जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः अचानक पैसा आने की संभावना
2 of 13
मेष राशि
कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिए चमत्कार के समान होगा। इससे सुनहरा भविष्य व आर्थिक लाभ, दोनों ही आपको मिल पाएंगे। आप में से कुछ को बड़े रोचक व्यक्ति भी मिलेंगे। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाए। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं। आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः किसी बहस में ना पड़े
3 of 13
वृष राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। पिछले दिनों जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है।
मिथुन राशिः खर्च भरा रहेगा दिन
4 of 13
मिथुन राशि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जाएगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है।
विज्ञापन
कर्क राशिः लोन मामले में कोई शुभ समाचार
5 of 13
कर्क राशि
यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा, लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। ध्यान रहे कि उधार उतना ही लें जितना कि चुकता कर सकें।
विज्ञापन
सिंह राशिः दोस्तों की ओर से अच्छी खबर मिलने संकेत
6 of 13
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है, इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इस में बाधाएं आ सकती हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है। आगे बढ़कर इस मौके का फायदा उठाइये।आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
तुला राशिः निवेश का नया विकल्प तलाशेंगे
8 of 13
तुला राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं, लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। कोशिश करें कि सब एक दूसरे के साथ मिल कर रहें। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार साैपा जा सकता है। सबके साथ मिलकर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे।
वृश्चिक राशिः सफलताओं वाला रहेगा दिन
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। देर किस बात की है अपने दोस्तों को बुलाइये और मजे कीजिए। आज आप साथी के साथ समय बिताना चाहते हैं, किन्तु कार्यभार के कारण आपको यह संभव नहीं लग रहा। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे।
धनु राशिः नुकसानदायक रहेगा दिन
10 of 13
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। बस आप ध्यान रखें कि आप अपनी योजनाओं को आधे-अधूरे नहीं छोड़ रहे। इन पर अपना दिमाग लगाएं और इन्हे पूरा करें।
मकर राशिः शहर से बाहर काम करने की योजना छोड़ दें
11 of 13
मकर राशि
आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप में से जो शादीशुदा हैं, आज गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। आज के हालात आपको अवैध संबंध की ओर धकेलेंगे, आप दूसरे के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे। आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है।
कुंभ राशिः
12 of 13
कुंभ राशि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तब आज आपको विदेश जाने के लिए कहा जा सकता है। आज की आपकी यात्रा सफल रहेगी और आप अपना सही प्रदर्शन करते हुए प्रभाव व प्रतिभा का सिक्का जमा पाएंगे। आपका दिन शुभ हो। आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है।
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है, लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। अगर संभव हो तो प्रेम दिखाने के नए व अलग तरीके का प्रयोग करें। इस समय आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर है। आप अपने सभी काम अपने उच्चाधिकारियों की उम्मीद के अनुसार ही पूरे कर सकेंगे। आप अपने काम को सौ प्रतिशत मन लगा कर ही करते हो। आपका आत्मविश्वास सभी को आकर्षित कर लेता है। आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं।