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा, लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। आज आपके साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो।
तुला राशिः दवाब से निकलने की कोशिश करें
8 of 13
तुला राशि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। अपनी जिम्मेंदारियों से भागना ठीक नहीं। कोशिश करें कि आज आप दबाव में ना रहें। हो सकता है किसी चिड़ को लेकर टैन्शन में आ जाएं।
वृश्चिक राशिः नौकरी बदलने के लिए दिन शुभ
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। आज आप अपने को काम व संबंध की कशमकश में फंसा पाएंगे। अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने से आप भी अधिक प्रसन्न व सहज रहेंगे। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है।
धनु राशिः परिवार का माहौल करेगा आपको परेशान
10 of 13
धनु राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है।
आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यालय में बुरे माहौल का एहसास होगा। आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं।
मकर राशिः सरकारी काम बनेंगे
11 of 13
मकर राशि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें। आज आप अपने रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे, क्योंकि आपकी पसंद को लेकर आपके परिवार वालों और दोस्तों की सहमति ना हो। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। शुरुआत में इसको करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में अपनी समझदारी से आप इन्हें भी हल कर लेंगे।
कुंभ राशिः आर्थिक पूंजी में होगी बढ़ाेतरी
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अपने नेतृत्व के कौशल को दिखाने का यह सही समय है। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं।
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें, क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। सोच समझ कर लिए गए फैसले अंत में आपको खुशी देंगे। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। आर्थिक रूप से आपने कुछ अच्छी प्रगति की है अत: आज आप अपने आत्म-विश्वास में वृद्धि देख सकते हैं इससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी।