चन्द्रमा का संचार आज तुला राशि में है जिससे गुरु एवं शनि के साथ चन्द्रमा का द्विद्वादश संबंध बना है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए अपनी राशि से।
विज्ञापन
मेष राशि: आज दोस्तों के साथ नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। आज किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वर्तमान संबंध पर ध्यान दें। तुलना करने से आपके संबंध में कडुवाहट आ सकती है। ऐसे बहुत से समय हैं जब कि आपने अपने कैरियर में बहुत कुछ रचनात्मक व चतुराई से करने की कोशिश की है। अब फिर से वो ही समय आ गया है जबकि आपको फिर से उसी जुनून से काम करना होगा। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। आपको कोई पाचन की समस्या हो सकती है। आप अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें। आप अपने तनाव को भी कम करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
वृष राशि: सितारे आपके पक्ष में है
3 of 13
वृष राशि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। आज आपको अपने प्यार के रिश्ते में अचरज भरी बातें देखने को मिलेंगी। आज आप अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें और समस्याओं को हाथ से निकलने से पहले खत्म करने की कोशिश करें। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें। सिरदर्द और थकावट आपको घेर सकती है इसलिए ध्यान रखें। आप अपने काम को जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा इसलिए उसे बोझ न बनायें। तनाव कम करने के लिये योग और साधना करें। बाहर घूमें या आराम करें ताकि सिरदर्द न रहे।
मिथुन राशि: आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। सामजिक कार्य हेतु किसी स्थान पर अगर आज आप निकलते हैं तो आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। इसके साथ रिश्ता बनाना आपके लिए रोचक रहेगा। आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। इससे आप इस परेशानी को टाल सकेंगे। इन दिनों अर्थ जगत में भड़कीले विज्ञापनों वाले व्यावसायिक निवेश से बचने का प्रयास करें। आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं इसलिए अब आराम करने का समय है। आप बिना बात छोटी चीजों के लिए भागदौड़ न करें वरना परेशान हो सकते हैं। आप तैयार रहें और पिक्चर देखें तभी आपका शरीर भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज आप एक साथ के बहुत करीब अपने को खिंचता हुआ पांएगे। इस साथी ने हाल ही में आपसे मदद मांगी थी व अब दोनों के बीच प्रेम की परिस्थितियां पनप सकती हैं। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। आज आप अपने साथी की तबियत को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी डॉक्टर के पास जायेंगे परन्तु आपको पता चलेगा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। आज उनके साथ समय बिताने के कारण वह अच्छा महसूस करेंगे और मूड बना रहेगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज ध्यान सिर्फ मौज-मस्ती की ओर ही रहेगा
6 of 13
सिंह राशि
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। अपने पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें, आकर्षण के प्रवाह में अपनी जिंदगी भर की खुशी से समझौता ना करें। अगर आपको अपनी पसंद मिल गई है तो उसे अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं तथा जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा। आप खुद के हित के लिए कुछ कसरत करें और इन्हें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। जल्द ही आपको लाभ दिखने लगेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आज का दिन वायदे का दिन होगा व आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको चाहिए कि आप अपने साथी के साथ किसी ऐसी जगह मिलने का कार्यक्रम बनाएं, जहां पर कोई व्यवधान ना हो और आप एक-दूसरे को समझ सकें। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आप किसी सेवार्थ कार्य में धन की मदद कर सकते हैं या अपने किसी साझेदार को बढ़िया सा तोहफा दे सकते हैं। आज आपको अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाना होगा।
तुला राशि: आज सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद पूरा करें
8 of 13
तुला राशि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। शादी या प्रेम के बारे में आज आप हैरत में पड़ सकते हैं। आप पाएंगे कि आपका कोई नजदीकी दोस्त आप से बहुत ज्यादा प्रेम करता है। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य का जायजा लेना होगा जैसे रोजाना दांतो की सफाई आदि। आप अगर अभी थोड़ा ध्यान देंगे तो भविष्य मे इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ही धन है।
वृश्चिक राशि: आज कोई उत्सव मनाएंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपकी मस्त अदा किसी को बहुत ज्यादा भाएगी। अगर आप किसी पार्टी में दोस्तों के साथ पहुंचते हैं तो आप छाये रहेंगे। आज विद्यार्थियों को अपने परीक्षा के प्रदर्शन से संतुष्टि मिलेगी। आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों के लिये काम करना चाहिये, जिससे आपके लक्ष्य पूरे होंगे। आपको अपनी आदतों पर नियंत्रण करना होगा क्योंकि आज धन की आवक कम है। आज आप उन छोटी चीजों पर खर्च करते हुए ज्यादा सुखी होंगे जो अधिक खुशी देती हैं। आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। हो सकता है, आप कोल्ड की समस्या से परेशान रहें। आप जल्दी ही राहत की सांस लेंगे और फिर से पहले जैसे हो जाएंगे। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए व्यायाम करें। सन्तुलित भोजन लें और जल्दी ही आप पहले जैसे हो जाएंगे।
धनु राशि: आज के दिन सभी विवादों का निपटारा हो जाएगा
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। वह प्रेमी हाल में की गई सहायता के लिए आपका प्रशंसक रहा है। आप उसकी कृतज्ञता से हैरान होंगे। इसका आनंद लें। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। यदि आप अपनी किसी संपत्ति को लंबे समय से बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज के दिन की दशा देखनी चाहिए। अगर आपका किसी सम्पत्ति पर विवाद चल रहा है तो आज के दिन सभी विवादों का निपटारा हो जाएगा। लम्बे समय तक अच्छी सेहत बरकरार रखने के लिए आप कुछ करेंगे।
मकर राशि: कोई व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित होगा
11 of 13
मकर राशि
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है। आज आप अपने विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप पाएंगे कि सामने से गुजरने वाले किसी सुंदर व्यक्ति की ओर आप भी आज आकर्षित हो रहे हैं। आज आपको अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। अगर आप पदोन्नति की इच्छा रखते हैं और अपने बॉस पर अच्छा प्रभाव छोड़ना चाहते हैं तो आपको उन्हें खुश करने में कोई कमी नही छोड़नी चाहिए। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि: आज आपके व्यवहार को सराहा जाएगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आप अपने पक्के व पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। उसके साथ रिश्ते को लेकर आप सोचते रहे हैं। आज रिश्ते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। व्यावसायिक योज्ञताओं को बढ़ा कर आप स्वतंत्र रूप से अपना काम कर सकेंगे और साथ ही अपनी पहचान भी बना पाएंगे। आगे बढ़ने के लिए अपने तेज दिमाग का प्रयोग करें। आप अपनी अन्तरात्मा की आवाज सुनें एवं उसके अनुरूप कार्य करें। यदि आप ये मसला सुरक्षात्मक ढंग से व प्यार से सुलझाना चाहेंगे तो यह आसानी से सुलझ सकता है। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। आज आपको तनाव की वजह से थकावट हो सकती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप खुद को समझाएं।
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं।
अपने काम के बारे में गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने काम को बदलते हैं तो हो सकता है, आपको इच्छित परिणाम ना मिल सकें। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। आज आप अपने साथी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहेंगे परन्तु उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।