शुक्र की राशि वृष में चल रहा चन्द्रमा आज किसे नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य, धन और प्यार के मामले में खुशी देने वाला है, जानने के लिए पढ़ें अाज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा
2 of 13
मेष्ा राशि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा। आपकी हाजिरजवाबी हर एक को खुश करेगी। हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे। आज का दिन आपके नये रिश्ते के लिए बहुत अच्छा है।
अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आपके पास कोई जादुई छड़ी नहीं है, लेकिन अगर आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं।
आज काफी दिनों के बाद आप खरीदारी करने के लिये जाने वाले हैं। अपने मनोरंजन के लिये थोड़ा बहुत खर्च कर देना ठीक है लेकिन सब कुछ लुटा देना ठीक नहीं है। आज आपको मनोरंजक खरीदारी और बचत, दोनों का संतुलन बनाकर रखना है।
आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य और उर्जा का उपयोग कुछ जरूरी व्यायाम, अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे खान-पान को कायम रखने में करें।
विज्ञापन
वृष राशिः कोई अच्छी खबर आ सकती है
3 of 13
वृष्ा राशि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें।
आपके व आपके साथी के बीच आम दिनचर्या के कारण बोरियत घर कर गई है। यदि आप घंटों काम कर रहे हैं व घर पर माता-पिता, बच्चे आदि हैं, तब भी एक फोन कॉल द्वारा या फूल ले जाकर आप अपने संबंध में नई जान डाल सकते हैं।
क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है।
अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखिए कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो।
मिथुन राशिः धन के मामले में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप में से जो लोग परेशानी को सामना कर हे उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। ये सब करने के लिए आज से ज्यादा बेहतर दिन हो ही नहीं सकता। आपका यही कदम आपके भविष्य के लिए शुभ फल दायक रहेगा।
आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपको आने वाले समय के अप्रात्याशित अवसरों के लिये निवेश करना चाहिये। आज का आपका वित्तीय भविष्य थोड़ा सा डांवाडोल है।
जो खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है उससे आपको दूर रहना होगा। आज आपको मजबूत रहना होगा। ध्यान रहे अपने मन पर काबू करके ही आप अपनी सेहत का लम्बे समय तक ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।
आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। जहां–जहां आप जायेंगे लोगों के विशेष आर्कषण का कारण बन जायेंगे। अपनी इस खूबी को यूं ही व्यर्थ में ना गंवा कर आप जिंदगी को प्यार से सराबोर कर लें।
अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आपको कुछ और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, क्योंकि आपका बॉस चाहता है कि आप थोड़ा और सहयोग करें। अपने कैरियर के लिए आपको ये जिम्मेदारियां स्वीकार कर लेनी चाहिए। इससे आपको लंबे समय में बहुत लाभ मिलेगा।
यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किये गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। सभी प्रपत्रों और कागजों को सही तरीके से जमा करते हुए बैंक में दें क्योंकि इन कामों के लिये आज का दिन खास है।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे।
आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें क्योंकि अगर एक बार आप इस व्यवसाय में घुस गए तो फिर उसे छोड़ना मुश्किल हो जाएगा।
आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। अपनी जेब को थोड़ा तंग करके चलें इस तरह से आप खर्चों के बोझ से बच निकलेंगे।
अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिये बेहतर समय है। आप कुछ हल्के व्यायाम कर सकते हैं ताकि आप स्वस्थ रहें और शरीर मजबूत हो। जोड़ों के दर्द के कारण आप व्यायाम बन्द न करें अन्यथा आपकी शारीरिक संक्रमण शक्ति प्रभावित हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को महत्व दें।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें
7 of 13
कन्या राशि
आपकी स्वच्छंद सोच आज एक खास जगह बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप चाहे कुछ भी करें लेकिन अपने अंदर की आवाज के बताए रास्ते पर ही चलें। आप वो इंसान हैं जो कभी भी खतरा मोल लेने से नहीं डरते। आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें और आप पाएंगे कि जो लोग आपकी निंदा कर रहे थे वो भी अब आपके साथ ही हैं।
प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। गंभीरतापूर्वक सोचें कि यह व्यक्ति जो प्रस्ताव कर रहा है क्या क्षणिक उपलब्धि के लिए अपने को जैसा बता रहा है, वैसा है। आज आप स्वयं रक्षात्मक रहें।
आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। आपको अपने समस्त विचारों को एकत्रित कर उनका सृजनात्मक उपयोग करना चाहिये। अपनी प्रतिभा देखकर आप स्वयं भी आश्चर्य करेंगे।
जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
तुला राशिः बहस में उलझने से बचें
8 of 13
तुला राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें।
रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आने वाला व्यक्ति आपको हैरत में डाल देगा। मौके का लाभ उठायें।
यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सके।
विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा। नतीजा जल्दी ही सामने होगा।
आज आपको सड़क दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा और अगर आप मोटरसाईकल चालक हैं तो बेहद सावधानी की जरुरत है। वाहन सावधानी से वाहन चलाएं। अगर आप समझदार हैं तो सड़क दुर्घटना होने से बचा सकते हैं और ये आप पर निर्भर करता है।
वृश्चिक राशिः सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही से बचें
9 of 13
वृश्चिक राशि
विद्यार्थियों के लिए आगे पढने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। आज आपको अपने सभी अवसरों में से सबसे अच्छे अवसर को चुनना चाहिए।
आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत के लिए अपने साथियों से भी प्रोत्साहन मिलेगा।
यदि आज आप अपने निवेश को केवल शेयर एवं स्टाक बॉन्ड से अलग करना चाह रहे हैं तो आपको घरेलू या व्यावसायिक जमीन जायदाद में निवेश करने का मन बना लेना चाहिए। आज आपको जमीन जायदाद में चुनाव करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि आप इस पर पुन: खोज-बीन करते हैं तो उसका परिणाम भी सकारात्मक हो सकता है।
आज आपको लापरवाही से बचकर रहना होगा। आलसपन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अब आपको खुद को आराम देना होगा ताकि आपका शरीर और मूड दोनों ही अच्छे रहें।
धनु राशिः बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है
10 of 13
ध्ानु राशि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। ये बुरा वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है।
आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।
आज आप ऊर्जावान् और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा आश्चर्य होगा। इन दिनों को खूब मस्ती में गुजारें क्यों कि कम तनाव और खुशनुमा मूड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आज आपको बाहर जाकर मस्ती करने का मौका मिलेगा। इसलिए इन दिनों को मस्ती में गुजारें।
मकर राशिः कई मामलों में दिन भाग्यशाली है
11 of 13
मकर राशि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें।
ऐसे बहुत से समय हैं जब कि आपने अपने कैरियर में बहुत कुछ रचनात्मक व चतुराई से करने की कोशिश की है। अब फिर से वो ही समय आ गया है जबकि आपको फिर से उसी जुनून से काम करना होगा। इसके परिमाम आपकी उम्मीद से भी ज्यादा होंगे।
घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आगे बढ़ें, आपको लगेगा कि आपने अच्छा फैसला लिया है।
आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो। आप अपने शरीर, खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें।
कुंभ राशिः स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है
12 of 13
कुंभ्ा राशि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, इसके लिए अपने व्यावसायिक साथी का धन्यवाद कीजिए। आपके व्यावसायिक साथी या व्यापार साझेदार की तरफ से यह बड़ी मदद है इसलिए उसका शुक्रिया अदा करें। ध्यान रखिये उन्होंने ये मदद नहीं की होती तो आपकी माली हालत आज अच्छी नहीं हो पाती।
सेहत के प्रति सावधान रहें, क्योंकि आपको बुखार हो सकता है। अगर आपको तेज बुखार है तो आराम करें और कोशिश करें कि आप कोई भी तनाव से सम्बन्धित काम ना करें। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं। अपना ख्याल रखकर आप जल्दी ही बीमारी से निजात पा सकते हैं।
आज आपके किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। शायद ये छोटी सी ही यात्रा हो लेकिन इसका आपके जीवन में बड़ा महत्व होगा। आप इस यात्रा का पूरा मजा लें।
यदि आप लम्बी दूरी के संबंध में हैं तो शायद आप हैरान हो सकते हैं। संभावना है कि आज आप दोनों में से कोई एक, दूसरे से मिलने आ सकता है। अपने समय का पूरा लाभ उठाएं व अपने साथी को अपने दिमाग की सभी बातें पूरी तरह बताना ना भूलें।
आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों ना हों हर बॉल को हवा में ही रखने की कोशिश करें। इस समय जो आप अतिरिक्त काम कर रहे हैं वो भविष्य को लिए आपका निवेश है जिससे कि आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा।
आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज के दिन इस मुद्दे पर की गई बातचीत अथवा आवेदन सफल ही होगा। आज ही आप अपने बैंक से ॠण अथवा धन की वृध्दि के लिये बात करें।