फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार का दिन धन और नौकरी व्यवसाय के मामले में आपके लिए कैसा है जानिए

Wed, 25 Jan 2017 11:00 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
बुधवार का द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा है। नौकरी, व्यवसाय और धन के मामले में आपको आज क‌ितना लाभ म‌िलने वाला है जबक‌ि चन्द्रमा का गोचर आज धनु राश‌ि में है।
विज्ञापन

मेष राशि: आज कोई अच्छी खबर मिलेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप पूरे दिन बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। आपकी प्रेम भरी जिंदगी का आज सफलतम दिन है। आपके द्वारा की गई कोशिशें आपके प्यार को मजबूत करती दिखाई देंगी। यह ना केवल आपकी आपसी समझदारी बढ़ाएंगी, बल्कि खुशनुमा, प्यार भरी जिंदगी के नये आयाम खोलेंगी। आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित रख सके तो आप पाएंगे कि आपने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है, इसलिए अपने सारे संपर्क और मौके साथ लीजिए व अपनी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़िये। आप अपना मन केन्द्रित करके ही किसी कार्य़ को करें।
विज्ञापन

वृष राशि: आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। आज जब आप अपने ही क्षेत्र में कुछ विशेषज्ञों से मिलेंगे तो आप कैरियर में आगे बढ़ जाएंगे। अपने उच्च अधिकारियों की मदद लें और फिर देखें कि आपको कितने अच्छे परिणाम मिलते हैं। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक सोच लायें और अपनी नकारात्मक सोच पर काबू करें।

मिथुन राशि: आज का दिन खूब मजा करने का है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें। सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं। आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ऊच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप बाहर जाकर कुछ अलग करेंगे। हो सकता है आप कोई नया व्यायाम या नया खेल खेलें।
विज्ञापन

कर्क राशि: खर्चों पर नियंत्रण लगायें

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। काफी समय से यह मित्र आपकी ओर आकर्षित था। आपके कैरियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है। इसको कम करने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं। कुछ और समय कोशिश करके देखें, आपको लाभ जरूर मिलेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगायें, सिर्फ खरीदना है इसलिये खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज का दिन स्वयं के विषय में विचार करने का है। यदि आप अपने लिये कुछ करना ही चाहते हैं, तब अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हुए संतुलित खरीदारी कीजिये। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है पर आप लगातार अपना कार्य करते रहेंगे, वो भी बिना थके। कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

सिंह राशि: कुछ लोगों से सावधान रहें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। समझदारी इसी में है कि ये जानने की कोशिश करें कि बात कैसे और कहां बिगड़ी और उसे सुधारने की कोशिश करें। आज आवश्यकता है कि आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करें, अपने साथी के साथ बैठकर शांत भाव से विचार विमर्श करें। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। वो शायद आपको उच्च अधिकारियों की नजर में गिराने की कोशिश करें। हाल में दिखावा और ठाट-बाट पर खर्च करने के कारण आज आपको नकदी की कमी खलेगी। इसके चलते आज कोई कर्ज ले सकते हैं। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे परन्तु यह तनाव दूर करने के लिये उचित समय है, अपने दर्द को सही करने के लिये उसके कारण का पता लगाएं आपका मानसिक स्तर आप पर तनाव डाल सकता है इसलिये सावधान रहें और चल रहे मानसिक तनाव को दूर करें।
विज्ञापन

कन्या राशि: मानसिक शांति भंग ना होने दें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। दम्पति को एक दूसरे से ठहराव व सन्तुष्टी मिलेगी। इस समय का आनन्द उठाएं व शाम को साथी के साथ समय बिताने के लिए बाहर अवश्य जाएं। यदि आप लंबे समय से काम के बोझ तले दबे हुए हैं तो आज के दिन आपके सहकर्मी इसमें से आपको बाहर निकलने में मदद कर सकते है। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। यह फायदा पदोन्नति या प्रोत्साहन राशि के रूप में हो सकता है। आज आपको कोई जोड़ों की चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए घुटनों व एड़ी की चोटों से सावधान रहें। ध्यान रहे, कि आज आप कोई ज्यादा दबाव वाला काम ना करें ताकि आप जोड़ों के दर्द से बच जाएं। वैसे आज आपका स्वास्थय ठीक रहेगा।

तुला राशि: अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें

8 of 13
तुला राश‌ि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। आज शायद आपके उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपकी तरफ कुछ बदला सा रहेगा। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। इससे आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। इसलिए इस हालत से समझदारी से बच निकलें। ताकि न पैसा हाथ से जाए न रिश्ता बिगड़े। किसी बीमारी का सही वक्त पर पता चलने के कारण आप उसे सही करने के लिए उचित दवाई और खान-पान में थोड़ा बदलाव ला सकते हैं। साथ में आप कुछ शारीरिक क्रियाओं द्वारा अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आने वाले समय में आपको इसका लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं। आज आप इस तरफ पूरा ध्यान दें। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं और धीरे-धीरे वो अपनी राय बदल लेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठायें और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ायें। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि: आज दिनचर्या में नयापन लाने की कोशिश करेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपनी पुरानी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। क्यों ना उस रुचि की और ध्यान दिया जाए जिसे आप बहुत समय से करना चाह रहे थे। आज अपनी बोरियत से बाहर निकल कर ऐसा कुछ करें जिसकी कभी किसी ने आपसे अपेक्षा भी नहीं की थी। आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। हो सकता है, आप अपनी कम बचत और डांवाडोल आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हों। इसलिए आप किसी फिक्स्ड डिपोजिट या ऐसी ही किसी लम्बी लेकिन निश्चित आय वाली योजना के बारे में सोचें। आज आप खुद पर काबू रखने की कोशिश करें। आपका खाने पीने या धूम्रपान की तरफ हल्का रूझान रहेगा। आज वह दिन है जब आप अपनी बुरी आदतों पर रोक लगा सकते हैं।

मकर राशि: आज आपको खूब पहचान मिलेगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप में से जो शादीशुदा हैं, आज गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। आज के हालात आपको अवैध संबंध की ओर धकेलेंगे, आप दूसरे के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से काम करें। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। आपके लिए बहतर होगा कि कोई दुर्घटना होने से पहले ही आप खुद को बचा लें। बाद में पछताने से अच्छा कि आप पहले ही खुद को सुरक्षित कर लें इसलिए आज तैराकी के लिए ना जाएं भले ही वह कोई पूल हो या तालाब।

कुंभ राशि: आज पदोन्नति के अवसर मिलेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वास्तविक संबंध सुधारने की कोशिश करें। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। अपने फोन के पास ही रहें, जिससे आप इस मौके को खो ना बैठें। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये। आज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन

मीन राशि: यात्रा करने के लिए शुभ है दिन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आज का दिन आपके रोमांस के लिए उत्तम संकेत लाया है। अकेले लोगों का उनके पार्टनर से मिलन होगा। आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आप जो अपनी पढ़ाई पर घंटों बिता रहे हैं उसका आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा। पढ़ते समय अपना मन न भटकायें और बाद में आप महसूस करेंगे कि आपके पास सोने की लिए भी पर्याप्त समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें