फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जानें अपना राशिफल

Fri, 23 Jun 2017 06:11 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अधिकारी से मतभेद हो सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। आपको लगेगा कि इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। ये अपनी पहले से चली आ रही समस्याओं को हल करने का समय है। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है।  व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें। 

म‌िथुन राश‌ि: कानूनी झगड़े में पड़ सकते है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे।  आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। 
विज्ञापन

कर्क राशि: अपने साथी के साथ समय बिताएं

5 of 13
कर्क राशि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है। आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। अपनी योग्यता को बढ़ाइए, आपके करियर और आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे जो पहले आपके हाथ से फिसल गये थे।                
विज्ञापन

कर्क राशि: आज रुके हुए काम पूरे होंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं, इससे आपको राहत मिलेगी। ये आपकी कड़ी मेहनत और सही चुनाव का ही परिणाम है। आज बस आपका ही दिन है, बहुत कुछ मिलेगा, कहीं से मोटी रकम भी। तो फिर देर क्यों? कुछ बड़ा निवेश कर डालिए। पैसा यूं ही मत खर्च होने दीजिए। सोच समझ कर पैसा लगायेंगे तो खर्च करने के लिए जेब में भी पैसे बचेंगे। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। चिन्ता ना करें, उनकी सेहत ठीक रहेगी। फिर भी उन्हें जांच के लिए लेकर जाएं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज भाग्य आपका साथ देगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं  आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें जिसमें लाभ होना निश्चित है। आज बहुत समय से चली आ रही कमर दर्द की शिकायत महसूस करेंगे। ज्यादा शारीरिक काम और उसके दबाव से बचने के लिए हल्का व्यायाम कीजिए। ध्यान रहे कि आप कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए और ज्यादा मेहनत वाली कसरत ठीक होने के बाद कीजिए। 

तुला राश‌ि: आज ऑफिस में अच्छा समय बीतेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। पैसा खर्च करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान दें कि आप अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं।  आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे।             

वृश्‍च‌िक राश‌ि: यात्रा का योग बन सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अब आप व आपके परिवार के लोग एक-दूसरे को आसानी से समझ पा रहे हैं। अपने प्रयास जारी रखें और खुशहाल जीवन का मजा लेते रहें।  अपना साथी चुनने में सावधानी बरतें व पहले की तरह गलती ना दोहराएं। लम्बे समय तक आपको व आपके परिवार को सुख प्रदान करने वाले साथी का चुनाव करें। आज के दिन काम के लिये यात्रा हो सकती है। ये एक छोटी सी यात्रा हो सकती है। 

धनु राश‌ि: पति-पत्नी में संबंध मजबूत होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। जीवन साथी का चयन करने में अपने दिल की आवाज को सुनें। काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। 

मकर राश‌ि: किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। आपके उच्चाधिकारी व सहकर्मी आपकी प्रतिभा को देख कर आपसे प्रभावित होंगे और आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। 

कुंभ राश‌ि: शिक्षा के क्षेत्र में सफल होगें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्टों में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभप्रद है, इसका फायदा उठाएं। आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है।             
विज्ञापन

मीन राश‌ि: जमीन जायजाद में फायदा मिलेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, सके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें।  इससे आपको नए विचार और नई तकनीक अपनाने में आसानी होगी। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। जमीन जायदाद पर किया गया खर्च आगे चल कर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें