शनि महाराज 26 जनवरी को वृश्चिक राशि से जा रहे हैं। इस राशि में अंतिम शनिवार को शनि महाराज किस राशि पर कृपा करेंगे, जानिए आपकी राशि पर शनि कितने मेहरबान हैं।
विज्ञापन
मेष राशि: आज आप अपने काम को ले कर खुश रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। साथी से मिलने के उपरान्त आये परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। आज आप अपने काम को ले कर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी मेहनत को देखा जा रहा है। इससे आपको आज धन लाभ हो सकता है। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा।
विज्ञापन
वृष राशि: आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा। आज आप अपने रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे, क्योंकि आपकी पसंद को लेकर आपके परिवार वालों और दोस्तों की सहमति ना हो। आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आप जानते हैं कि आप में काबिलियत है, इसलिए भविष्य में भी इसी तरह से अपना प्रयास जारी रखें। कुछ दिनों से आप दान की सोच रहे थे आज का दिन अच्छा है, दान कर डालिए। मौका भी है और दस्तूर भी। दान करने से आपको खुशी और मन की शांति मिलेगी। नेक कामों के लिए कुछ दान भी कीजिए। अगर आपको जल्दी में कोई स्वास्थ्य विकार से गुजरना पड़ा है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सिरदर्द, पेटदर्द और जुकाम जैसी परेशानीयों से आप छुटकारा पा सकेंगे। अच्छे खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें जिससे आपका शरीर ऊर्जावान् और सही दिशा में प्रगतिशील होगा।
मिथुन राशि: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप यह जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है। जीवन अब अलग और सब कुछ ताजा व नया लगेगा। ऐसा लगेगा कि आप और आपका साथी एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों का प्यार में होना सुखद बात है व यह आगे ज्यादा गहरा हो सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप गन्दी आदतों से निजात पाना चाहेंगे और कुछ नया करेंगे। धूम्रपान से दूर रहें और ताजा जूस पीने की आदत डालें। आप इस सकारात्मक ऊर्जा का इस्तमाल अपनी सेहत को ठीक करने में लगाएं। इससे आप अपने मूड और ऊर्जा स्त्रोत में काफी अन्तर देख पाएंगे। दिन के अन्त तक आपका दिमाग, शरीर और आत्मा मजबूत रहेंगी।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज विदेश से आपको खुशखबरी मिल सकती है
5 of 13
कर्क राशि
ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। अपने घर को खूबसूरत बनाने से आपको भी तरोताजा महसूस होगा। आप आज किसी ऐसे दोस्त के साथ प्यार का इजहार करने के लिए ललचाएंगे, जिससे आप खुद आकर्षित रहे हैं। आज विदेश से आपको खुशखबरी मिल सकती है, खास तौर से यदि आप विद्यार्थी हैं और आपने विदेश में कहीं दाखिले या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है तो ये खुशखबरी विदेश में आपकी नौकरी से संबंधित भी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे बढ़ती रहेगी और उनका ध्यान इस समय अपनी पढ़ाई पर ही रहेगा। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पायेंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। कृपया इसे सामान्य ढंग से संचालित करें। जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज आप अपने परिवार के साथ खूब मजा करेंगे
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। कुछ ऐसा करें जिससे सभी को खूब मजा आए और आप एक दूसरे के और करीब आ सकें। खतरे मोल लेने की आपकी क्षमता के कारण आपको व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। हो सकता है, आपको बाहर जाने का मौका भी मिले। इस बदलाव से आप व्यावसायिक सफलता के मार्ग पर चल पड़ेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की अपनी क्षमता का विकास करना होगा। आपको खबर मिलेगी कि जो चीज़ आपके लिये काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो अथवा आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो, दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। इन भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह का त्याग करें, अपना समय परिवार व दोस्तों के साथ गुजारें। आज आपके लिए अच्छा मौका है आप मोटापे पर काबू कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी और पर आश्रित ना रहें
7 of 13
कन्या राशि
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आप अतिरिक्त खुशी में मग्न होकर अपने साथी के लिए कुछ कर गुजरने की स्थिति में है। आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। आज का आपका धन किसी विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्च होगा। आज आप अपनी स्वास्थ्य सबंधी क्रियाओं पर ध्यान देंगे। आज आप योग और ध्यान के बारे में सोचेंगे जिससे आपका मानसिक स्तर सुधरेगा। आप ताजा खाना खाने पर ध्यान देंगे ताकि आप संतुलित आहार ले सकें। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे। आज आप जीवन के हर स्तर पर अच्छा महसूस करेंगे।
तुला राशि: आज आपका मन व्यायाम में लगेगा
8 of 13
तुला राशि
अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। शारीरिक संबंध आप में खुशियां व जोश भर देंगे। आपको अपने दिल एवं आत्मिक सुख के लिए कुछ ऐसे ही अविस्मरणीय क्षणों की प्रतीक्षा थी। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। हाल में किसी लेन-देन को लेकर आज आपको कोई पछतावा हो सकता है। अगर आपने किसी को उधार दे रखा है या आपकी आमदनी का जरिया ठप हो गया, जैसे नौकरी गई, तो समझिए कि आप अभी मुश्किल में आने वाले हैं। आज आपका मन व्यायाम में लगेगा। लम्बे समय के अंतराल के बाद आज आपका मन फिर से व्यायाम करने में लगेगा। आप चाहेंगे कि जल्दी ही आप अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में ले आएं।
वृश्चिक राशि: आज सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं तो आज के दिन कुछ रुकावटों का सामना करना होगा। हो सकता है कि आपकी आजीविका में कुछ परिवर्तन हो। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज के दिन इस मुद्दे पर की गई बातचीत अथवा आवेदन सफल ही होगा। आज ग्रहों का आप पर साकारात्मक असर रहेगा और आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। आज आप खुद में और अपने मूड में सुधार देखेंगे। आप मौके का फायदा उठायें और कुछ व्यायाम करें ताकि आपको आने वाले समय में इसका लाभ हो।
धनु राशि: शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए शुभ है आज का दिन
10 of 13
धनु राशि
शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। शायद विदेश जा कर पढ़ने का ध्यान आपके मन में आ जाए। अगर ऐसा कोई अवसर मिले तो उसे हाथ से ना जानें दें। आज की रात रोमांस से भरपूर एक यादगार रात होगी, जिससे आपको भरपूर खुशी मिलेगी। आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके कैरियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा। परन्तु खाने और व्यायाम पर ध्यान दें इससे आपको फायदा मिलेगा। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो यह उचित समय है इस पर ध्यान देने का। आपको इसका असर एक रात में तो नहीं परन्तु आने वाले समय में मिलेगा।
मकर राशि: आज सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे
11 of 13
मकर राशि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आज आप किसी आयोजन में लगे हैं तो आपके पार्टनर आपको एक बहुत अच्छा तोहफा दे सकते हैं। आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिये प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। इधर-उधर से लिए गये सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। आप उन कामों से दूर रहें जिनसे आपका मूड खराब हो सकता हैं। सिर्फ खाने के लिये न खाएं बल्कि आपको इसमें भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ध्यान रखें की पौष्टिक भोजन ही आपको स्वस्थ रखने मे सहायक होगा।
कुंभ राशि: आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार हो कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आप आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिनका अपने माता-पिता से परिचय कराने में आपको कोई संकोच नहीं होगा। आपकी पसंद पर आपसे भी ज्यादा आपके अभिभावक खुश होंगे, क्योंकि वह पार्टनर आपके साथ-साथ आपके घरवालों की भी खातिर करता है। अगर आपका खुद का व्यवसाय है तो हो सकता है कि आज आपको विदेश से कोई अवसर मिल जाए। ये अवसर आपके उत्पाद या सेवा को एक नई दिशा में ले जाएगा। आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आज आप असुरक्षित महसूस करेंगे और परेशानी भी साफ-साफ दिखेगी। आज आप कुछ उलझन की स्थिति मे भी रहेंगे। आप तनाव को कम करने के लिये योग या व्यायाम करें। यह छोटी परेशानी इतना महत्व नहीं रखती इसलिए इन पर ध्यान न दें।
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर आशान्वित दिखाई देंगे, खासकर यदि वे किसी सहकारिता क्षेत्र के व्यवसाय में काम करना चाहते है। इस दौरान कईं विकल्पों के सामने होने के कारण आप भ्रमित होंगे। आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। रुपये-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है ही तो उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। कुल मिलाकर आर्थिक लाभ के साथ मन की शांति भी मिलेगी। दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। याद रखें की आप संतुलित खाना लें ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे। दिमागी तनाव को न आने दें इससे परेशानी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द लें।