मेष राशिः आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे
जो लोग परीक्षा देने की तैयारी में हैं आज का दिन उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। शायद आपका मन पढ़ाई में ना लगे लेकिन आपको पूरा मन लगा कर पढ़ाई करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी नकारात्मकता को अपने मन में ना आने दें वरना आप कुछ गलती कर बैठेंगे। अपने आप से कहें कि आप ये कर सकते हैं और फिर देखिये आप सब कुछ कर पाएंगे।
हाल की कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा व जीवन में रोमांस का पुनः आगमन होगा। अपनी इच्छाओं के बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें। सभी विषयों पर गलतफहमी आज ही दूर करना संबंध के लिए बेहतर है।
विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। यदि आप अपने घर में ही काम करते हैं तो आज व्यावसयिक परिसर की ओर भी आपको जाना पड़ सकता है।
समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें। व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें। सकारात्मक सोचें, नतीजा अच्छा होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः प्रशंसा व प्रसिद्धि पा सकेंगें।
2 of 12
वृष
ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। पैसा खर्च करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान दें कि आप अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। अपने घर को खूबसूरत बनाने से आपको भी तरोताजा महसूस होगा।
अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। ये छोटी-छोटी खुशियां आपके लिये यादगार बन जाएंगी, जिनसे कि आपका रोमांस बरकरार रहेगा। यह खुशियां आपसी रिश्तों को मजबूत बनाएंगी व भविष्य भी उज्जवल करेंगी।
आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगें।
आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। आज उसे खरीद डालिये और वाकई आपको इससे अच्छा लगेगा। कहीं ऐसा ना हो कि बाद में पछताना पड़े। इसलिये इसे कर ही डालिये।
विज्ञापन
मिथुन राशिः अधिकारियों पर आपका बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ेगा
3 of 12
मिथुन राशि
आज अपने आपको व्यवस्थित करने का दिन है। अपने बिलों को अलग-अलग करें, अलमारियों को साफ करें और अपने लिए एक बजट निर्धारित करें। आज आप अपने प्रयासों में सफल होंगे और इससे आपको आने वाले समय में लाभ होगा। अगर ये काम आप से खुद नहीं हो रहा है तो आप किसी की मदद भी ले सकते हैं।
आज आपकी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी व आप पहले से सोची हुई दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपके परिवार वाले आपका पक्ष समझेंगे व आपका प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा। इस समय का आनंद उठाइए व विश्वास को अधिक मजबूत कीजिए।
आज आप अपने लंबे समय से रुके हुई कार्य योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। इससे ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे आपके अधिकारियों पर आपका बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ेगा और आप बेकार के तनाव से भी बच सकेंगे।
आज आपकी चुस्त और चतुर सोच आपको सही फैसला लेने में काम आ सकती है। जो व्यवसायकर्ता शेयर बाजार में काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। अगर आप चाहते हैं कि आपका व्यवसाय कई ऊंचाईयां छुएं तो सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि आपको सारा काम एक तैयारी के साथ करना होगा। और यही आपकी आर्थिक कठिनाईयों को खत्म करने में मदद करेगी।
कर्क राशिः सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं
4 of 12
कर्क राशि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
दंपति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। इस समय का आनंद उठाने के आप हकदार हैं, इसलिए खुलकर मौजमस्ती करें।
यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्टों में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्षेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभप्रद है, इसका फायदा उठाएं।
आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। हो सकता है, आप किसी ट्रेडिंग की सोचें या फिर ऑनलाइन शेयर बाजार में हाथ आजमाना चाहें। नये प्रयोग करने के लिए आज का दिन बुरा नहीं है पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर आपको हर पल नजर रखनी होगी। ज्यादा जोखिम न उठाएं। आप फायदे में रहेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं
5 of 12
सिंह राशि
जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। अपने आपको समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया रूप दे सकें और साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं।
क्या आपको लगता है, आपका सम्बन्ध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। इस सुझाव पर सोच-समझ कर फैसला करें यह आपके लिए लाभकारी है।
अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं और धीरे-धीरे वो अपनी राय बदल लेंगे। इस दिशा में आपके द्वारा किये गये प्रयास आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाएंगे।
जो लोग कम्प्यूटर से जुड़े काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। हो सकता है, आज आपको कोई ऐसा काम मिल जाये जो किसी और कम्पनी को जा रहा हो। बस इस मौके को हथिया लीजिए। आगे चलकर बड़ा फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
कन्या राशिः पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं
6 of 12
कन्या राशि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी।
हो सकता है कि चाहने वाले से कुछ दूरियां बढ़ जाएं। चिंता ना करें, यह थोड़े समय के लिए है। अपनी इस तुनकमिजाजी और नकारात्मकता को अपने रास्ते में ना आने दें। ठंडे दिमाग से काम लें और अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताएं। फालतू की बहस मे ना पड़ें।
व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं। और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है। अपनी इच्छा पूरी करने में इस मौके का इस्तेमाल कीजिए।
सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं मगर मेहनत करने से आप फिर से पहली वाली स्थिति में आ जाएंगे। बाहर टहलने जाएं, ताजी हवा और व्यायाम से आपको लाभ मिलेगा। व्यायाम आपको वजन बढ़ने की परेशानी से भी बचा सकता है, जिससे आप बहुत दिनों से लड़ते आ रहे हैं।
विज्ञापन
तुला राशिः मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है
7 of 12
तुला राशि
आज आप अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। ये काम जरा मुश्किल है पर असंभव नहीं।
आज किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वर्तमान संबंध पर ध्यान दें। तुलना करने से आपके संबंध में कडुवाहट आ सकती है। हम सभी में कुछ न कुछ कमियां हैं व हम सभी किसी प्यार करने वाले साथी की चाहत रखते हैं।
फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। अपने प्रमुख को धन्यवाद दीजिये जिन्होंने आपके लिये सही रिपोर्ट तैयार की है। ये पदोन्नति आगे चलकर आपके लिये फायदेमन्द होने वाली है।
वृश्चिक राशिः आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए।
ना चाहते हुए भी आज आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद होगा। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। अपने उचित व्यवहार से आपसी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें।
आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित रख सके तो आप पाएंगे कि आपने बहुत कुछ हासिल कर लिया है।
यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पायेंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। कृपया इसे सामान्य ढंग से संचालित करें। आप बहुत परिश्रमी हैं और आप इन दोनों के बीच बड़ी ही चतुराई से सामन्जस्य बैठा सकते हैं। आपको आश्चर्य होगा जब बिना कहे आपकी पारिश्रमिक बड़ा दिया जाए।
धनु राशिः आज आपको विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है
9 of 12
धनु राशि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब कि आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। आज अपनी जिंदगी का सबसे मुशकिल क्षेत्र चुन लें वो चाहे पैसे से संबंधित हो, घर से या फिर काम से संबंधित हो और उस पर काम करना शुरू कर दें। उस क्षेत्र के हर पहलु को सुलझा लें, कल से शायद आप खुद को एक अलग रास्ते पर पाएं। इससे भविष्य में आपकी उत्पादन क्षमता बढेगी।
आज आप याद रखें कि घास की दूसरी तरफ हमेशा हरियाली नहीं होती, खासकर प्यार के मामले में। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आप उसी रास्ते को चुनें जो जिन्दगी की लम्बी दौड़ में आप दोनों के लिए बेहतर है।
आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। आपकी मेहनत से आपके घर व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए आप मजा लें।
यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है।
मकर राशिः सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे
10 of 12
मकर राशि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ शायद आपको उनके साथ का मजा ना लेने दें लेकिन आप दोनों में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में संबंध सुधारे जा सकते हैं, किन्तु अपने उत्तरदायित्व का भी ख्याल रखें।
आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिये प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। वे आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपना चाहते हैं।
अपने वाहन जैसे कार आदि के प्रति उचित सावधानी बरतें क्योंकि चोरी होने की वजह से इन चीजों से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं की अच्छी प्रकार देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी गलती के बिना भी उसके नुकसान होने या चोरी हो जाने की आशंका है। आप सुनिश्चित कर लें कि आपके पड़ोसी कहीं आपको नुकसान तो नहीं पहुंचाने वाले हैं। यदि आप सतर्क हैं तो आप इस नुकसान से बच सकते हैं।
कुंभ राशिः आर्थिक मामले में आप किसी के कहे में ना आएं
11 of 12
कुंभ राशि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। इस यात्रा पर जाते समय अपने विजनेस कार्ड साथ ले जाना ना भूलें, हो सकता है वहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो।
आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। आपको अपने प्यार की देखभाल करनी होगी। जहां तक हो सके मतभेदों को ना होनें दें और उनका निपटारा बातचीत से करें।
आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी नई संस्था में भी आपको पूरी मेहनत से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय में आप अपने लंबे व तुरंत करने वाले कामों की सूची बना सकते हैं।
आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। अब तक आपके अपने किये फैसले अच्छे ही रहे हैं, तो फिर खुद पर संदेह कैसा! अपने फैसले पर अड़े रहें। आपका फैसला सही साबित होगा।
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं । इन दोस्तों के साथ अपना रिश्ता यूं ही बनाए रखें।
आज आप बिना सोचे समझे कार्य करने के मूड में हैं। आप अपने करीबी से फोन अथवा ई मेल द्वारा संदेशों का आदान प्रदान करेंगे। अपने साथी के पास आप उत्तेजक संदेश भेजकर अपने संबंध में रोमांस बनाए रखने में सफल होंगे।
आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा।
जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस आइडिया को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।