फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार का दिन लाएगा इन राशि वालों के जीवन में बहार

Mon, 26 Dec 2016 10:29 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
चन्द्रमा कल शाम मंगल की राश‌ि वृश्च‌िक में आ चुके हैं। इस राश‌ि में चन्द्रमा का संचार आज ‌क‌िस राश‌ि वाले के ल‌िए शुभ फलदायी रहेगा, जान‌िए अपनी राश‌ि से।
विज्ञापन

मेष राशि: आज व्यावसायिक सफलता मिलेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। रोमांस के लिए यह अच्छा समय है। अपने प्रेमी के साथ बाहर जाकर समय बिताएं। आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें। इसका अच्छा लाभ दिखेगा। मधुमेह से ग्रसित व्यक्तियों को आज अपनी बीमारी पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। अब वह समय आ गया है जब आपको मानना पड़ेगा कि लम्बे समय से चली आ रही बीमारी दूसरी बीमारियों को जन्म दे सकती है।
विज्ञापन

वृष राशि: प्रियजनों के साथ समय बितायें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आप अपनी जिंदगी में बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जैसे आपके रिश्ते, आपका व्यवसाय आदि। आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। अगर आपने पहले से ही विदेश में निवेदन कर दिया है तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं। लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। कई सारी योजनाएं जो अधर में लटकी हैं उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगायें कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी। आप वह कार्य करें जिसमे लाभ मिले और प्रियजनों के साथ समय बितायें।

मिथुन राशि: अच्छी होगी आज आमदनी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। अगर आज ऑफिस में आप पर कोई फिदा है तो धीरज रखें। आपको इस वक्त यह रिश्ता निर्दोष लग सकता है, लेकिन बाद में यह आपके कैरियर को बिगाड़ कर रख देगा। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। इसलिए, किसी से भी कोई बात ना करें। अगर आप पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में हैं तो आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आप पायेंगे कि आपके ओवरटाइम काम करने और दूसरे कारणों से भी इन दिनों खूब पैसा आ रहा है। आज आप किसी चीज को लेकर डर सकते हैं। बिना किसी कारण आप ना डरें। आप वास्तविकता और स्पष्टता पर ध्यान दें। दिमाग को शान्त करने के लिए आप अलग-अलग तरह की तरकीब अपनाएं।
विज्ञापन

कर्क राशि: खर्चों पर लगाम लगाएं

5 of 13
कर्क राशि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने  की इस समय प्रबल संभावना है। खास तौर से अगर आप आइ. ए. एस में जाना चाहते हैं तो सही पद की खोज करें और इसके लिए अपना आवेदन भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमन्द रहेंगे। जो लोग पाचन क्रिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज देखेंगे कि इस परेशानी के लक्षण खत्म हो जाएंगे और फिर से आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशि: परिवार के साथ खूब मजे करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। फिर भी, फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है। आज बिजली से सम्बन्धित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना या कोई चोट लग सकती है इसलिए बिजली के घरेलू उपकरणों जैसे की माईक्रोवेव या हीटर का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। आग या गर्म पदार्थो द्बारा किये गए काम में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

कन्या राशि: आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। अपने परिवार के साथ खेलने व खुलकर मौज मस्ती करने का यही समय है। आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। क्योंकि आज आपकी राह में कईं अड़चनें खड़ी हैं। प्रोपर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको खुद से उत्साह दिखाना होगा। हिम्मत ना हारें, यह समय थोड़ी देर के लिए है जिसमें आप मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस करेंगे। आप जल्दी ही पहले जैसे हो जाएंगे।

तुला राशि: आज काम में सफलता मिलेगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। प्रभाव बनाने के लिए सज-धज कर निकलें। अगर आपकी योजना है तो आज आप कोई नई परियोजना शुरू कर सकते हैं। इस दिशा में आज आप अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं। अगर आज आप अपने नए काम की शुरुआत करते हैं तो आने वाले समय में आपको लाभ ही होगा। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं। कोशिश करें कि आज आप आराम करें और सही खाना खाए। अगर आप किसी परेशानी को लेकर चिन्तित है तो सही डॉक्टर के पास जाए।

वृश्चिक राशि: परिवार और काम के बीच संतुलन बनाएं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्रार्थमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। आज आपको चाहिए कि प्रेमपूर्वक साथ बैठकर उन समस्याओं का हल खोजें जिनसे रिश्तों की गरमाहट पर असर पड़ा है। आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन, इस प्रशंसा को अपने सिर पर ना चढ़ने दें। अगर आप इसमें सफल रहे तो आपको लाभ ही होगा। सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए आर्थिक क्षेत्र में आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। आर्थिक मामले और निवेश के क्षेत्र में आप काफी दिनों से हतोत्साहित थे, इसलिए आज हो रहे इस बदलाव का जमकर स्वागत कीजिए, और अपनी तरक्की में इसका इस्तेमाल कीजिए। मधुमेह और बल्डप्रेशर मरीजों को ज्यादा सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन लें जो आपको बताया गया हैं।

धनु राशि: काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है। आपके प्रेम प्रसंग में आज नई उत्सुकता व हैरानी घुल जाएंगी। इसलिए बदलाव के लिए तैयार रहें। काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आजका दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आपके सभी इन्टरव्यू बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन फिर भी नौकरी मिलने में देर ही होगी। कुछ समय अगर आप शांत रहें तो ही ठीक होगा। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आपको लगेगा कि पूरी योजना में कोई खामी रह गई। इसलिये कोई बड़ी उम्मीद करें। आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।

मकर राशि: सकारात्मक परिणाम मिलेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है। इन पलों में आनंद करें। हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। आज आप तनाव को कम रखने की कोशिश करें क्योंकि आपको किसी वजह से तनाव हो सकता है। आप गहरी और लम्बी सांस लें और योग करें ताकि तनाव कम हो जाए और आपके घर में अच्छा वातावरण बना रहे। आप तनाव के कारण ज्यादा ना सोचा करें, क्योंकि परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। आज दंपतियों को बाहरी लोगों से अनर्गल संबंधों के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। आपसी मतभेदों को मिटाने के लिए साथ बैठकर, बातचीत करके और अपने मनोभावों को प्रकट करके आपसी मतभेदों को मिटाया जा सकता है। विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। अपने आप को शाबाशी दें और मित्रों के साथ समय बिताएं। कफ और जुकाम से सावधान रहें, क्योंकि आज आप छोटी-छोटी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। आपको इन छोटी बीमारियों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मीन राशि: कोई इनाम मिल सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। आज आपको अपने पार्टनर से एक नायाब तोहफा मिल सकता है। शुक्रिया और प्यार अदा करें। आपकी कोशिशों से रिश्ते में बहार आ सकती है। दिनभर आनंद करें। कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे इसलिए कोई स्वास्थ्य विकार की खबर नहीं मिलेगी। आपकी शारीरिक और मानसिक उर्जा आपको शक्ति देगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का आनन्द लें। आज आप टहलने जायें या कोई खेल खेलें। आपकी उर्जा का स्तर आज उंचा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें